याद आती है आशियाने की | Ghazal Yaad Aati Hai Aashiyane ki

याद आती है आशियाने की

( Yaad Aati Hai Aashiyane ki )

है अदा यह भी रूठ जाने की
कोई कोशिश करे मनाने की

इन अदाओं को हम समझते हैं
बात छोड़ो भी आने-जाने की

आज छाई हुई है काली घटा
याद आती है आशियाने की

एक दूजे को यह लड़ाते हैं
नब्ज़ पहचान लो ज़माने की

आजकल हर बशर के होंठों पर
सुर्खियां हैं मेरे फ़साने की

उड़ रहे हैं परिंद जो हर सू
जुस्तजू है इन्हें भी दाने की

कौन कब तक किसी के साथ चले
किसमें ताक़त है ग़म उठाने की

प्यास इतनी शदीद है साग़र
कौन जुर्रत करे बुझाने की

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

मुसाफ़िराना है | Ghazal Musafirana Hai

Similar Posts

  • तलवार दी गई | Talwar di Gayi

    तलवार दी गई ( Talwar di Gayi ) ख़ुद पर ही वार करने को तलवार दी गईथाली में यूँ सजा के हमें हार दी गई गर्दन हमारी यूँ तो सर-ए-दार दी गईफिर भोंकने को जिस्म में तलवार दी गई कहने को हम खड़े थे अज़ीज़ों के दर्मियांमंज़िल हमीं को और भी दुश्वार दी गई हमने…

  • नाम तेरा | Naam Tera

    नाम तेरा ( Naam Tera ) नाम तेरा सदा गुनगुनाता रहा । मन ही मन सोचकर मुस्कराता रहा ।। जब कभी ख्वाब में आप आये मेरे । रात फिर सारी घूँघट उठाता रहा ।। क्या हुआ मुश्किलों से जो रोटी मिली । प्रेम से तो निवाला खिलाता रहा ।। बद नज़र है जमाने की सारी…

  • दीप जले | Diwali Hindi Shayari

    दीप जले ( Deep Jale )    बरसों की रस्म पुरानी दीप जले है आयी वो रात सुहानी दीप जले है ख़ुशियों की है आज बहारें हर घर में महकी रात कि ही रानी दीप जले है चैधा वर्ष बाद लौटे है राम अयोध्या उत्सव की एक निशानी दीप जले है बचपन के दिन भी…

  • फैसला दिल का | Ghazal Faisla Dil Ka

    फैसला दिल का ( Faisla Dil Ka ) जानता हूँ मैं फैसला दिल का इक हँसीं से है सामना दिल का क्यों समझते अलग मुझे उससे एक वो ही है रहनुमा दिल का किसलिए अब बुरा कहें उसको उसने जोड़ा है आइना दिल का जब भी उस पर नज़र पड़ी मेरी मुझको लगता वो देवता…

  • चांद से भी मुकाबला होगा | Chand se Bhi Muqabla Hoga

    चांद से भी मुकाबला होगा ( Chand se bhi muqabla hoga )    तज़किरा उनका जब चला होगा चांद से भी मुकाबला होगा। ज़िक़्र छिड़ने पे उस सितमगर के जाने कितनों का दिल जला होगा। कौन वो खुशनसीब है ऐसा जिसको उसने नहीं छला होगा। अब भरोसा नहीं रहा ख़ुद पर और नुकसान क्या भला…

  • परिवार अपना | Parivaar Apna

    परिवार अपना ( Parivaar Apna ) जहाँ से निराला है परिवार अपनाइसी पे लुटाता रहूँ प्यार अपना कदम बेटियों के पड़े घर हमारेमहकने लगा है ये संसार अपना ये बेटे बहू कब हुए है किसी केजो इनपे जताऊँ मैं अधिकार अपना मजे से कटी ज़िन्दगी भी हमारीचला संग मेरे जो दिलदार अपना करूँ मैं दुआएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *