Baba Saheb Ambedkar par Kavita

जो अम्बेडकर को पढ़ेगा

जो अम्बेडकर को पढ़ेगा

 

पूरी ईमानदारी से-
जो गाँधी और मार्टिन को पढ़ेगा,
वो सत्य-अहिंसा का मार्ग चुनेगा;
जो भगत और चे को पढ़ेगा
वह निश्चित ही क्रांति करेगा;
जो लोहिया व लेनिन को पढ़ेगा
वो समाजवाद की दुनिया रचेगा;
जो सावित्रीबाई-टरेसा को पढ़ेगा
वो शिक्षा-सेवा का पथ चुनेगा;
जो सुकरात-पेरियार को पढ़ेगा,
वह मंदिर-मस्जिद की जगह
स्कूल-कालेज की राह चुनेगा…
और जो अकेले अम्बेडकर को पढ़ेगा-
उसकी तरह ईमानदारी से संघर्ष करेगा,
समाज के हक़ों की लड़ाई लड़ेगा,
वही अंतत: राजा का जीवन जिएगा;
मरे बाद भी सबके दिलों में राज करेगा-
जो अम्बेडकर को पढ़ेगा ।

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • श्री रतन टाटा जी को श्रध्दांजलि

    श्री रतन टाटा जी को श्रध्दांजलि देखो लोग कलयुग से आजसतयुग पुरुष की विदाई हो गई।जो जीता और मरता थाबस भारत देश के लिए।जिसने पिन और नामक से लेकरहवाई जहाज तक बनाकर दिखाया।ऐसे महान पुरुष श्री रतन कोश्रध्दा सुमन अर्पित करता हूँ।। जीवन का उनका जो लक्ष्य थाउसको उन्होंने सदा पूरा किया।मानवता की ह्रदय पर…

  • बिटिया मांगे अपना हक | Bitiya Mange Apna Hak

    बिटिया मांगे अपना हक ( Bitiya mange apna hak )   अब अब्बू मुझको भी पढ़ने दो, हमें क्यो कहते हो आप नो नो नो। दिलादो पाटी बरता और पेंसिल दो फिर हमको कहो विद्यालय गो गो गो। दिलादो प्यारी सी यूनिफॉर्म दो, सुहानी जुराबे और जूता जोड़ी वो‌। पहनकर जाऊॅं साथ खाना ले जाऊॅं,…

  • चांद पर मिला पानी

    चांद पर मिला पानी ****** सुन हुई हैरानी शुरू हो सकेगी जिंदगानी करने को मिलेगी मनमानी! यान धरती से होगा रवाना अब लगा रहेगा आना जाना अब न रह जाएगी कोई कहानी बहुत किए हो अपनी मनमानी तेरी सुन रखीं हैं कितनी कहानी दूध भात लाने में करते हो देर बच्चे इंतजार करते जाते हैं…

  • Ghazal | उलझन

    उलझन ( Uljhan ) क्यों  उलझा  है  शेर हृदय तू, बेमतल की बातों में। जिस संग मन उलझा है तेरा, तू ना उसके सासों में। मना  ले  अपने चंचल मन को, वर्ना तू पछताएगा, प्रेम पतित हो जाएगा फिर,रूक ना सकेगा आँखो में। इतना ज्ञान भरा है तुझमें, फिर.भी क्यो अंजान रहे। इकतरफा है प्यार…

  • आख़िर क्यों?

    आख़िर क्यों? क्यों हर राह तुझ तक जाती नहीं,क्यों तेरी झलक नज़र आती नहीं?हर रोज़ तुझे देखने की कोशिश की,फिर भी क्यों मेरी दुआ असर लाती नहीं? ना कोई शिकवा, ना कोई गिला है,तेरे बिना हर लम्हा मुझे अधूरा मिला है।मैंने तो बस तुझसे प्यार किया,फिर क्यों मुझे ये फ़ासला मिला? कभी ख्वाबों में, तो…

  • मौत मुक्ति तो नहीं है | Maut par Kavita

    मौत मुक्ति तो नहीं है ( Maut mukti to nahi hai )    मृत्यु शाश्वत सत्य है जग में मौत मुक्ति तो नहीं है। मिले हरि भजन से आसान युक्ति तो नहीं है। स्वर्ग गए सिधार कहो कह दो मृत्यु को प्राप्त हुए। कर्मभूमि में शुभ कर्म जो सांसों में हरि व्याप्त हुए। जितनी सांसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *