हरियाणा दिवस | Haryana Divas

हरियाणा दिवस

( Haryana divas ) 

 

गौरवशाली है हरियाणा सद्भावो की बहती धारा।
जहां प्रीत की सरिता बहती वो हरियाणा प्यारा।

वीर जुझारू जन्मे जहां सीमा खड़े सेनानी वीर।
यदुवंशियों की पावन धरा दुग्ध गंगा मीठा नीर।

हरियाणा हरियाली भरा खेती बाड़ी करें किसान।
हल की नोक लिए लिखते हल ही कृषक निशान।

पशुपालन में आगे रहता शिक्षा में सदा सिरमौर।
संतों मुनियों की पावन धरा जहां हो सुहानी भोर।

कड़ी मेहनत पक्का इरादा रग रग में साहस भरा।
बुलंदियां नभ को छू जाती वो पुत्र जन्मती है धरा।

हरियाणा है हर्ष खुशी से आनंद भरा प्यारा प्रदेश।
अतिथियों को मान मिलता गर्व करता सारा देश।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/piya-tohe/

Similar Posts

  • जीवन यह अनमोल | Jeevan ye Anmol

    जीवन यह अनमोल  ( Jeevan ye anmol )   भर सकते हो तो भर जाओ फूलों में कुछ रंग अगर नहीं तो ना फैलाओ यहाॅं वहाॅं दुर्गंध, बांट सको तो प्यारे बांटों प्यार सभी के संग अगर नहीं तो नहीं मिलाओ प्रेम रंग में भंग, बोल सको तो बोलो मीठी कोयल जैसी बोल अगर नहीं…

  • जो कुछ उम्दा | Jo Kuch Umda

    जो कुछ उम्दा ( Jo kuch umda)    नया / पुराना / अभी का/ तभी का जो कुछ भी है/ जहांँ भी/कहीं का/ हर क्षेत्र का/ हर विधा का/ बस वही रहे /जो है उम्दा सर्वप्रिय/ मंगलकारी सत्यम/ शिवम/ सुंदरम सा जिससे हो अपना/ देश का भला बाकी सब /उखाड़ फेंको  बाहर का/ दरवाजा दिखा…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • पुनीत पर्व शरद पूर्णिमा | Poem in Hindi on Sharad Purnima

    पुनीत पर्व शरद पूर्णिमा ( Puneet parva sharad purnima )    ज्योत्स्ना मचल रही,अमिय वृष्टि करने को षोडश कला सोम छवि, अनूप कांतिमय श्रृंगार । स्नेहिल मोहक सौंदर्य, अंतर सुरभिमय आगार । धरा रज रज भावविभोर, तृषा तृप्ति कलश भरने को । ज्योत्स्ना मचल रही, अमिय वृष्टि करने को ।। पटाक्षेप काम क्रोध द्वेष, शीतलता…

  • मिट्टी की महक | जलहरण घनाक्षरी

    मिट्टी की महक ( Mitti ki mahak )     सोंधी सोंधी मीठी मीठी भीनी भीनी पुरवाई लहलहाती धरती मिट्टी की महक आई   खुशहाली हर्ष भरा मेरे देश की माटी में उमंग उल्लास खुशी सबके दिलों में छाई   दूर-दूर फैली कीर्ति यश पताका देश की माटी की खुशबूओं ने जहां में धूम मचाई…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *