Labh Panchami kavita

लाभ पंचमी | Labh Panchami kavita

लाभ पंचमी

( Labh Panchami )

 

 

सनातन धर्म जिसे लाभ-पंचमी के नाम से जानता,

सौभाग्य पंचमी ज्ञान पंचमी भी जिसे कहा जाता।

नयें कार्यों की शुरूआत इस दिन शुभ माना जाता,

गुजरात का सबसे लोकप्रिय जो पर्व माना जाता।।

 

यह पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है,

इसरोज व्यवसायी नया बहीखाता तैयार करतें है।

लाल कुमकुम से जिसमें शुभ एवं लाभ लिखते है,

श्री गणेश लिखकर ध्यान कर साखिया बनातें है।।

 

दीवाली के पावन पर्वो का यें रोज़ है समापन दिन,

दुकान व्यवसाय नया काम शुरुकर होते हैं प्रसन्न।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होता है मुनाफा,

विधि विधान से जो पूजन करें प्राप्त होता है धन।।

 

भगवान गणेश संग माता लक्ष्मी का करतें है पूजा,

कही पर मां विद्या की देवी शारदे की करतें पूजा‌।

इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर हो जाते तैयार,

सूर्य देव को जलाभिषेक कर कार्य करते है दूजा।।

 

भोलेशंकर मां पार्वती के संग गणपति मूर्ति बैठाते,

चंदन रोली अक्षत दूर्वा अर्पितकर दीपक जलाते।

नववर्ष की शुरूआत यें गुजराती दीवाली से करतें,

इस रोज़ मिठाई कपड़ों का आदान-प्रदान करतें।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • सबके प्यारे मनमोहन

    सबके प्यारे मनमोहन भारत को चमकाने वाले,सच्ची राह दिखाने वाले,नस -नस में ईमा को भरकर,मुश्किल से टकराने वाले. करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन,करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन. माता अमृत, पिता गुरूमुख, जन्मे गाह पंजाब में,मगर आग में बंटवारे की, आ गये भारत छाँव में. बी. ए, एम. ए किया…

  • मेरी कहानी में तुम

    मेरी कहानी में तुम पता नहीं, मेरी कहानी में तुम थे भी या नहीं,पर हर पन्ने पर तुम्हारी परछाईं दर्ज थी। कभी कोई बात,कभी कोई लम्हा,तो कभी वो खामोशियाँ,जो अब भी तुम्हारा नाम लेती हैं। मेरी कहानी में तुमसे बिछड़ने की कसक थी,अधूरे ख्वाब थे,अधूरी बातें थीं,और वो एहसास… जिसे मैं चाहकर भी बयां नहीं…

  • खाकी मेरी जान‌ इससे ही पहचान | Khaki par kavita

    खाकी मेरी जान‌ इससे ही पहचान  ( Khaki meri jaan‌ isse hi pehchan )      खाकी है मेरी जान और इससे ही मेरी पहचान, आन-बान एवं मेरी शान इसी से है मेरा ईमान। पहनकर निकलता हूॅं घर से इसमें है मेरी शान, जिसका करते है सभी आदर सत्कार-सम्मान।।   चाहें भयंकर ऑंधी आऐ या…

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • हे नाथ बचा लो | Kavita

    हे नाथ बचा लो ( He nath bacha lo )   जग के सारे नर नारी रट रहे माधव मुरलीधारी यशोदा नंदन आ जाओ मोहन प्यारे बनवारी   चक्र सुदर्शन लेकर प्रभु नियति चक्र संभालो कहर कोरोना बरस रहा आकर नाथ बचा लो   उठा अंगुली पर गोवर्धन बचा लिया गोकुल को हर लो पीर…

  • हम हुए अस्त | Hum Huye Ast

    हम हुए अस्त  ( Hum Huye Ast )   ” मैं ” की वृत्ति में ” हम” हुए हैं अस्त बड़ा ही शालीन है शब्द हम समझो इसे अपनी जेहन में उतार वरना तू है बेकार धरा हुआ है हम प्रबल दिखा है मै मैं और हम की प्रतिस्पर्धा में पृथ्वी परी है बेसुध प्रकृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *