अपना लिया बेगाने को | Ghazal Apna Liya

अपना लिया बेगाने को

( Ghazal Apna Liya Begane ko )

मैंने देखा है न बोतल को न पैमाने को
शैख आते हैं मगर रोज़ ही समझाने को

जाम पर जाम दिये जायेगी जब उनकी नज़र
कौन जा सकता है इस हाल में मैख़ाने को

निकहत-ओ-नूर में डूबी हुई पुरक़ैफ फ़िज़ा
इक नया रंग सा देने लगी अफ़साने को

उसने जब मुझको बराबर में बिठाया अपने
जल उठे लोग कई देख के याराने को

गर यूँहीं हम पे रहे लुत्फो-करम की बारिश
हम हरम में भी भुला पायें न बुतख़ाने को

अपने वादे से मुकरता तो मुकरता कैसे
उसको बदनाम नहीं करना था याराने को

एक आवाज़ सी कानों में चली आती है
छेड़ता कौन है इस दश्त के वीराने को

अजनबी शहर में मायूस नहीं हूँ साग़र
इक भले शख़्स ने अपना लिया बेगाने को

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

ज़माने की हुक्मरानी | Ghazal Zamane ki Hukmarani

Similar Posts

  • मेरी खातिर | Mere Khatir

    मेरी खातिर ( Mere khatir )    सुनो इक ख़ूबसूरत घर बनाना तुम मेरी खातिर धनक के रंग सब उसमें सजाना तुम मेरी खातिर। मसर्रत रौशनी एहसास से तामीर हो छत की मुहब्बत से सनी ईंटे लगाना तुम मेरी खातिर। वहां राजा रहोगे तुम वहां रानी रहूंगी मैं किसी को दरमियां अपने न लाना तुम…

  • तमन्न-ए-क़ल्ब | Tamanna-e-Qalb

    तमन्न-ए-क़ल्ब ( Tamanna-e-Qalb ) हर तमन्न-ए-क़ल्ब मर जाए।वो अगर अ़ह्द से मुकर जाए। और भी आब-जू निखर जाए।वो अगर झील में उतर जाए। वो अगर देख ले नज़र भर कर।सूरत-ए-आईना संवर जाए। क्या करें जान ही नहीं जाती।जान जाए तो दर्द-ए-सर जाए। जेब ख़ाली है ह़ाल बोसीदा।ऐसी ह़ालत में कौन घर जाए। हाथ रख दे…

  • वोटर ज़हीन हो जाये | Voter Zaheen ho Jaye

    वोटर ज़हीन हो जाये ( Voter zaheen ho jaye )    इक मुहब्बत का सीन हो जाये चाय सँग चाऊमीन हो जाये इक झलक महजबीन हो जाये इश्क़ ताज़ातरीन हो जाये दिल का कमरा है खाली मुद्दत से कोई इसमें मकीन हो जाये बैठ जाओ जो रूबरू मेरे यह ग़ज़ल बेहतरीन हो जाये गुफ्तगू प्यार…

  • कहां ढूंढू | Kahan Dhundu

    कहां ढूंढू ( Kahan dhundu )   गौतम, नानक-राम कहां ढूंढू मजहब के चार धाम कहां ढूंढू अमन के जैसे गुजरे है दिन वैसी सुबहो – शाम कहां ढूंढू मुंह में राम है बगल में खंजर ‘ सत्यवादी ‘ इक निज़ाम कहां ढूंढू मजहब-मजहब लड़ने वाले हैं सब ‘इंसानियत ‘ का पैगाम कहां ढूंढू झूठ-फरेब…

  • आज़म क्यों न उदास रहे | Dil Udaas hai Shayari

    आज़म क्यों न उदास रहे ( Aazam kyon na udaas rahe )    उल्फ़त का गाया साथ नग्मात नहीं है? प्यार की करी कोई भी बात नहीं है तक़दीर न जानें कैसी है अपनी तो उल्फ़त को क्यों होती बरसात नहीं है वरना प्यार वफ़ा मिलती हर पल उसको समझे उसने दिल के जज़्बात नहीं…

  • किसी के इ़श्क़ में | Kisi ke Ishq Mein

    किसी के इ़श्क़ में ( Kisi ke Ishq Mein ) बेफ़ैज़ ज़िन्दगानी का अफ़साना बन गया।दिल क्या किसी के इ़श्क़ में दीवाना बन गया। फूलों के मिस्ल खिल गया हर ज़ख़्म का निशां।जो ज़ख़्म उसने दे दिया नज़राना बन गया। वो थे क़रीबे क़ल्ब तो ह़ासिल थे लुत्फ़ सब।जाते ही उनके घर मिरा ग़म ख़ाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *