जलेबी | Jalebi par Kavita

जलेबी

( Jalebi) 

 

हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी,
गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी।
तुर्को ने लाया भारत में देखो,
लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी।

व्यंग्य से भरी है इसकी कहानी,
फीकी न पड़ती इसकी जवानी।
खुशबू है अंदर, खुशबू है बाहर,
खुद को मिटाकर चमकी जलेबी।
हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी,
गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी।
तुर्को ने लाया भारत में देखो,
लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी।

जिन्दगी – जलेबी दोनों में झाँको,
खट्टी- मीठी बातें लोगों में बाँटो।
राष्ट्रीय मिठाई का पाई है तमगा,
हूर के जैसी ये दिखती जलेबी।
हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी,
गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी।
तुर्को ने लाया भारत में देखो,
लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी।

लड्डू, इमरती से ज्यादा है बिकती,
बर्फी औ पेड़ा से देखो है सस्ती।
गरीबों का आँसू सदा से है पोंछी,
हर उम्रवालों को भाती जलेबी।
हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी,
गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी।
तुर्को ने लाया भारत में देखो,
लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

हमारे राम | Ram Ji par Kavita

Similar Posts

  • धवल | Kavita dhawal

    धवल ( Dhawal )   हिमगिरी से हिम पिघल पिघल धवल धार बन बहता है धार धवल मानो हार नवल हिमपति कंठ चमकता है कल कल बहता सुरसरि जल राग अमर हिय भरता है दु:ख हारण कुल तारण गंगा का जल अविरल बहता है   धवल चंद्र की रजत चांदनी धरती को करती दीप्तिमान मानो…

  • Kavita | कुंभ की धार्मिक महत्व

    कुंभ की धार्मिक महत्व ( Kumbh ka dharmik mahatva )   सनातन धर्म की पौराणिकता को, याद दिलाता है यह कुंभ । बारह वर्षों में एक बार ही , आता है यह कुंभ ।   सभी देवों का धरती पर , होता जिस पल आगमन । संघ साधु संत के सानिध्य का , अवसर दे…

  • खुशियों की नई भोर | Khushiyon ki Nai Bhor

    खुशियों की नई भोर ( Khushiyon ki nai bhor )    राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर अंतर्मन अनंत आह्लाद, अनूप उत्सविक परिवेश । शुभता सरित प्रवाह, बहना घर द्वार प्रवेश । श्रृंगारित पुनीत संबंध, रक्षा बंधन भव्यता चारों ओर । राखी के स्नेहिल धागों में, खुशियों की नई भोर ।। सनातनी…

  • हिंदी हिंदुस्तान | Hindi Hindustan

    हिंदी हिंदुस्तान ( Hindi Hindustan ) हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान। आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।। बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान। सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।। प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान। मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।। वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो…

  • प्रश्न | Prashn

    प्रश्न ( Prashn )   हर आदमी गलत नहीं होता किंतु ,घटी घटनाएं और मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे गलत साबित कर देते हैं भिन्नता ही आदमी की विशेषता है किसी की किसी से समानता नहीं न सोच की ना व्यवहार की तब भी कर लिया जाता है शामिल उसे भ्रम और वहम की कतार में…

  • खूबसूरत | Khoobsurati ki Tareef par Kavita

    खूबसूरत ( Khoobsurat )    खूबसूरत नज़र आती हो, अदाओं से भी लुभाती हो, आती हो जब भी सामने सच में कयामत ढाती हो। माथे पर बिंदी सजाती हो, आँखों में कजरा लगाती हो, महकाती हो बालों में गजरा सच में कयामत ढाती हो। हाथों में मेहंदी रचाती हो, चूड़ी कंगना खनकाती हो, ओढ़ती हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *