Ghar ki Izzat

घर की इज्जत, बनी खिलौना | Ghar ki Izzat

घर की इज्जत, बनी खिलौना

( Ghar ki izzat, bani khilauna ) 

 

अब कहां कोई खेलता है, खिलौनों से साहब??
अब तो नारी की अस्मिता से खेला जाता है।
यत्र पूज्यंते नार्याः, रमंते तत्र देवता,
बस श्लोकों में ही देखा जाता है।
तार तार होती हैं घर की इज्जत,
बड़ी शिद्दत से खेल सियासत का खेला जाता है।
मीडिया, अख़बार, सरकार भी मौन है।
नारी का आंचल खींचता, दुःशासन यह कौन है??
रेप होते है, हर रोज लुटती है द्रोपदी।
द्रोपदी के लाज रखने वाला, कृष्ण बताओ कोन है,,
मौन है सब मौन है, मौन है क्यू मौन है।
स्त्री क्या बन गई खिलौना, खेलता हर कोई यहां,
बात बात पर बस मां बहन की गाली देते सब यहां।
देखो देखो, दुराचार की भी हद पार की,
इंसानियत को कुछ दरिंदो ने, कैसे तार तार की।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/badi-beti/

Similar Posts

  • प्राइवेट नौकरी | Private Naukari

    प्राइवेट नौकरी ( Private naukari )    यूं लगता है बंद पिंजरा उस पंछी को तड़पाता है। यूं लगता है उमड़ा सावन फिर से लौट जाता है। यूं लगता है लटक रही हो ज्यों चांदी की तलवार‌। संभल संभल कर चलते जाने कब हो जाए वार। यूं लगता है स्वाभिमान का कत्ल नहीं हो जाए।…

  • बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

    बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima )   समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र, नर नारी महत्ता सम । जाति विभेद उन्मूल सोच, मानव सेवा परम धम्म । क्रोध घृणा द्वेष अनुचित, नेह समाधान उग्र आवेशों में। समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।। सम्यक दृष्टि संकल्प वचन, कर्म आजीविका परम…

  • लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

    “लीलाधारी श्रीकृष्ण” ( Leela Dhari Sri Krishna )   लीलाधारी श्री कृष्ण लीला अपरंपार आकर संकट दूर करो प्रभु हे जग के करतार   लीलाधारी हे श्री कृष्णा चक्र सुदर्शन धारी हो माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो   हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता अगम अगोचर अविनाशी जगकर्ता विश्व विधाता  …

  • चांद में चांद | Chand Kavita

    चांद में चांद  ( Chand mein chand )   दोषारोपण चाँद को स्वयं बनी चकोर है अवसर की तलाश में ताकति चहुओर है   प्रियतम रिझाने को सजने-संवरने लगी आभा लखि आपनी हुई आत्मविभोर है।   पायजेब की घुघरू छनकाती छन-छन चूड़ियाँ कलाईयों की खनक बेजोर है।   बिंदिया ललाट की चमकती सितारों सी गुलाबी…

  • पर्यावरण की व्यथा | Paryavaran ki Vyatha

    पर्यावरण की व्यथा ( Paryavaran ki vyatha )   बहुत दुखी हैं आज प्रकृति। सबसे अपनी व्यथा कहती, कोई सुने इसकी गुहार, बंद करें इसका संहार। पल पल पीड़ा को सहती, बहुत दुखी हैं आज प्रकृति। अपनी जरुरत की खातिर, क्युॅ॑ चलाते धार हथियार। इसे भी तो कष्ट होता, कभी समझें इसका प्यार। सभी को…

  • मैं सैनिक हूँ | Sainik par kavita

    मैं सैनिक हूँ  ( Main sainik hoon )    मैं हूॅं भारतीय  सेना का वीर, आग हवा कांटे चाहें हो नीर। सर्दी गर्मी चाहे वर्षा चले घोर, रखता सदा रायफल सिर मोर।।   चाहें हो जाऍं सुबह से शाम, करता नही कभी में आराम। घुसनें न दूं दुश्मन अपनी और, हो जाऍं  रात  चाहे फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *