hariyali teej

हरियाली तीज पर्वोत्सव

हरियाली तीज पर्वोत्सव

हाथों की मेंहदी, आँखों का काजल,
तीज का त्यौहार, बरसते नेह बादल ।

सावन मनभावन दिल का लुभावन
सलामत रहे सजना, हूँ व्रत तीज पावन ।

कंगन चूड़ी खनके, प्रेम रस भरके
शिव-पार्वती की जैसे जोड़ी बनके ।

पैरों में पाजेब महावर, माथे बिन्दी सजती रहे
मांग में सिन्दूर विराजे प्रतिभा गीत गाती रहे ।

मेरा सोलह श्रृंगार सईया के लिए
व्रत हूँ पावन तीज त्यौहार सईया के लिए ।

तन, मन, धन सब तुझपर अर्पित करती हूँ
कर्म, वचन, से तुमको अपना वरण करती हूँ ।

चलता रहे खुशहाल जीवन हृदयपूर्ण स्नेहिल
मिलता रहे प्रेम से प्रेम का यूंही मंजिल ।

तीज व्रत रखा मैंने अन्न जल त्याग,
शिव पार्वती जोड़ी जैसे बनती खास।

दीर्घायु हो साजन, ऐसा वरदान मिले,
सदा सुहागन का मुझे सौभाग्य मिले….।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

नर से नारायण | Kavita Nar se Narayan

Similar Posts

  • माँ की ममता | Maa ki mamta par kavita

    माँ की ममता ( Maa ki mamta )    आंचल में छुपाकर के अपने ममता के स्नेह से नहलाती है करती मां दुलार बच्चों को मोती प्यार भरे लुटाती है   सुकून सा मिल जाता है आंचल की ठंडी छांव में डांट फटकार लगती प्यारी मां स्वर्ग बसा है तेरे पांव में   मीठी मीठी…

  • बहादुर चिड़िया | Bacchon ki kavita

    बहादुर चिड़िया ( Bahadur chidiya )      एक बार लगी जंगल मे आग, भाग गये पशु-पक्षी और बाघ। बैठी थी अकेंली चिड़िया उस पेड़, छोड़कर नही जा रहीं थी वह पेड़।।   चिल्ला रहा था आग-आग बंदर, बोला छोड़कर चलो अब जंगल। बोली चिड़िया नही चलूंगी में आज, में तो रहूंगी यही इस पेड़…

  • मतलब भरा कैसा ये दौर | Kavita matlab bhara kaisa ye daur

    मतलब भरा कैसा ये दौर ( Matlab bhara kaisa ye daur )   नफरत का बाजार सजा अपनापन वो प्यार कहां उल्फत के सौदागर बैठे कर रहे खड़ी दीवार यहां प्रेम प्यार भाईचारा की सब टूट रही रिश्तो की डोर अपनापन अनमोल खोया घट घट बैठा स्वार्थ चोर मतलब भरा कैसा ये दौर घृणा बैर…

  • Adhura Pyar shayari | Hindi Poem -अधुरा प्यार

    अधुरा प्यार ( Adhura Pyar )     निचोडों  ना  हृदय  मेरा,  यहाँ  यादें  हमारी  हैं। सुहानें दिन के कुछ लम्हें, तुम्हारे संग हमारी है।   चले जाना है तो जाओ,मगर ये याद रखना तुम, हमारे ना हुए  हुंकार पर,तुम्हारी यादें हमारी हैं।   अधुरा प्यार है शायद, वफा आँखों से बहता है। दबा हुंकार…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • मेरा बचपन | Mera bachpan kavita

    मेरा बचपन ( Mera Bachpan )     वो रह रह कर क्यों याद आता है मुझे वो मेरा बचपन जो शायद भूल मुझे कहीं खो गया है दूर वो मेरा बचपन… वो पापा की बातें मम्मी का झिड़कना इम्तिहान के दिनों में मेरा टीवी देखने को ज़िद करना…. कितना मासूम था भोला था वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *