हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं

हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं

हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं

आँखों में इतनी नमी अच्छी नहीं
हमसे अब नाराज़गी अच्छी नहीं

बज़्म में बैठे वो नज़रें फेर कर
इश्क़ में  ये बेरुख़ी अच्छी नहीं

हौसला ता-ज़िंदगी रखना बुलंद
इस क़दर आज़ुर्दगी अच्छी नहीं

वो सराबों में ग़ज़ालों की तरह
इश्क़ की  सर गश्तगी अच्छी नहीं

पास रखिए अपनी उल्फ़त का ज़रा
प्यार में आवारगी अच्छी नहीं।

हर तरफ तुमको ही देखे ये नज़र
बज़्म में तेरी कमी अच्छी नहीं

मीर ग़ालिब सा सुख़न दरकार है
आज मीना शायरी अच्छी नहीं

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • विनय साग़र जायसवाल की ग़ज़लें | Vinay Sagar Jaiswal Poetry

    मुक़द्दर फूट गया उनके आने का वादा जब टूट गयादिल बोला के आज मुक़द्दर फूट गया इस दर्जा मदहोश किया उन आँखों नेदिल की दौलत पल भर में ही लूट गया कैसे बोझ सहे इतने सदमों का दिलशीशे का बर्तन था आखिर टूट गया वक़्त की आँधी होश कहाँ रहने देतीकौन मुसाफ़िर कितना पीछे छूट…

  • बहाने कितने | Bahane Kitne

    बहाने कितने ( Bahane Kitne )    मुस्कुराने के बहाने कितने फर्क क्या,आएं रुलाने कितने ॥ अब यकीं रूठ किधर जा बैठा रंग बदले हैं ज़माने कितने ॥ बेअसर ख़ार भी है अब उसको सह लिया तल्ख़ व ताने कितने ॥ होती उस सम्त निगाहें सबकी कह गईं, उसके दिवाने कितने ॥ उसकी गैरहाज़िरी में…

  • पर तू बदल गया | Par tu Badal Gaya

    पर तू बदल गया ( Par tu Badal Gaya ) मौसम विसाले यार का फिर से निकल गयामैं तो वहीं खड़ी रही पर तू बदल गया मिसरे मेरे वही रहे मौज़ूं फिसल गयामेरी ग़ज़ल पे तेरा ही जादू जो चल गया ममनून हूँ सनम मैं करूँ शायरी नईनज़रों पे मेरी तीर मुहब्बत का चल गया…

  • वो नहीं | Ghazal Wo Nahi

    वो नहीं ( Wo Nahi ) ये असल है वो नहीं ये नकल है वो नहीं घास वो गेहूं है ये ये फ़सल है वो नहीं आदमी दोनों हैं पर ये सरल है वो नहीं फर्क दोनों में है क्या ये तरल है वो नहीं फूल हैं दोनों “कुमार” ये कमल है वो नहीं कुमार…

  • छोड़ दे ऐब को

    छोड़ दे ऐब को छोड़ दे ऐब को, तख़सीस ,दुआ तू रख लेअपने असलाफ़ के अख़लाक़ की तू बू रख ले तू सलीके से पहुँच जाए बुलंदी पे भीख़ार दे गुल के मुझे और तू ख़ुशबू रख ले है फ़रेबी ये जहाँ लोग तमाशाई भीमत बिफर नादां तू गुस्से पे भी काबू रख ले मिल…

  • ज़माने के चलन | Zamane ke Chalan

    ज़माने के चलन ( Zamane ke Chalan ) ज़माने के चलन ही सीख यह हमको सिखाते हैंकिसी को याद रखते हैं किसी को भूल जाते हैं छलकते हैं किसी की आँख से हर वक़्त पैमानेमुहब्बत से हमें हर बार वो जी भर पिलाते हैं न जाने कौन सा वो गुल खिलाने पर हैं आमादाअदाओं से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *