सताता है बहुत | Ghazal Satata hai Bahot

सताता है बहुत

( Satata hai Bahot )

है तबीयत में बला की ज़िद सताता है बहुत
फिर भी जाने क्यों मुझे वो शख़्स भाता है बहुत।

अब तवक्को ही नहीं उससे किया करती कोई
कर के कुछ एहसान वो मुझपे जताता है बहुत।

बेवफ़ाई से रुलाना शग़्ल है उसका मगर
महफ़िलों में वो वफ़ा के गीत गाता है बहुत।

बन सको फ़ौलाद तो बन के दिखाओ औरतों
ग़र झुकोगी तो ज़माना ये झुकाता है बहुत।

है नहीं बंदा बुरा उसमें है खामी इक यही
जब मिले तो खूबियां अपनी बताता है बहुत।

वो चहीता है सभी का सबसे उसकी दोस्ती
बात ये की हां में हां सबकी मिलाता है बहुत ।

रोज़ उसको भूलने की कोशिशें करती नयन
क्या करूं वो रोज़ लेकिन याद आता है बहुत।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

है तेरी रहमत ग़ज़ब | Hai Teri Rahmat Gazab

Similar Posts

  • कैसे हो दीदार सनम का | Deedar Ghazal

    कैसे हो दीदार सनम का ( Kaise ho deedar sanam ka )    कैसे हो दीदार सनम का पर्दे में जब प्यार सनम का रुत मस्तानी हो और यूं हो बाहें डालें हार सनम का दिल दीवाना बन जाता है ऐसा है मेआर सनम का मीठा दर्द जगाये दिल मे तीर लगे जब पार सनम…

  • ज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती

    ज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती ग़ुम हमारी ख़ुशी नहीं होतीज़िन्दगी यूँ थमी नहीं होती अपनी मंज़िल अगर हमें मिलतीआँख में फिर नमी नहीं होती साथ देते अगर जहां वालेदूर वो भी खडी नहीं होती मेरे रब का करम हुआ ये तोहाथ मंहदी लगी नहीं होती। तुमको मालूम ही नहीं शायदज़िन्दगी सुख भरी नहीं होती जबसे…

  • छुपा कर रक्खें

    छुपा कर रक्खें हो न जाए कहीं रुसवाई छुपा कर रक्खेंइन अमीरों से शनासाई छुपा कर रक्खें फ़ायदा कुछ नहीं चतुराई छुपा कर रक्खेंमूर्ख के सामने दानाई छुपा कर रक्खें कौन करता है यक़ीं आपकी इन बातों परइसलिए अपनी ये सच्चाई छुपा कर रक्खें लालची कोई भ्रमर इसको चुरा ले न कहींफूल कलियाँ सभी अँगड़ाई…

  • क्या करें बहार का | Kya Kare Bahar ka

    क्या करें बहार का ( Kya kare bahar ka )    मस अले हज़ार हो तो क्या करें बहार का अभी उलझ रहा है कुछ हिसाब कारोबार का। याद आ रहा वही बहार में न जाने क्यूं पास है जिसे न कौल का न ही करार का। मजलिसों में देखकर नज़र चुरा रहा है वो…

  • एक नगमा प्यार का | Poem Ek Nagma Pyar ka

    एक नगमा प्यार का ( Ek nagma pyar ka )    आ गए तो रस्म़ महफ़िल की निभाते जाइए एक नग़मा प्यार का सबको सुनाते जाइए। कौन है क्या कह रहा अब फ़िक्र इसकी छोड़िए मुस्कुराकर दिल रक़ीबों का जलाते जाइए। दो जहां को छोड़ दें हम आपकी ख़ातिर सनम है फ़क़त ये शर्त की…

  • छोड़ो | Chhodo

    ‘छोड़ो’ किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ोआता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे होहँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्याअपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो आहें भरना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *