फैशन का भूत

फैशन का भूत | Fashion par kavita

फैशन का भूत

( Fashion ka bhoot ) 

फैशन का भूत बड़ा मजबूत,
साड़ी पर भारी पड़ गया सूट;
इसके नाम पर मची है लूट।
ठगे जा रहे युवक युवतियां,
फंस पछता रहे युवा पीढ़ियां।
टाइट जींस , फटे अंगवस्त्र पहनते,
अर्द्धनग्न सी रहते,जिस्म आधी ही ढ़कते !
ऐसे कपड़े पहन करते चुहलबाज़ीयां,
गुंडे मवाली कसते फब्तियां।
यौन अपराध का शिकार होती बेटियां,
जीवन कटती लेते सिसकियां।
बुजुर्गों की न बात मान रहे,
अंधानुकरण में फैशन अपना रहे।
इन वस्तुओं की ना गारंटी,
बस कुछ दिन दिखे यह राजसी;
चले ना चले नहीं है वापसी।
फिर कूड़ा हो जाए,
किसी को देने लायक भी न ये रह जाएं;
कुछ ही दिन में-
घर की आलमारियां कचरों से भर जाएं।
हाय! फैशन का भूत हाय,
युवाओं को तू बहुत लुभाए।
अपनी बेखुदी में मां बाप के धन को लुटाए,
पढ़ाई धन व्यापार सबकुछ ये डुबाए।
तब खुलती तेरी आंखें,
शर्मिंदा हो बगलें झांके।
अभिभावकों से तू नजरें चुराते;
मिलने से भी शरमाते।
पड़ फैशन के भूत के चक्कर,
भटक रहे लाखों युवा इधर उधर।
कितनों ने जान गंवाई?
भविष्य अपना अंधकारमय ली बनाई।
ऐ युवा पीढ़ी पहले सोचो समझो-
किस ओर हो कदम बढ़ाए!
वरना पछताने के सिवा कुछ न रह जाए।
एक कहावत है ना-
‘अब पछताए क्या होत जब चिड़ियां चुग गईं खेत’
सोचो समझो अतिशीघ्र अभी समय है शेष।

 

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

इंसान स्वयं को तू पहचान | Insan par kavita

Similar Posts

  • पहली बारिश | Kavita

    पहली बारिश   ( Pehli Baarish )   बचपन की यादों को समेट रही हूं पहली बारिश की यादे सहेज रही हूं बारिश का पानी सखी सहेली कागज की नाव छपाक सी मस्ती बेफिक्र ज़माना वक्त सुहाना हौले हौले से सपने भीग जाना पिता की मुस्कान मां को चिंता पहली बारिश का अहसास अनोखा ना…

  • मर्यादा की हानि | Poem maryada ki hani

    मर्यादा की हानि ( Maryada ki hani )   मर्यादा में बाधा पड़ी जब आधा राम ने बाली को चोरी से मारा। सुनो रघुनाथ अनाथ क्यूं अंगद पूछत बाली क्या पाप हमारा।।   कौन सी भूल भई सिय से केहीं कारण नाथ ने कानन छोड़ा। जाई समाई गई वसुधा में श्रीराम से नेह का नाता…

  • परीक्षा मंत्र

    परीक्षा मंत्र   सुनो, तुम्हे सुनाने आया हूं। जागो, तुम्हें जगाने आया हूं। देखो, तुम्हें दिखाने आया हूं। बोलो तुम्हे बुलाने आया हूं।। पढ़ी पुस्तके पलटो, उत्तर मिल जायेगा, वर्ष भर लिखी नोट्स को देखो, उत्तर मिल जायेंगे। बस मेरी इक बात मानो ध्यान से पढ़ो ध्यान से सुनो, तुम्हे अपने जीवन के एक-एक मार्ग…

  • सब मौन क्यों | Poem sab maun kyon

    सब मौन क्यों ? ( Sab maun kyon ) *****  गिरी जीडीपी! बढ़ी महंगाई, डीजल पेट्रोल के मूल्य हैं हाई। कोरोना का हुआ आगमन, ताली थाली से हुआ स्वागतम! पहले शर्माया, फिर पूरी तैयारी कर आया। अब कहर ढा रहा है, दिनों-दिन रूला रहा है। बढ़ी हुई है बेकारी, चहुंओर है मारामारी। युवाओं की है…

  • हिंदुस्तान महान है | Hindustan Mahan hai

    हिंदुस्तान महान है ( Hindustan mahan hai )   वो है दीवाने सरहद के, वह है मस्ताने मिट्टी के l मन में उनके खोट नहीं, द्वेष नहीं कोई दोष नहीं l फौजी हिंद के रक्षक हैं, वो भारत के संरक्षक है l तिरंगा उनकी जान है, मान है स्वाभिमान है l भारत मां का ज्ञान…

  • देवोत्थान एकादशी | Devotthan Ekadashi Kavita

    देवोत्थान एकादशी ( Devotthan Ekadashi )   शुभ-मांगलिक कार्यों की हो जाती है शुरूआत, योगनिद्रा को त्याग देते इसदिन विष्णु भगवान। देवउठनी एकादशी नाम से जो है यह विख्यात, धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन है महान।।   कहते चतुर्मास पश्चात उठते है श्री हरि भगवान, देवोत्थान प्रबोधिनी उत्थान एकादशी यह नाम। शादी विवाह मुण्डन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *