आँसू

आँसू | Aansoo

आँसू

ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,
बह कर बन जाता है आँसू ।
प्यार घृणा करुणा के विरोध का,
द्रवित रूप होता है आँसू ।।

सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,
टपक आँख से जाता आँसू ।
मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,
गिर जाता है आँख से आँसू ।।

उसका स्थान नियत है कर डाला,
मनुज आँख में बसता आँसू।
बन कर अदृश्य चुपचाप पड़ा,
हर किसी की आँख में आँसू ।।

हृदय वेदना का है बनता जब
एक मात्र पहचाना आँसू।
शिलाखण्ड से पिघला लावा-सा
फूटा झर-झर अंदर आंसू ।।

यदि कंधे से कंधा मिल जाये
छल-छल कर आ जाता आँसू।
यदि प्रियतम की मिल जाये छाती
मन की आग बुझाता आँसू।।

ममता की गोदी मिल जाए
धारा बन कर फूटे आँसू ।
आँचल के दोनो उरोज से
जीवन बन कर फूटे आँसू।।

Sushila Joshi

सुशीला जोशी

विद्योत्तमा, मुजफ्फरनगर उप्र

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • ऊन का चोला | Ooni kapda par kavita

    ऊन का चोला ( Oon ka chola)      यह बदन है सभी का भैया मिट्टी का ढेला, ना जानें कब हो जाऍं किसका फिसलना। शर्म ना कर प्राणी पहन ले ऊन का चोला, बिठूर रहा है बदन जरा संभलकर चलना।।   पहनकर घूमना फिर चलना चाहें अकेला, हॅंसना-हॅंसाना पहनकर फिर तू उछलना। न करना…

  • तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

    तुमने बात न मेरी मानी ( Tumne baat na meri mani )    तुमने बात न मेरी मानी। पहुंच नहीं पाई क्या तुम तक, मेरी करुणापूर्ण कहानी? तुमने बात न मेरी मानी। मैंने प्रेम किया था तुमसे, एक आस अन्तर ले अपने। पर तुमने ठुकराया जी भर, सत्य हुये कब, मेरे सपने। नहीं तु़म्हें शीतल…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

  • मिस्टी सी मुस्कान | Meri Beti Poem

    मिस्टी सी मुस्कान ( Misty si muskan )   मिस्टी सी मुस्कान बेटी बनो देश की शान आसमां की सैर करो तुम उंची उड़ो उड़ान पंख लगाकर सपनों को सब पूरे हो अरमान घर आंगन महके फुलवारी बेटी तुम गुणवान सुरभित पुष्पों से महके तेरा जीवन संसार सृष्टि का उपहार है तू शक्ति का अवतार…

  • जिनसे अब तक सुना दुश्मनी हो गई

    जिनसे अब तक सुना दुश्मनी हो गई जिनसे अब तक सुना दुश्मनी हो गईकह रहे अब वही दोस्ती हो गई बात देखो बहुत ये बड़ी हो गईक्यों नबाबी नगर गोमती हो गई माँ-पिता से मिला आज आशीष तोदूर जीवन की सब बेबसी हो गई घर कदम क्या पड़े आज सरकार केहर तरफ़ अब यहाँ रोशनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *