नंदलाल आयो रे बधाई

नंदलाल आयो रे बधाई | Geet

नंदलाल आयो रे बधाई

( Nandlal aayo re badhai )

 

आई आई शुभ घड़ी आई, वृंदावन धाम रे।
यशोदा घर बजे शहनाई, कन्हैया नाम रे।

 

लीलाधारी नटखट कान्हो, नंद घर आयो।
राधा संग गोपिया नाची, कान्हो मुरली मधुर बजायो।

 

गोकुल में बंटे मिठाई, दे रहे सब जन खूब बधाई।
आयो माधव मुरली वालो, एक लहर खुशी की छाई।
आई आई शुभ घड़ी आई..…

 

ग्वाल बाल संग सखा सारे, उत्सव मौज मनाएं।
नरनारी सब सज धज आये, मंगल गीत सुनाए।

 

होठों पर सबके मुस्काने, धरा बहुत हरषायी
केशव मुरली मोहन प्यारे, मधुर बहे पुरवाई।
आई आई शुभ घड़ी आई,..….

 

लीलाधारी तेरी लीला, सारे जग से न्यारी।
इस दुनिया का तू रखवाला, तू है प्रेम पुजारी।

 

तेरी बंसी पर झूमे जग, मधुवन ले अंगड़ाई।
बहे प्रेम की पावन धारा, खुशियां घर-घर छाई।
आई आई शुभ घड़ी आई……

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मनमंदिर | Manmandir par Kavita

Similar Posts

  • भूख और भगवान | Kavita Bhookh aur Bhagwan

    भूख और भगवान ( Bhookh aur Bhagwan )   भूख और भगवान में, कौन बड़ा? कौन छोटा ? छिड़ी जंग है। भूख है कि, मिटने में नहीं आती , बार-बार पेट, भरना पड़ता है । एक बार भूख लगने पर, खाने के बाद भी, फिर बार बार, खाना पड़ता है। भगवान की कथा, सुनाने वाले…

  • यादें | Yaadein

    यादें ( Yaadein )   कीमती होती है ,पुरानी खूबसूरत यादें, खुशी से आँखें नम हो जाती है । आज के दर्द को, कुछ पल के लिए भूलने में, ये कल की अच्छी यादें ही तो साथ निभाती है । हमारा आज ही कल बन जाएगा, बीता लम्हा दोबारा नहीं आएगा ; गमों की चादर…

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

  • तुम बिन अधूरे हैं हम

    तुम बिन अधूरे हैं हम तेरी यादों में हर रोज़ जलते रहे,तेरी राहों में उम्मीदें पलते रहे।दिल में बस एक ही है ग़म,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। चाँद भी खोया है, रातें भी है सूनी,बिखरी हुई साँसों में ख्वाहिशें मैंने है बुनी।हर धड़कन लगती है जैसे भरम,दिकु, तुम बिन अधूरे हैं हम। सावन की…

  • अनटोल्ड स्टोरी | Untold Story

    अनटोल्ड स्टोरी ( Untold story )    ओ मेरा सब कुछ;मैं उसकी अनटोल्ड स्टोरी अचानक मेरी जिंदगी में एक शख़्स आता है जो मेरा दोस्त भी नही,हम सफर भी नहीं,लेकिन मुझे बहुत भाता है कुछ तो है दरमियां हमारे जिससे बंधी है हम दोनों के बीच बंधन की डोरी ओ मेरा सब कुछ; मैं उसकी…

  • सकारात्मक सोच | Sakaratmak Soch

    सकारात्मक सोच (Sakaratmak soch )   प्रतिपल उत्सविक प्रभा, सकारात्मक सोच से असंभव कुछ भी नहीं, मनुज ताकत आगे । बस तब तक देर है , जब तक डर न भागे । यथार्थ आकलन उबारता, प्रगति प्रयास संकोच से । प्रतिपल उत्सविक प्रभा,सकारात्मक सोच से ।। कमजोरी ताकत बन, जब आगे बढ़ती है । कीर्तिमानी…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *