एक अजीब लड़की

एक अजीब लड़की | Poem ek ajeeb ladki

एक अजीब लड़की !

( Ek ajeeb ladki )

*****

घड़ी घड़ी कपड़े है बदलती,
बिना काम बाजारों में है टहलती।
अभी दिखी थी साड़ी में,
अब आई है गाउन में;
नयी नयी लग रही है टाउन में।
अधरों पर लिए अजीब मुस्कान,
कुछ खास नहीं उसकी पहचान।
मुखरे पर किए अतिशय श्रृंगार,
युवा धड़कनें रहे दिल हार।
ओ ! अलबेली चालों वाली,
मतवाली आंखों वाली।
जुल्फें लहरा रही हो ऐसे,
अरमानों के सागर किनारों से-
टकरा रहीं हों जैसे।
करो इन्हें काबू,
युवा दिलों को न करो बेकाबू।
वस्त्र न बदलो घड़ी घड़ी,
बदलो अपनी सोच अब हो गई हो बड़ी ।
युवा तुझे देख फ़िदा होंगे,
तेरी अदाओं पे मर मिटेंगे;
कई जलते दीए बुझेंगे।
कुछ मिल जायेंगे खाक में,
फिर भी सब रहेंगे तेरी ताक में।
तेरा हुस्न बिखरेगा,
नहीं तेरा कुछ बिगड़ेगा।
बिगड़ेगी युवा पीढ़ी,
चढ़नी है जिनको-
सफलता की पहली सीढ़ी।
तू छोड़ जा शहर को,
फैलाओ ना रूपसी कहर को!
ख्वाहिशों के तले न खेलो आग से,
तुझसे बच सकता है कोई-
बड़े ही भाग से।
यह आग किसी की ना होती!
जलाकर सबकुछ राख है कर देती!!

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

सब क्यों नहीं | Kyon nahi | kavita

Similar Posts

  • रात्रिकाल | Kavita

    रात्रिकाल ( Raatrikaal )   दिन भर करते काम जो,अब हो आई शाम। थके थके से चल रहे, छोड़के सारा काम।।   सूरज  ढलने  से  हुई, ठंडी  तपती  धूप। रात सुहानी आ गई ,बिखरी छटा अनूप।।   चूल्हा घर-घर जल रहा,रोशन घर परिवार। कोई पशु को नीरता, कर रहा सार संभार।।   टिमटिम तारे कर…

  • शायद | Shayad

    शायद ( Shayad )   शायद दिल को खबर मिली है मेरे लिए जिम्मेदरियों की कली खिली है दिल को कुछ हो रहा अहसास है अब इस आंगन से विदाई पास है मां की डांट भी अब मिलेगी कैसे मेरे इंतजार मे राह भी तकेगी कैसे भाई के शरारतों से बेखबर होंगे जाने वहाँ दिन…

  • जड़ें | Jaden

    जड़ें ( Jaden )   जानता हूं , अपनी जरूरत मे तुम्ही तलाशते हो भगवान को भी इन्ही पत्थरों मे…. कूड़े के ढेर भी आते हैं काम खाई पाटने के गिरती हुई शाख को लाठी का सहारा भी चाहिए….. ये कंधे ही उठाए हैं बोझ तुम्हारी शानो शौकत के तुम्हे तो यह भी नही मालूम…

  • मेरे मन के आंगन में आज | Mere Man ke Aangan mein

    मेरे मन के आंगन में आज ( Mere man ke aangan mein aaj )    मेरे मन के आंगन में आज मेरी मां की छवि समाई है जिसके पावन आंचल में मेरी सारी खुशियां समाई हैं हर मुश्किल की घड़ी में मैंने मां का आंचल थामा है जिसकी छाया ने मुझको हर पल जीना सिखाया…

  • शिद्दत | Shiddat

    शिद्दत ( Shiddat )    मजबूरी में दिलों को श्मशान होते देखा है, शिद्दत की चाहतों को गुमनाम होते देखा है, देखा है बड़े गौर से तड़पती हुई निगाहों को, प्रेम में वफा को भी बदनाम होते देखा है। लगे प्रीत जिन नैनों से उन्हें भुलाया नहीं जाता, जिस दिल को हो इश्क उसे समझाया…

  • होली का त्यौहार

    होली का त्यौहार होली पर्व पर हमारा बस एक ध्यान हों ।हर पल हमारे प्रभुवर का नाम हों ।जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक नाम हों ।हम मूर्च्छा को तोड़े प्रभुवर का नाम हों ।खाते – पीते सोते जागते प्रभुवर का नाम हों ।जग की माया से पग – पग पर हमने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *