Ghazal hai khoob hansi chehra tera

है खूब हंसी चेहरा तेरा | Ghazal hai khoob hansi chehra tera

है खूब हंसी चेहरा तेरा 

( Hai khoob hansi chehra tera )

 

 

है खूब हंसी चेहरा तेरा !

पहरा दिल में छाया तेरा

 

होना तू न जुदा मुझसे ही

साथ सदा हो मेरा तेरा

 

आ मिलने को ही तू मुझसे

देखूँ हर पल रस्ता तेरा

 

नींद अगर आ जाये मुझको

आता  है बस सपना तेरा

 

बन जाये मेरा जीवन भर

हर पल दिल है प्यासा तेरा

 

रोज़ मिले को आया कर तू

अच्छा लगता आना तेरा

 

तू ही  हर शक्ल नज़र आये

जब से फोटो खींचा तेरा

 

और हंसी है पास यहाँ तो

देखें आज़म   मुखड़ा  तेरा

 

 

❣️

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

आज उसका निकाह है आज़म | Nikah shayari

Similar Posts

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

  • परिणय बेला | Parinay Bela

    परिणय बेला ( Parinay Bela ) भांवर संकल्पों से,निखर रही परिणय बेला हिंदू धर्म वैवाहिक बंधन, मनुज जीवन दिव्य श्रृंगार । द्वि पथिक दृढ़ प्रतिज्ञा, हर पल संग आनंद बहार । परस्पर समर्पण पराकाष्ठा, अंतर उद्गम आनंद नवेला । भांवर संकल्पों से, निखर रही परिणय बेला ।। वैदिक संस्कृति वैवाहिकी, जन्म जन्मांतर आत्मिक संबंध ।…

  • पत्थर | Kavita patthar

    पत्थर ( Patthar )    उकेरते जाते हैं अक्स, तो सितम ढाती हैं छैनी यहां दर्द की परिभाषा मेरी ,जाने भला कौन हूं मोन ही बस मोन।।   बिखरी पड़ी है इमारतों पर कई सालो से भाषाओं की , उकेरी गई हर प्रतिलिपि यहां मेरी दर्द की तस्वीर की तरह ।।   में तराशा गया…

  • दी गर्दन नाप | Di Gardan Naap

    दी गर्दन नाप ( Di Gardan Naap ) चार चवन्नी क्या मिली, रहा न कुछ भी भान। मति में आकर घुस गए, लोभ मोह अभिमान।। तन मन धन करता रहा, जिस घर सदा निसार। ना जानें फिर क्यों उठी, उस आँगन दीवार।। नहीं लगाया झाड़ भी, जिसने कोई यार। किस मुँह से फिर हो गया,…

  • श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष

    श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा विशेष   महलों में रहने वाला वन में रहा, बीते बरसो तक जंगलों में गुमनाम रहा, खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, आज घर घर बस एक ही नाम गूंज रहा, हर मां आज कौशल्या बनी, हर भाई आज भरत सा राह तक रहा, जगमग सारा आज जग हुआ, हर शहर आज अयोध्या…

  • भगवान सिर्फ लकीरें देता है | Kavita Bhagwan Sirf

    भगवान सिर्फ लकीरें देता है ( Bhagwan sirf lakeeren deta hai )   भगवान सिर्फ लकीरें देता है, रंग हमें भरने होते हैं। इस धरती पर हर इंसा को, शुभ कर्म करने होते हैं। कदम कदम पे तूफानों से, संघर्षों से लड़ना होता है। अपनी मेहनत के दम पर, कीर्तिमान गढ़ना होता है। रंग बदलती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *