आँसू

आँसू | Aansoo

आँसू

ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,
बह कर बन जाता है आँसू ।
प्यार घृणा करुणा के विरोध का,
द्रवित रूप होता है आँसू ।।

सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,
टपक आँख से जाता आँसू ।
मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,
गिर जाता है आँख से आँसू ।।

उसका स्थान नियत है कर डाला,
मनुज आँख में बसता आँसू।
बन कर अदृश्य चुपचाप पड़ा,
हर किसी की आँख में आँसू ।।

हृदय वेदना का है बनता जब
एक मात्र पहचाना आँसू।
शिलाखण्ड से पिघला लावा-सा
फूटा झर-झर अंदर आंसू ।।

यदि कंधे से कंधा मिल जाये
छल-छल कर आ जाता आँसू।
यदि प्रियतम की मिल जाये छाती
मन की आग बुझाता आँसू।।

ममता की गोदी मिल जाए
धारा बन कर फूटे आँसू ।
आँचल के दोनो उरोज से
जीवन बन कर फूटे आँसू।।

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सब तुम जानती हो मां | Poem in Hindi on Maa

    सब तुम जानती हो मां ( Sab tum janti ho maa )    घड़ी की सुई यों के संग तुम भी भागती हो मां किसे कब क्या चाहिए यह सब तुम जानती हो मां प्रबंधन के लिए लाखों खर्च करते हैं लोग कितना बेहतरीन समय प्रबंधन जानती हो मां पापा के गुस्से को हंस कर…

  • बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे | Bachpan ka Pyar

    बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे ( Bachpan ka pyar bhul nahi jana re )    मेरे अंश मेरे ख़ून तुम याद सदा ही रखना रे, तुम बचपन का प्यार मेरा भूल नही जाना रे। तेरे जन्म के खातिर कोई मन्दिर ना छोड़ा रे, मस्जिद चर्च गुरुद्वारों के भी चक्कर काटे रे।। तेरे लिए…

  • ढ़ाई आखर प्रेम के (दोहे)

    ढ़ाई आखर प्रेम के ( दोहे ) ( मंजूर के दोहे ) ***** १) ढ़ाई आखर प्रेम के,पंडित दियो बनाय। सद्भावना के पथ चले,जग को हिंद सुहाय।। २) ढ़ाई आखर प्रेम के,मित्रता दियो बढ़ाए। शत्रुता मिटाकर शत्रु जन,करने सलाह आए।। ३) ढ़ाई आखर प्रेम के, हैं उच्च शक्ति के पुंज। तमस मिटा रौशन करें,हर ले…

  • सच्चा भक्त | Sacha Bakht

    सच्चा भक्त ( Sacha bakht )    सच्चा भक्त ढोंग ढकोसला छल फ़रेब दिखावा मोह माया आडंबर व अंधविश्वास में कभी नहीं पड़ सकता कभी नहीं क्योंकि बखूबी वह वाक़िफ़ है जमीनी यथार्थ की सच्चाई से और इससे भी कि ये सभी चीजें विज्ञापन हैं बाजार हैं मूल्य नहीं।   नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं यमुनापार,करछना,…

  • गुरू जीवन | Guru Jeevan

    गुरू जीवन ( Guru Jeevan ) एक गुरू जीवन में मैंने भी है पाया, जिसने हर कदम पर निस्वार्थ मेरा साथ निभाया, जब भी मुझ पर संकट छाया, हर वक्त साथ रहा बनकर हमसाया, बचपन में ही अपना दमखम दिखलाया, फल समझ सूर्य को ही निगल आया, भूत प्रेत को भी खूब भगाया, पवनपुत्र जो…

  • श्रीफल | Shreephal

    श्रीफल ( Shreephal )   श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन काय सख्त अनाकर्षक, हिय मृदुल मधुर धार । उत्तम गौरव अनुभूत छवि, अनुष्ठानिक आनंद अपार । उत्सव त्योहार मान सम्मान, अपनत्व अथाह पावन बंधन । श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।। सनातन संस्कृति संस्कार, मांगलिक काज श्री सेतु । पूर्ण मनोरथ अभिव्यंजना, स्नेह प्रेम अभिलाष केतु ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *