दुनिया

दुनिया | Poem on Duniya

दुनिया

( Duniya )

 

है  कितनी  आभासी  दुनिया,

कुछ ताजी कुछ बासी दुनिया।

 

किसी की खातिर बहुत बड़ी है,

मेरे  लिए   जरा  सी  दुनिया।

 

युगों-युगों  से  परिवर्तित है,

फिर भी है अविनाशी दुनिया।

 

चमक  दमक के पीछे भागे,

हैं दौलत की प्यासी दुनिया।

 

सबको शिकायत है दुनिया से,

फिर भी काबा-काशी दुनिया।

 

कहीं  रौनकें, खुशहाली है,

कहीं दर्द की दासी दुनिया।

 

हमने इसकी शक्ल बिगाड़ी,

थी जो अच्छी खासी दुनिया।

 

संस्कार को भूलके अब तो,

भोगी बनी विलासी दुनिया।

 

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

यह भी पढ़ें :

Ghazal | आदमी

Similar Posts

  • अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा | Amrit Varsha

    अमृतवर्षा की प्राचीन प्रथा ( Amrit varsha ki prachin pratha )    पुरानें समय से ही चली आ रही है ये प्रथा, शरद पूर्णिमा सब जगह पर मनाया जाता। चैतना और नवीनता को आयाम यही देता, मुख्य त्यौंहारों की तरह इसे मनाया जाता।। इस दिन चंद्रमा भी अपना सौंदर्य दिखाता, अपना प्रकाश फैलाकर अमृतवर्षा करता।…

  • धिक्कार | Dhikkar

    धिक्कार! ( Dhikkar )    सिसक रही क्यों ममता मेरी हाहाकार मचा है क्यों उर मेरे नारी होना ही अपराध है क्या क्यों सहती वह इतने कष्ट घनेरे पली बढ़ी जिस गोद कभी मैं उसने भी कर दिया दान मुझे हुई अभागन क्यों मैं बेटी होकर तब पूज रहे क्यों कन्या कहकर नारी ही नारायणी…

  • खाकी मेरी जान‌ इससे ही पहचान | Khaki par kavita

    खाकी मेरी जान‌ इससे ही पहचान  ( Khaki meri jaan‌ isse hi pehchan )      खाकी है मेरी जान और इससे ही मेरी पहचान, आन-बान एवं मेरी शान इसी से है मेरा ईमान। पहनकर निकलता हूॅं घर से इसमें है मेरी शान, जिसका करते है सभी आदर सत्कार-सम्मान।।   चाहें भयंकर ऑंधी आऐ या…

  • पहला मिलन | Kavita Pahla Milan

    पहला मिलन ( Pahla milan )    मेंरे जीवन की अजीब कहानी मैं सपनों का राजा वह मेरी रानी आज भी याद मुझको वह आती वो भोली सी सूरत जो थी पुरानी याद आता मुझे उनसे पहला मिलन प्यारी-प्यारी वह सुहानी छुअन।। चोरी छुपके जब कभी हम मिलते बोल दो प्यार के वह होल्ले से…

  • सुबह | Kavita Subah

    सुबह ( Subah ) अंधकार से उत्पन्न हुई एक किरण आकाश की गहराई से आई है। शिद्दत से प्रयास जारी रखकर, आशा की रोशनी संग मुसकाई है ।। ओस के सुखद स्पर्श से लबरेज पंछियों के कलरव सी मन को भाई है ।। सुबह की मंद मंद चल रही हवा पी के देस की महक…

  • कागा की कलम | Kaga ki Kalam

    खोज जो खोजा वो पाया गोता मार गेहराई में ,सीपों में छुपे है मोती मिले गेहराई में ! बीते दिन जीवन के बेठे रहे किनारे पर ,जब ख़्याल आया खोजने का मिले गेहराई में ! कंगाल कोई नहीं सबके अंदर मोजूद माणक लाल ,डूबने का डर छलांग मारी मिले गेहराई में ! जान का ख़त़रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *