Geet Jab Jatharagni Bolti hai

जब जठराग्नि बोलती है | Geet Jab Jatharagni Bolti hai

जब जठराग्नि बोलती है

(Jab jatharagni bolti hai )

धरने प्रदर्शन होती हड़तालें सारी कुर्सियां डोलती है
टूट जाता है बांध सब्र का जब जठराग्नि बोलती है

जन जन जब लाचार होता कोई नहीं सहारा होता
भुखमरी का मारा होता सबने किया किनारा होता
वर्षों तक ना बोल सके वो बात जुबानें बोलती है
झूठे वादे प्रलोभन की जब गांठे सारी खोलती है
जब जठराग्नि बोलती है

रोने लगता जब नन्हा बालक तो माता दूध पिलाती है
अभावों में जीने वालों की रोटी हाथों से छिन जाती है
तूफानों को झेल झेलकर हवाएं भी मुंह खोलती है
सच के तराजू में रखकर जब कलम पूरा तोलती है
जब जठराग्नि बोलती है

हिल जाते दिग्गज सारे सिंहासन हो जाता डांवाडोल
उतर जाता सैलाब बनकर बुलंद हौसले मुखर बोल
दो जून की रोटी सबके मन में अमृतधारा घोलती है
जाग उठती जनता सारी आंखें सत्ता की खोलती है
जब जठराग्नि बोलती है

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कोई ऐसी गजल लिखूं | Poem Koi aisi Ghazal likhoon

Similar Posts

  • सावन आया तू भी आ जा | Geet Sawan Aaya

    सावन आया तू भी आ जा ( Sawan aaya tu bhi aaja ) सावन आया तू भी आ जा। मेरे मन की प्यास बुझा जा। कैसी ह़ालत है क्या बोलूं। तू जो बोले तो लब खोलूं। पल भर मेरे पास में आ कर। मेरी सुन जा अपनी सुना जा। सावन आया तू भी आ जा।…

  • आचरण | Acharan

    आचरण ( Acharan ) राम कृष्ण हनुमान की करते सब बातें। करे नहीं अमल पर उनके आचरणों को।। आये जब संकट तो याद आये हनुमान। हे संकट मोरचन तुम हरो हमारे कष्ट। मैं अर्पित करूँगा तुम्हें घी और सिंदूर। सुख शांति मुझे दो मेरे पालन हार।। बात करें जब भी हम मर्यादाओं की। याद आ…

  • मोम सा जिगर | Geet Mom sa Jigar

    मोम सा जिगर ( Mom sa jigar )   हम हैं कांटों से तय यह करते हैं आदमी खंजर है जिससे डरते हैं। हँसते चेहरे में लोग तो मिलते हैं फिर भी यकीन नहीं हम करते हैं। लूट गई बेटी कल पड़ोसन की रात में कम सफर हम करते हैं। उतर जाता है दीवार से…

  • सांवरिया बेगो आज्या रे | Saawariya Rajsthani Geet

    सांवरिया बेगो आज्या रे ( Saawariya Bego Aajya Re )  सांवरिया बेगो आज्या रे,सांवरिया बेगो आज्या रे होळी म खेलां फाग, आयकै रंग बरसा ज्या रे। सांवरिया बेगो आज्या रे तेरी बंसी सुनकै राधा, दौड़ी दौड़ी आज्यावै। लहरा लेव जठै गोपियां, मधुबन सगळो महकावै। मदन मुरारी नटवर नागर, प्रित रंग लगा ज्या रे। कृष्ण कन्हैया…

  • नयनों के तारे आजा | Naino ke Tare Aaja

    नयनों के तारे आजा ( Naino ke Tare Aaja )   नयनो के तारे आजा, बुढ़ापे के सहारे आजा। दूध का कर्ज चुकाने, बेटे फर्ज निभाने आजा। नयनो के तारे आजा खूब पढ़ाया तुमको, लाड लडाया तुमको। अंगुली पकड़कर, चलना सिखाया तुमको। तुतलाती बोली प्यारी, शीश झुकाने आजा। ताक रही आंखें रस्ता, झलक दिखाने आजा।…

  • प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

    प्रीत बनी अहिल्या ( Preet Bani Ahilya )   अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है। दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌ सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से। जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।। अगर दिल गोकुल है मेरा, तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *