Ek Nadi si Bahe Kapuri

एक नदी सी बहे कपूरी | Ek Nadi si Bahe Kapuri

एक नदी सी बहे कपूरी

( Ek nadi si bahe kapuri ) 

 

लिखा भाग का पड़े भोगना ,
बोलो किससे कहे कपूरी .
सारे जग के बोली ताने ,
गुपचुप रहकर सहे कपूरी .

गर्द मर्द ली छीन राम ने ,
दुर्दिन ये काटे ना कटते .
खल कामी दुखिया के दर से ,
नहीं हटाए से भी हटते .
लाचारी पर्वत से भारी ,
बोझा कितना सहे कपूरी .

छुटकी तो बीमार पड़ी है ,
छुटके को भी हुई निवाई .
पिला रही है कडुआ काढ़ा ,
बता बता कर इन्हें दवाई .
जब तक जीना , तब तक सीना ,
कैसे बैठी रहे कपूरी .

काम चले ना महँगाई में ,
हो कैसे अब जोड़ा -जोड़ी .
उठ जाती हैै साथ भोर में ,
मरे नहीं ये भूख निगोड़ी .
गुमसुम रहती कुछ ना कहती ,
एक नदी सी बहे कपूरी

 

Rajpal Singh Gulia

राजपाल सिंह गुलिया
झज्जर , ( हरियाणा )

यह भी पढ़ें :-

चतरू चाचा आए | Chatru Chacha Aaye

Similar Posts

  • होली है | Poem in Hindi on Holi

    होली है ( Holi hai )    तन -मन पे छाई जवानी रे, होली देखो आई रे ! होली है !! इधर भी टोली है,उधर भी टोली, ऊँच-खाल होई जाई बना मत भोली। भर-भर के मारो पिचकारी रे, होली देखो आई रे ! तन -मन पे छाई जवानी रे, होली देखो आई रे ! होली…

  • बहुत मुश्किल है जिंदगी में | Geet Bahut Mushkil hai

    बहुत मुश्किल है जिंदगी में ( Bahut Mushkil hai Zindagi Mein ) नैया लेकर चल रहे हैं, धार में छोड़ कर जाएंगे क्या भरोसा इनका है कि डूबते को पार लगायेंगे । अपना दाना पानी इनका किसी बहाने चलता है कोई फटे वस्त्र में रोता इनका वस्त्र बदलता है मांझी से पूछेगा कौन क्या घर,-…

  • कड़वी बातें | Kadvi Baatein

    कड़वी बातें ( Kadvi baatein )    आधुनिकता की होड़ में अश्लील होते जा रहे हैं, यूँ लग रहा है अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं! शरीर की सौम्यता खूबसूरती है बदन ढंकने में नुमाइश की आड़ में देखो यह नग्न होते जा रहे हैं!-1 आधुनिकता की होड़ में अश्लील होते जा रहे हैं। ट्रेंडिंग…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • तुम हवा पर गीत लिख दो | Geet Likh do

    तुम हवा पर गीत लिख दो ( Tum Hawa par Geet Likh do )   तुम हवा पर गीत लिख दो, मैं बसंत हो जाऊंगा। फूल बनकर खिल जाना, मैं उपवन महकाऊंगा। तुम हवा पर गीत लिख दो बह चले मधुर पुरवाई, जब मन मयूरा लगे झूमने। मनमोहक मुस्कान लबों पे, भंवरे लगे डाली चूमने।…

  • मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

    मेरी बीवी ऐसी हो ( Meri biwi aisi ho )    फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो। पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो। सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो। घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो। पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो। आजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *