घुटन | Ghutan

घुटन

( Ghutan ) 

 

भीतर की घुटन
जला देती है जिंदा शरीर
किताब के पन्नों में लगे
दीमक की तरह

खामोश जबान को
शब्द ही नहीं मिलते
शिकायत के लिए

अपनों से मिले दर्द
दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी
सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही
उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती

कौंध जाता है नजरों में
अतीत से होता हुआ
वर्तमान और भविष्य दोनों ही
जिनमे प्रश्न तो अनेक होते हैं
किंतु,
उत्तर और समाधान नजर नहीं आते

गलती खुद की ही हो तो
दोषी किसे करार दें
गलतफहमी में चले पैर के छाले
और आगे न चलने देते हैं
न बैठने ना सोने

भीतर की घुटन
जला देती है जिंदा शरीर

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बेवफाई | Bewafai

Similar Posts

  • वक़्त का पहिया | Waqt ka Pahiya

    वक़्त का पहिया ( Waqt ka pahiya )   वक्त का पहिया कभी न रूकता ये चलता ही रहता, सर्दी-गर्मी ऑंधी तूफ़ान यह बारिश में नहीं थकता। मेहनत करनें वालों को सदा मिलती यही सफ़लता, जिसमें है ये चार गुण वह हर दिल पर राज करता।। सबको आदर देता हो व विनम्रतापूर्वक बात करता, माफ़ी…

  • माँ तु | Maa too

    माँ तु ( Maa too )    माँ तु मुझसे कभी दूर न जाना, डाट लगा लेना मगर मुझसे खामोश ना होना, अपनी जिंदगी तेरे नाम कर देंगे, तेरी खुशी के लीये पूरी दुनिया छोड़ देंगे, बस तू कभी हमसे नाराज न होना , हमेशा हर वक्त हमारे साथ ही रहना ऐ ख़ुदा गुजारिश है…

  • जगतगुरु आदि शंकराचार्य | Kavita

    जगतगुरु आदि शंकराचार्य ( Jagadguru Adi Shankaracharya )    धर्म और संप्रदाय पर जब था अंधकार का साया,  तब केरल के कालडी़ मैं जन्मे महान संत| 8 वर्ष की उम्र में सन्यासी बने सबको दिया ज्ञान,  कई ग्रंथ  रचकर  दिया सबको परम ज्ञान| सनातन धर्म स्थापित किया, अद्वैत चिंतन को पुनर्जीवित करके सनातन हिंदू धर्म…

  • दुस्साहस | Kavita dussahas

    दुस्साहस ! ( Dussahas ) *** भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम, लाख चेतावनियों के बाद भी- कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम। दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा- दानव रूपी कोरोना का, हम ताली थाली पीट रहे- सहारा ले रहे जादू टोना का ! सरकार जुटी है सरकार बनाने…

  • गीता ज्ञान (सौ का जोड़) | Geeta Gyan in Haryanvi

    गीता ज्ञान (सौ का जोड़) श्रीमद्भागवत गीता का 100 पदों में हरियाणवी भाषा में भावानुवाद – ( गीता सौ का जोड )   महाभारत का अमृतपान, मुरलीधर का गाण । अदभुत् अनुपम नजर सौ पार, श्रीमद्भागवत गीता ग्यान । जै जगवंदित श्रीमद्भागवत गीता , तू हरणी माँ काली तीता । बुद्धि गंगा गीता मैया ,…

  • झोपड़ी में बसते हैं भगवान | Kavita

    झोपड़ी में बसते हैं भगवान ( Jhopdi mein baste hain bhagwan )   मेहनत मजदूरी जो करते, सदा चलते सीना तान। अटल रह सच्चाई पर, सबका करे आदर सम्मान।   शील स्वभाव विनय भाव, ईमानदारी गुण प्रधान। घट घटवासी परम प्रभु, झोपड़ी में बसते भगवान।   सबसे हिल मिलकर रहे, मदद करे अपना जान। ऊंच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *