Dost ya Dushman

दोस्त या दुश्मन | Dost ya Dushman

दोस्त या दुश्मन

( Dost ya dushman ) 

 

लबों पे है तबस्सुम , दिल में नफ़रत बीज बोते है
अदब ऐसा अग़र, ना वो कभी भी दोस्त होते हैं ॥

मिलाते हाथ यूँ ,लगती तबीयत जोशजन उनकी
घुमाते पीठ पीछे साजिशे – मोती पिरोते  हैं ॥

फ़रेबी रग में इनके इस क़दर ख़ाता हिलोरे है
शराफ़त राह से ये आदतन अंजान होते हैं ॥

करें शीरी बयाँ ऐसी ,यकीं आँखें नहीं करती
मुहब्बत की शक्ल में रंजिशें खंज़र चुभोते हैं ॥

अदावत रास्त-बाज़ी से निभे होती सदा बेहतर
वगरना बेवफ़ाई से सभी विश्वास खोते हैं।।

है दुश्मन-दोस्त या फिर दोस्त-दुश्मन जानना मुश्किल
बहुत  हैं, दोमुंहे रुख़ से छले जाने पे रोते है।।

हमें अल्ला बचाये ऐसे नकली दोस्ताना से
बचाने नाम पर जो आपकी कश्ती डुबोते हैं  ॥

Suman Singh

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

यह भी पढ़ें :-

बदले जमाने इस तरह | Badle Zamane

Similar Posts

  • बिठाये पहरे हैं | Bithaye Pahre Hain

    बिठाये पहरे हैं ( Bithaye Pahre Hain ) दर पे मुर्शिद बिठाये पहरे हैंइन के सर पर भी अब तो ख़तरे हैं दाग़ दामन पे लाख हों इनकेफिर भी उजले सभी से चेहरे हैं जब्र करता है इसलिए जाबिरलोग गूंगे हैं और बहरे हैं तुम भी दिल में हमारे बस जाओइसमें कितने ही लोग ठहरे…

  • चंद्रयान से | Chandrayaan se

    चंद्रयान से ( Chandrayaan se )    आसान मस्अला ये हुआ चंद्रयान से अब गुफ़्तगू करेगी ज़मीं आसमान से भारत के वासियों ने बड़ा काम कर दिया आने लगीं बधाइयां सारे जहान से जाकर के सीधा अपने निशाने पर ही लगा छोड़ा गया था तीर ही ऐसा कमान से इस दर्जा कामयाबी मिली अपने देश…

  • पयाम-ए-इश्क़ | Payaam-e-Ishq

    पयाम-ए-इश्क़ ( Payaam-e-Ishq ) पयाम-ए-इश्क़ है ये दिल्लगी नहीं प्यारेहै दिल की बात कोई सर-ख़ुशी नहीं प्यारे गुनाह वो करें लेकिन सज़ा मिले हमकोये फ़ैसला भी ख़ुदा का सही नहीं प्यारे चमन से रुठी बहारें हैं एक मुद्दत सेयहाँ पे डाली कोई अब हरी नहीं प्यारे सुनाते दर्द ही दिल का हमेशा महफ़िल मेंये शायरी…

  • आपने क्या किया मुहब्बत में

    आपने क्या किया मुहब्बत में फ़र्क़ क्या इश्क़ और मशक्कत मेंआपने क्या किया मुहब्बत में हमने पिंजरा बना के तोड़ दियामशगला आ गया है आफ़त में और लोगों को भी सराहो तुमनइं तो फिर बैठ जाओ ख़लवत में वो कोई शै गुज़र बसर की नहींफिर भी शामिल किया ज़रूरत में ख़ुद की सोची तो ताज…

  • इनकार पर | Inkaar Shayari in Hindi

    इनकार पर ( Inakaar par )    जो मुकाबिल था सरे बाजार पर। रो पड़ा वो आपके इनकार पर। दम जमाने में नही जो मिटा दे, लिख गया जो इश्क की दीवार पर। फैसला समझे बिना जब कर लिया, ऐब अब क्या देखना सरकार पर। कत्ल जो इतने हुए उनका सबब तिल बड़ा कातिल खड़ा…

  • उठती है मेरे चेहरे पर | Uthti hai Mere Chehre par

    उठती है मेरे चेहरे पर ( Uthti hai mere chehre par )   उठती है मेरे चेहरे पर उसकी नजर नहीं लेकिन वह मेरे हाल से भी बेखबर नहीं। रोके ना रुक सकेगा हमारा वह प्यार है पाबंदियां जहान की भी पुरअसर नहीं। चाहत है आसमान में परिंदों सा उड़ चले पर घोंसलों के बिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *