Geet main Anabhigy Kab Tak Rahoon

मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं | Geet main Anabhigy Kab Tak Rahoon

मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

( Main anabhigy kab tak rahoon )

 

मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए।
वाणी के तीर चलाए, बोलो मैं कब तक सहूं।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए।
कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए।
मंझधार में अटकी नैया, बोलो मैं कैसे पार कहूं।
बूते से बाहर हो जाए, उबाल लेता रग रग लहू।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

अंधकार ने घेर लिया है, अपनों ने मुंह फेर लिया है।
कदम कदम पे अड़चनों ने, आ मुझको घेर लिया है।
हिम्मत हौसलों से चलूं,क्यों वक्त का उपहार कहूं।
सुख दुख जीवन के पहलु, संघर्षों में रत सदा रहूं।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

सर से ऊपर पानी जाए, कोई हम से भेद छिपाए।
राहों में जो रोड़े अटकाए, व्यवधानों के ढेर लगाए।
अपना बनके छल कर जाए, बाधाएं कब तक सहूं।
मैं मनमौजी मतवाला, नित मंजिलों को बढ़ता रहूं।
मैं अनभिज्ञ कब तक रहूं

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दर्पण | Darpan par Chhand

 

 

Similar Posts

  • टिप टिप बरसा पानी | Geet Tip Tip Barsa Pani

    टिप टिप बरसा पानी ( Tip Tip Barsa Pani ) टिप टिप बरसा पानी, अब मौसम हुआ सुहाना। रिमझिम रिमझिम बरसे, मेघा गाए नया तराना। टिप टिप बरसा पानी घोर घटाएं अंबर छाई, उमड़ घुमड़ मेघा आए। काले काले बादल बरसे, ठंडी ठंडी बुंदे लाएं। दमके दामिनी नभ में, जब गरजे बरखा रानी। झिरमिर झिरमिर…

  • गृहलक्ष्मी तुम्हें नमस्कार | Grihalakshmi

    गृहलक्ष्मी तुम्हें नमस्कार ( Grihalakshmi tumhe namaskar )    घर आंगन की ज्योति तुम हो, तुम दीपों की हो बहार। तुम घर की महारानी प्यारी, तुम प्रियतम का हो प्यार। गृहलक्ष्मी तुम्हें नमस्कार झिलमिल दीपों सी रोशन हो, दमकता चेहरा तुम्हारा। मनमंदिर में बसने वाली, दिव्य ज्योति हो उजियारा। जीवन पथ की हो संगिनी, भावों…

  • नटखट कान्हा | Geet Natkhat Kanha

    नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा ( Natkhat Kanha hathon mein bansuri liye ek gwala hoga )    अधर मुरलिया मोहनी मूरत सांवरी सूरत वाला होगा। नटखट कान्हा हाथों में बांसुरी लिए एक ग्वाला होगा।   चक्र सुदर्शनधारी माधव सखा सुदामा है घनश्याम। नंगे पांव प्रभु दौड़े आते दीनबंधु मीरा के श्री…

  • मन का मैल | Geet Man ka Mail

    मन का मैल ( Man ka Mail )    मन का मैल नहीं धोया तो 1.मन का मैल नहीं धोया तो, क्या होता है नहाने से दिल मे नहीं दया घ्रणा है,तो क्या होता है दिखावे से | घर मे भूँखी माँ बैठी है,पिता की उमर ना कमाने की | बेटा बाहर भंडारे लगवाये,कुछ होड…

  • प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

    प्रीत बनी अहिल्या ( Preet Bani Ahilya )   अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है। दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌ सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से। जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।। अगर दिल गोकुल है मेरा, तो…

  • नव दीप जला लो | Nav Deep Jala lo

    नव दीप जला लो ( Nav deep jala lo )   आ रही दीवाली की बेला आ रही दीवाली की बेला, हर्ष उल्लास और खुशियों का अब लगेगा रेला, नव दीप जला लो… निराशा उदासी और अंधकार का हो जाएगा खात्मा, प्रफुल्लित मन से पुलकित हो जाएंगी हर आत्मा, नव दीप जला लो… इस बेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *