पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो

Kavita | पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो

पत्रकार हूँ पत्रकार रहने दो

( Patrakar Hoon Patrakar Rahne Do )

*******

लिखता हूं
कलम को कलम
कागज़ को काग़ज़
ग़ज़ल को ग़ज़ल
महल को महल
तुम रोकते क्यों हो?
टोकते क्यों हो?
चिढ़ते क्यों हो?
दांत पीसते क्यों हो?
मैं रूक नहीं सकता
झुक नहीं सकता
बिक नहीं सकता
आजाद ख्याल हूं
अपनी आजादी बेच कर-
पिंजरे में रह नहीं सकता।
दो निवाले दो सांसों को
तरस नहीं सकता
श्वान की भांति दुम हिला नहीं सकता
तलवे किसी के घाट नहीं सकता!
असत्य को सत्य दिखा नहीं सकता
हिंसा को छुपा नहीं सकता
मैं पत्रकार हूं।
मुझे कोई आकार पसंद नहीं
मुझे निराकार रहने दो
अक्षरों से प्यार करने दो
इसी में सबकी भलाई है
देश की दुनिया की
इंसान की इंसाफ की
बेजुबानों के आवाज़ की
जनतंत्र के परवाज़ की
इसी से बचेगी देश की अस्मिता
चौथा स्तंभ यूं ही नहीं कह गए राष्ट्र पिता।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

 

Similar Posts

  • उसूल | Usool

    उसूल ( Usool )   हर हर मोड़ पर तुम्हें साथी नहीं मिलेंगे परिचितों के कुनबे में पहचान तुम्हें ही बनानी होगी कुछ के साथ तुम्हें चलना होगा और कुछ को अपने साथ चलाना होगा जन्म से पहले तुम्हें कौन जानता था शुरुआत तुम्ही ने की थी कभी मुस्कराकर कभी रोकर लोग जुड़ते गए तुमसे…

  • ख्याल | Khyal

    ख्याल ( Khyal )  दिल में खयालों का तूफान है पर, हकीकत की ओर ही रुझान है चीज़े कुछ संभालती है, तो कुछ हाथ से फिसल भी जाती हैं जिंदगी का यह मोड़ कभी दोस्त बन जता है तो कभी दुश्मन सा सताता भी है कुछ बाते समझ में नहीं आती लेकिन जिम्मेदारीयोँ की ओर…

  • अधूरापन | Kavita Adhurapan

    अधूरापन ( Adhurapan )   कर लो कितनी है पूजा अर्चना नहा लो भले गंगाजल से सोच मगर मैली ही रही रहोगे दूर ही तुम कल के फल से से परिधान की चमक से व्यवहार में चमक आती नहीं कलुषित विचारों के साथ कभी बात सही समझ आती नहीं पढ़ना लिखना सब व्यर्थ है भर…

  • Kavita | भाग्य

    भाग्य ( Bhagya ) जनक  ने चार  चार  पुत्री ब्याही थी, धरती के उत्तम कुल में। मिले थे छत्तीस के छत्तीस गुड़ उनके, धरती के उत्तम वर से।   पूर्व  जन्मों  का  तप था जनक सुनैना, हर्षित होकर इठलाते थे। दिव्य था रूप अवध के उत्तम कुल से, जुडने को है भाग्य हमारे।   कोई…

  • फागुन का रंग | Poem Fagun ka Rang

    “फागुन का रंग” ( Fagun ka Rang )    वर्षा बीती शरद गया, आई बसंत बहार। रंगीला मौसम हुआ ,फागुन का त्योहार।। बूढ़ जवान हरे हुए ,बाल हृदय उमंग । तन मन सब मदमस्त हुआ, चढ़ा फाग का रंग।। मस्तानों की टोली सजी, करे खूब हुड़दंग। नाचे गाए मस्ती में, खूब चढ़ी है भंग।। हाथ…

  • होली का रंग | Kavita Holi ka Rang

    होली का रंग ( Holi ka Rang ) भर पिचकारी उड़ा गुलाल रंगा रंग बना होली, प्रेम में सब उमड़े खिले मुखड़े ऐसी बना होली । त्वचा का भी ध्यान रख, कुदरत का भी मान रख, गुलाल लगा कर जश्न कर फिर सबका सम्मान रख । घर गली मोहल्ला सब, रंगो की बरसात कर, बुढी़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *