Ghazal on Ishq

मेरे पास तुम हो | Ghazal on Ishq

मेरे पास तुम हो

( Mere paas tum ho )

 

सुब्ह हो या शाम,मेरे पास तुम हो
दिल को है आराम,मेरे पास तुम हो

देखता रहता हूँ मैं सूरत तुम्हारी
और क्या है काम,मेरे पास तुम हो

हमसफ़र तुम हो तो अब इस ज़िंदगी का
कुछ भी हो अंज़ाम,मेरे पास तुम हो

एक दूजे बिन हैं ये जोड़ी अधूरी
राधा के संग श्याम,मेरे पास तुम हो

इश्क़ है मैं इसलिए तेरी नज़र के
पी रहा हूँ जाम,मेरे पास तुम हो

फेर ली हैं सबने आँखें आज मुझसे
मुझ पे है इल्ज़ाम,मेरे पास तुम हो

दर्द में भी अब ‘अहद’ हँसता रहेगा
ग़म हुआ नाकाम,मेरे पास तुम हो !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’

गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129

यह भी पढ़ें :

ख़ुदा पे जिसको यक़ीं नहीं है | Hamd Lyrics in Hindi

Similar Posts

  • डाॅ. ममता सिंह की रचनाएँ | Dr. Mamta Singh Poetry

    भैया घर आई बहन ( दोहा ग़ज़ल ) भैया घर आई बहन, लेकर भाव अपार।राखी बांधी प्यार से, करना तुम स्वीकार।। बहना तुम सुसराल में, कहीं न जाना भूल,बचपन की अठखेलियां, आपस की तकरार।। रेशम का धागा बॅंधा, चमके तिलक ललाट।निर्मल पावन है बहुत, राखी का त्योहार।। भ्रात बहन के प्रेम की, अद्भुत बनी मिसाल।रेशम…

  • दिल को राहत है इस बहाने से

    दिल को राहत है इस बहाने से तेरी ग़ज़लों को गुनगुनाने सेदिल को राहत है इस बहाने से दिल में कितने ही उठ गये तूफांइक ज़रा उनके मुस्कुराने से लुत्फ़ आने लगा है अब मुझकोनाज़ नखरे तेरे उठाने से प्यार के सिक्के हैं बहुत मुझ पररोज़ लूटा करो खज़ाने से ढह गया है महल उमीदों…

  • हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये

    हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये राजा पे रख दिए न तो रानी पे रख दियेहमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये सागर, शराब, जाम कसौटी पे रख दियेउसने हिज़ाब जब मेरी मर्ज़ी पे रख दिये मय-ख़्वार जब शराब से तौबा न कर सकाइल्ज़ाम मयकशी के उदासी पे रख दिये सादा मिज़ाजी…

  • अच्छा लगा | Acha Laga

    अच्छा लगा ( Acha laga )    अजनबी बनकर गुज़रने का हुनर अच्छा लगा इस रवय्ये ने दुखाया दिल, मगर अच्छा लगा दोस्तों को है मुहब्बत मुस्कराहट से मेरी दुश्मनों को मैं हमेशा चश्म तर अच्छा लगा जितने भी आसान रस्ते थे न माफ़िक आ सके ज़िंदगी में मुश्किलों वाला सफ़र अच्छा लगा तुम भी…

  • हमदम मेरे | Humdum Shayari

    हमदम मेरे ( Humdum Mere ) हमदम मेरे कब आओगे या ऐसे ही तड़पाओगे वक़्त है अब भी आ जाओ तुम वक़्त गया तो पछताओगे उतना ही उलझेंगी काकुल जितना इनको सुलझाओगे आ भी जाओ बाहों में अब कब तक यूं ही तरसाओगे फोन पे ही फ़रमा दो दिलबर हम पे करम कब फ़रमाओगे खोल…

  • झूठा ज़रूर निकलेगा | Jhutha Zaroor Nikalega

    झूठा ज़रूर निकलेगा ( Jhutha Zaroor Niklega ) तेरा ये फ़ैसला झूठा ज़रूर निकलेगा कुसूरवार जो था बेकुसूर निकलेगा यक़ीं है शोख का इक दिन ग़ुरूर निकलेगा वो मेरी राह से होकर ज़रूर निकलेगा पलट रहा है वरक़ फिर कोई कहानी के न जाने कितने दिलों का फ़ितूर निकलेगा पिला न साक़िया अब और जाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *