Ghazal Main Khubsurat Nahi

मैं खूबसूरत नहीं | Ghazal Main Khubsurat Nahi

मैं खूबसूरत नहीं 

( Main Khubsurat Nahi )

 

कोई मुझे पसंद करे इतना मैं खूबसूरत नहीं !
देखता यहां कोई ज़माने में भली मूरत नहीं !

गोरी घनी सूरत के सब कायल रहे होते सदा,
मेरी ज़माने को यहां, कोई जरुरत ही नहीं !

होते वो किस्मत के धनी जिन्हे मिले कोई परी,
कोई हसीं मुझ पर फ़िदा ऐसी मेरी सूरत नहीं !

देखे बहुत हुस्नो ज़माल मगर मिला वैसा नहीं,
मेरे जैसा सारे जहां देखा जो बदसूरत नहीं !

आये मेरी ख़ातिर लिए हाथो में वर माला सजी,
मेरे लिए ऐसा यहां निकला अभी मुहरत नहीं !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

तब तुम कविता बन जाती हो | Kavita Tab Tum

Similar Posts

  • करवाचौथ का | Karwa Chauth Ka

    करवाचौथ का दिख रहा दीवाना जन-जन तुमको करवा चौथ काभरना होगा आज दामन तुमको. करवा चौथ का हाथ खाली आ गये लाये नहीं उपहार कुछध्यान तो रखना था साजन तुमको करवा चौथ का कर दिया क्या क्या निछावर मैंने तुम पर प्यार सेयाद दिलवायेगा दर्पन तुमको करवा चौथ का प्यार से पानी पिलाना खोलूँगी उपवास…

  • तुम्हारी बात का | Tumhari Baat Ka

    तुम्हारी बात का ( Tumhari Baat Ka ) तुम्हारी बात का जिस पर नशा है ।उठाने को तेरा घूंघट खड़ा है ।।१ नज़र भर देख भी ले जो तुम्हें अब ।कहाँ फिर होश में रहता खड़ा है ।।२ तुम्हें जो छू रही है बे-इजाजत ।वही मगरूर अब देखो हवा है ।।३ किसी के जो बुलाने…

  • रो दिये | Sad Ghazal in Hindi

    रो दिये ( Ro Diye)   जो हमारी जान था जिसपे फ़िदा ये दिल हुआ जब हुआ वो ग़ैर का सब कुछ लुटाकर रो दिये। है अकड़ किस बात की ये तो ज़रा बतलाइये वक्त के आगे यहां रुस्तम सिकंदर रो दिये। फख़्र था मुझको बहुत उनकी मुहब्बत पर मगर जब घुसाया पीठ में इस…

  • दिल लगाते लगाते | Ghazal Dil Lagate Lagate

    दिल लगाते लगाते ( Dil Lagate Lagate ) मुहब्बत में दिल को लगाते-लगाते, भुला खुद को बैठे भुलाते-भुलाते ! कैसे हम बताये की कितना है हारे, झूठा सा दिलासा, दिलातें-दिलातें ! गुजारे कई युग तेरी चाह रखकर, कहाँ आ गए दिल दुखाते-दुखाते ! बंजर हो गए है ये नैना हमारे, आँखों के ये आंसू छुपाते-छुपाते…

  • बदलते जा रहे हैं क्यूं | Kyon Shayari

    बदलते जा रहे हैं क्यूं ( Badalte ja rahe hain kyon )    सुहाने ख्वाब मुट्ठी से फिसलते जा रहे हैं क्यूं जो हैं नजदीक दिल के वो बदलते जा रहे हैं क्यूं किये सब फैसले दिल से बड़ी गलती हमारी थी गलत वो फैसले सारे निकलते जा रहे हैं क्यूं अना उनमें बहुत है…

  • नज़र ने बोल दिया

    नज़र ने बोल दिया नज़र ने बोल दिया बू-ए-हाथ से पहलेन जाने किस से मिला है वो रात से पहले वो मेरे साथ ही ग़मगीन सा नज़र आयाजो हँस रहा था बड़ा मेरे साथ से पहले मुझे लगा ही था ये बात होने वाली हैसो देखना था तेरा हाल बात से पहले ख़बर बुरी ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *