पहली बारिश

पहली बारिश | Kavita

पहली बारिश

 

( Pehli Baarish )

 

बचपन की यादों को समेट रही हूं
पहली बारिश की यादे सहेज रही हूं
बारिश का पानी
सखी सहेली
कागज की नाव
छपाक सी मस्ती
बेफिक्र ज़माना
वक्त सुहाना
हौले हौले से
सपने भीग जाना
पिता की मुस्कान
मां को चिंता
पहली बारिश का
अहसास अनोखा
ना आएगा दोबारा
वो बचपन मस्ताना
**

उम्र की दहलीज पर बढ़ चले क़दम
पहली बारिश जवानी का मौसम
वो परिंदे सा दिल
वो मन को भिगोना
वो ठंडी सी आहे
नाजुक सी छुअन
वो होठों पे बूंदे
ऊंची उड़ाने
मीठे से सपने
चांद तारों के फसाने
बरसात की बाते
मुहब्ब्त की राते
भीगे से वादे
पक्के इरादे
चला ही गया वो भी वक्त बेगाना
पहली सी बारिश का अहसास अंजाना
**

वक्त ने अपनी फिर बढ़ाई है चाल
उम्र की गहरी प्रोढावस्था का ठहराव
वो सुदृढ़ निर्णय
वो थमा सा धैर्य
बारिश की बूंदों पे
रुकी हुई निगाहे
चलती सी दुनियां
बढ़ते से क़दम
हाथो में कामयाबी की
पकड़े लगाम
ढलती हुई सांझ के पक्के इरादे
नवपीढ़ी को स्वप्न बांटते हाथ अपने
बारिश वही है और है बूंदे वही
मगर मन के कोने पर असर है जुदा
जीवन के हर हिस्से पर पहली बारिश का
रंग चढ़ता है हम पर जैसे खुश हो खुदा
**

☘️☘️


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

कौन हूँ मैं | Kavita

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Hindi Poetry -रिश्ता

    रिश्ता ( Rishta )   कैसा रिश्ता,कब का रिश्ता. सब तो है मतलब का रिश्ता. जात,खून,मजहब का रिश्ता, सबसे बढिया रब का रिश्ता. मिलता नहीं अब *ढब* का रिश्ता,(ढंग) गायब प्रेम,अदब का रिश्ता. दौलत और *मनसब*का रिश्ता,(पद/प्रतिष्ठा) है दोनों मेंं गज़ब का रिश्ता. चुंबन से ज्यों *लब*का रिश्ता,(ओठ) निभता दिन और*शब*का रिश्ता।(रात) दृढ़ है नेक*सबब*…

  • सिंदूरी सूरज | Poem Sindoori Suraj

    सिंदूरी सूरज ( Sindoori suraj )    सिंदूरी सूरज विशाल तेजी से अस्त हुआ धीरे-धीरे सांझ को बुलावा दे चला सरसराती पवन ने बालियों को यू छुआ पंछियों के कलरव ने अंबर से धरती तक चारों दिशाओं को गुंजायमान किया घरौंदो को लौट चलो कि अब अंधेरा हुआ गायों के गले की बजती हुई घंटियां…

  • वक्त नहीं लोगों के दामन में | Waqt poem in Hindi

    वक्त नहीं लोगों के दामन में ( Waqt nahi logon ke daman mein )     वक्त नहीं लोगों के दामन में, भागमभाग है सारी। महंगाई ने पैर पसारे, डरा रही हमें नित महामारी।   चकाचौंध दिखावा ज्यादा, वादे प्रलोभन सरकारी‌। आटा दाल आसमान छूते, बीत रही जिंदगी सारी।   दिनभर की दौड़ धूप से,…

  • भय | Bhay

    भय ( Bhay )   उथले पानी में तैरे तैरे फिर भी डर कर तैरे पास पड़ी रेत मिली पैरों के धूमिल चिन्ह मिले लहर पानी की जो आई उन चिन्हों को मिटा गई भय के मोहपास के कारण मोती की आशा मिलने की खाली मेरे हाथ रहे कुएं में रहने वाला मेंढक खुद को…

  • होना संवाद जरूरी | kavita

    होना संवाद जरूरी ( Hona samvad jaroori )   घटा प्रेम की सबके दिल मे लबों पर मुस्काने छाई हो अटूट प्रेम के रिश्तो में भाव मधुरता आई हो अपनापन परिवार में जो राष्ट्र प्रेम की धूरी है दिल में जगह बनाने को होना संवाद जरूरी है   जो रूठे हो उन्हें मनाए भटके को…

  • कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

    कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ( Kaisi beet gaye tumhare saath )   कैसी बीत गए तुम्हारे साथ । कितने पल कितने साल। सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल। आज भी चुपके से,तुमको कभी, जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर। नोकझोंक करती हूं , बस रखती हूं प्यार छुपा कर। आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *