Geet Aa Ab Laut Chalen

आ अब लौट चलें | Geet Aa Ab Laut Chalen

आ अब लौट चलें

( Aa ab laut chalen ) 

 

ये हसीन वादियां आजा तुझको पुकारे
आओ आओ चले हम नदिया किनारे
डगर ये सुहानी गुल गुलशन खिले
प्यारे सनम आ अब लौट चले
आ अब लौट चले, आ अब लौट चले

गीत सुंदर तरानों में आने लगे
लब हमारे भी मुस्कुराने लगे
तार दिल के भी घंटी बजाने लगे
धड़कनों को सनम यूं लुभाने लगे
लोग कहते हम हो गए मनचले
मेरे दिलबर आ अब लौट चलें
आ अब लौट चले, आ अब लौट चले

ये मौसम बहारें फिजाएं खिली
बजे चैन की बंशी जहां तुम मिली
उमंगों की लहरें उठी जब सनम
घिर के काली घटाओं से बरसे हम
प्रीत के मेघ सुहाने बरसने चले
प्रियतम मेरे आ अब लौट चले
आ अब लौट चले, आ अब लौट चले

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सीमा | Seema par Chhand

Similar Posts

  • कैसी हालत है खाने के लिए | Kaisi Halat

    कैसी हालत है खाने के लिए ( Kaisi halat hai khane ke liye )   कैसी हालत है खाने के लिए मारे – मारे फिरे दाने के लिए मेरी झोंपड़ी में चैन की शाम नहीं बच्चे रोते हैं खिलाने के लिए चूल्हे में देख लिया धुआंँ होता नहीं कहता सो जाने के लिए लोग अश्कों…

  • सच्चा रिश्ता कौन सा | Geet Sachcha Rishta Kaun sa

    सच्चा रिश्ता कौन सा ( Sachcha rishta kaun sa )   अपनापन सबको जताएं चेहरों पे मुस्कान लिए। प्यार का रिश्ता निभाएं खुशियों का पैगाम लिए। प्यार का रिश्ता निभाएं सच्चा रिश्ता वही जग में जहां प्रेम की बहती धारा। स्नेह का सागर उमड़े दिल से लगता अपना प्यारा। रिश्तो की डगर पर सच्चा सुख…

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • भूलना अच्छा लगता है | Geet Bhulna Acha Lagta Hai

    भूलना अच्छा लगता है ( Bhulna Acha Lagta Hai )   वो काली अंधियारी रातें, अपनों की तीरों सी बातें। रह रहकर दर्द दे जाए, संकट में ना साथ निभाते। भूलना अच्छा लगता है बीत गई जो दुख की घड़ियां, यादें चैन नहीं दे पाती। चिंता चिता स्वाहा करके, जिंदगी को आग लगाती। अपमान ईर्ष्या…

  • आजादी के दीवानों का | Azadi ke Diwano ka

    आजादी के दीवानों का ( Azadi ke Diwano ka ) आजादी के दीवानों का , आज देख लो मेला । एक हाथ में लिए तिरंगा , बढ़ता जाये ठेला ।। आजादी के दीवानों का… जिनके पैरो से चलकर कल , घर आजादी आई । याद करूँ उन वीर पुरुष को , जिसने हमें दिलाई ।।…

  • सावन | Sawan

    सावन ( Sawan ) सावन आया सावन आया साजन मेरे सावन आया सावन आया साजन मेरे पर क्यूँ तू ना अब तक आया.. .सावन आया . झरमर झरमर बरस रहे हैं चढ़ी है मस्ती बादलों को कली कली का रूप का है निखरा झूम रहा है देखो भंवरा फूल बाग़ में मचल रहे है रंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *