गणेश चतुर्थी | Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी

( Ganesh Chaturthi ) 

 

शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान

देवी देवताओं में अग्र ,
गणपति की आराधना ।
हर कर्म धर्म शुभारंभ,
पूर्ण इन्हीं से मनोकामना ।
सद्बुद्धि के अधिष्ठाता का,
सारी सृष्टि करती पहला ध्यान ।
शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान ।।

महादेव साथ गणेश का,
जब हुआ नैतिक युद्ध ।
शीश लगाकर हाथी का,
वचनों से किया प्रतिबद्ध ।
अलौकिक इस आभा को,
तब मिला अप्रतिम सम्मान ।
शिवजी ने दिया गणेश को,प्रथम पूज्य वरदान ।।

देवों के देव गजानन,
रिद्धि सिद्धि प्रदायक हैं ।
पवित्रकों के स्वामी,
आदि देव विनायक हैं ।।
देवताध्यक्ष की पदवी से ,
जारी करते शुभता फरमान ।
शिवजी ने दिया गणेश को, प्रथम पूज्य वरदान ।।

धूम्रकेतु बन एकदंत,
राहु को दूर करते हैं।
गणपति स्वरूप में सबकी,
संभाल भरपूर करते हैं ।
चंद्रदोष निवारण कर,
खुशियां करते अथाह प्रदान ।
शिवजी ने दिया गणेश को, प्रथम पूज्य वरदान ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

हरतालिका तीज आई है | Hartalika Teej Aayi hai

Similar Posts

  • अमेरिका में यह क्या हो गया?

    अमेरिका में यह क्या हो गया? *********   एक झटके में खो दिया प्रतिष्ठा पुरानी, याद करो सन् 1489 वाली लोकतंत्र की कहानी। जार्ज वाशिंगटन ने रखी थी जिसकी नींव, जड़ें जिसकी गहरी थीं अतीव। जनतंत्र का पोषक वह! नाम पर इसके, न जाने कितने देशों को डराया धमकाया; परिवर्तन सत्ता का कराया? कालचक्र में…

  • पुरुष हो जाना | Kavita purush ho jana

    पुरुष हो जाना ( Purush ho jana )    पुरुष के लिए कहा आसान रहा ” पुरुष हो जाना ” सबको खुश रखना सब को समझ पाना सबको संभालना उसकी कोशिश रही, सब कुछ सरल बनाना हां पुरुष ही है ” खुशियों का खजाना ” ।। पुरुष के लिए कहा आसान रहा ” पुरुष हो…

  • माननीय अटल जी | Atal Ji

    माननीय अटल जी ( Maananeey Atal Ji )    राजनीति के सितारे राजनैतिक पटल पर थे अटल हमारे, प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत के काज सवारे। जिनकी सत्य चित्रकार से संसद के सदन भी घायल थे, प्रखर भाषण अंदाज के विपक्षी दल भी कायल थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का गान है गाया था,…

  • गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु ( Gurur brahma gurur vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं   माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता   चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से…

  • जो अम्बेडकर को पढ़ेगा

    जो अम्बेडकर को पढ़ेगा   पूरी ईमानदारी से- जो गाँधी और मार्टिन को पढ़ेगा, वो सत्य-अहिंसा का मार्ग चुनेगा; जो भगत और चे को पढ़ेगा वह निश्चित ही क्रांति करेगा; जो लोहिया व लेनिन को पढ़ेगा वो समाजवाद की दुनिया रचेगा; जो सावित्रीबाई-टरेसा को पढ़ेगा वो शिक्षा-सेवा का पथ चुनेगा; जो सुकरात-पेरियार को पढ़ेगा, वह…

  • बाल मजदूरी | Poem in Hindi on child labour

    बाल मजदूरी  ( Bal majduri )    नही करवाना बाल- मजदूरी, समझें इनकी कोई मज़बूरी। बनने दो इनको शक्ति-शाली, बचपने में होती है कमजोरी।।   पहले होने दो शरीर मज़बूत, रखना  बाल मजदूरी से दूर। बेटी पढ़ाओं व बेटी बचाओं, धूप तपिश से रखो इन्हें दूर।।   यही बच्चें कल के है भविष्य, शिक्षा मिलती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *