हम भारत के लोग

Kavita | हम भारत के लोग

हम भारत के लोग

( Ham Bharat Ke Log )

******

हम भारत के लोग हैं
सीधे सच्चे सादे
इसी का फायदा अक्सर
विदेशी मूल के लोग हैं उठाते
चंगुल में फंसकर हम उनके
सदियों से हैं हानि उठाते।
डराते धमकाते बहकाते हमें है
आपस में हैं लड़ाते
यही खेला खेलकर
संसाधनों पर हमारी कब्जा जमाते,
जब तक हम समझ पाते तब तक
मलाई डकार जाते।
शासन प्रशासन में हैं वही सब कब्जा जमाए,
हमारे हक की खा-खाकर अतिशय हैं वे मोटाए।
हमारी अशिक्षा गरीबी का वो फायदा हैं खूब उठाए,
बाबा साहब ने यह देखकर
हम भारतीयों ( मूलनिवासियों) को समझाए;
कैसे उन्नति प्रगति करनी है?
मार्ग दिए बतलाए,
यहां तक कि संविधान में कई-
प्रावधान हैं कर गए।
तब जाकर हम जगे हैं कुछ कुछ,
पढ़ लिखकर हम बढ़े हैं कुछ कुछ।
दृष्टिकोण में लाए हैं बदलाव,
शिक्षित संगठित होकर अब चल रहे सधे हुए हम दांव।
अन्याय के विरुद्ध स्वर उठा रहे,
सड़क से संसद तक आवाज पहुंचा रहे।
संवैधानिक प्रावधानों की सीमा में रहकर,
उठ खड़े हुए हैं डटकर।
कुछ मिली है कामयाबी,
अभी भी बहुत कुछ है बाकी।
जाग जाओ भारत के लोगों अब भी समय है,
वरना अब तो हमारी दुर्गति तय है।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : – 

https://thesahitya.com/bayaj-dar/

Similar Posts

  • हिंदी के उत्संग में | Hindi ke Utsang Mein

    हिंदी के उत्संग में ( Hindi ke utsang mein )   हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग स्वर व्यंजन सरस बोधि, शब्द निर्माण कला अनुपम । अर्थ आभा हर्षल अमिय, प्रेरणा पुंज शिक्षण अधिगम । अथाह माधुर्य संवाद पथ, संबंध श्रृंगार अपनत्व कंग । हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग ।। वसुधैव कुटुंबकम्…

  • नव ऊर्जा का उत्सव

    नव ऊर्जा का उत्सव युवाओं का यह दिन अनमोल,बनाता है हर सपने को गोल।जोश, जुनून, और हौसलों का संग,युवाओं के दम पर बढ़ता ये रंग। देश की ताकत, नई उमंग,युवाओं में दिखता हर तरंग।ज्ञान की गंगा, साहस की धारा,युवा ही तो हैं भारत का सहारा। स्वामी विवेकानंद के शब्दों का असर,युवाओं में जलता है प्रेरणा…

  • सबल- स्वस्थ हो देश

    सबल- स्वस्थ हो देश।।   योग भगाए रोग सब, करता हमें निरोग। तन-मन में हो ताजगी, सुखद बने संयोग।। योग साधना जो करे, भागे उसके भूत। आलस रहते दूर सब, तन रहता मजबूत।। खुश रहते हर पल सदा, जीवन में वो लोग। आत्म और परमात्म का, सदा कराते योग।। योग करें तो रोग सब, भागे…

  • आज का सवाल हैं | Aaj ka Sawal hai

    आज का सवाल हैं ( Aaj ka sawal hai )   आज का सवाल हैं मचा हुआ बवाल हैं इसका क्या हाल हैं उसका क्या हाल हैं नियति जो निर्धारण करें , उसका ही तो कार्यकाल हैं ! लोग पूछते एक ही सवाल हैं ?? इसका क्या हाल हैं, उसका क्या हाल हैं। । देते…

  • आप ही बदल गए | Aap hi Bada Gaye

    आप ही बदल गए ( Aap hi Bada Gaye ) हम अपने जंजालो में और फंसते चले गए, उन्हे लगा यारों, हम बदल गए । करके नजदीकी, ये दूर तलक भरम गए, कुण्ठा के मस्तक पर ,दाग नया दे गए। खुशी की अपील नहीं मुस्कुराहट मॉगे, आपाधापी की जिन्दगी से अनगिन आप गए। ऐसा नहीं…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *