Aansoo

आँसू | Aansoo

आँसू !

( Aansoo ) 

 

हजारों रंग के होते हैं आँसू,
जल्दी दफन कहाँ होते हैं आँसू।
जंग तो हिला दी है सारे जहां को,
खाते हैं गम औ बहाते हैं आँसू।

ये रोने की कोई बीमारी नहीं,
पलकों को तोड़कर बहते हैं आँसू।
आँख का खजाना खत्म हो रहा,
रोती जमीं है निकलते हैं आँसू।

पलते थे मोती के जैसे ये आँसू,
अब तो नजर में चुभते हैं आँसू।
बादल जो होता बरस गया होता,
दुपट्टे में कहाँ अब टिकते हैं आँसू।

मंजर है ऐसा कि कहते नहीं बनता,
मलवे के अंदर छलकते हैं आँसू।
आँसू के सहारे कौन कितना जिए,
रॉकेटों से अब थर्राते हैं आँसू।

सुलगती चितायें रुके कैसे आँसू,
रोज बमों से वो उबलते हैं आँसू।
घाव इतने गहरे हैं, बयाँ कैसे करूँ,
झरने के जैसे बहते हैं आँसू।

पलटता है पन्ना जब भी वक़्त का,
पकड़कर किताबों को रोते हैं आँसू।
गिरते थे पहले ये रिश्तों की महक में,
कौन किसका पोंछे, तरसते हैं आँसू।

आँसुओं का दर्द कल समझेगा जमाना,
भले जंग न समझे क्यों रोते हैं आँसू।
जिन गलियों में बजती थीं शहनाइयाँ,
मातम में आज वहाँ बहते हैं आँसू।

श्मशान में अब बदल गईं फिजाएँ,
हवाओं की आँखों से झरते हैं आँसू।
सागर के सीने में दफ़न हुई साँसें,
चिपक कर यूएनओ से रोते हैं आँसू।

जंग को बनाया मानव खिलौना,
गगन की रुह से भी बहते हैं आँसू।
बेबस हथियारों की आत्मा को समझो,
उसकी भी आँख से छलकते हैं आँसू।

लिबासों के जैसा जो बदलता है चेहरा,
नहीं उसकी आँखों में छाते हैं आँसू।
आसमानों की परियों ने मुँह फेर लिया,
कब्र की आँखों से अब बहते हैं आँसू।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

मुलाकात तो होगी | Mulaqat to Hogi

Similar Posts

  • हल्ला बोल | Kavita

    हल्ला बोल ( Halla Bol )   बोल मजूरे, हल्ला बोल ! खोल के रख दे सबकी पोल सारी दुनिया हो रही डाँवाडोल सोई जनता की आँखें खोल बोल मजूरे, हल्ला बोल । पहले तोल, फिर कुछ बोल दिमाग़ों के बंद दरवाज़ें खोल अब ना होने देंगे कोई झोल अंदर-बाहर के सच को टटोल ।…

  • कृष्ण कन्हैया | Muktak krishna kanhaiya

    कृष्ण कन्हैया ( Krishna kanhaiya )   मदन मुरारी मोहन प्यारे, हे जग के करतार। मोर मुकुट बंसीवाला, तू गीता का है सार। चक्र सुदर्शन धारी माधव, मीरा के घनश्याम। विपद हरो हे केशव आकर, कर दो बेड़ा पार।   नटवर नागर नंद बिहारी, अधर मुरलिया सोहे। रुनक झुनक बाजे पैजनिया, वैजयंती मन मोहे। यशोदा…

  • कुंभलगढ़ दुर्ग | Kumbhalgarh Durg

    कुंभलगढ़ दुर्ग ( Kumbhalgarh durg )   शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार शत शत वंदन अभिनंदन , मेवाड़ पुनीत पावन धरा । प्रताप शौर्य सदा परम, साक्षात गवाह हर कतरा । दर्शन मेवाड़ी आंख उपमा, कुंभलगढ़ महिमा सदैव अपार । शूरवीरों की तीर्थस्थली है, हिंद की महान दीवार ।। तेरह मई चौदह…

  • हाथों से छीनों न अमराइयाँ | Kavita Amraiyan

    हाथों से छीनों न अमराइयाँ   सौदा परिंदों का हम न करेंगे, साँसों की रफ्तार घटने न देंगें। हाथों से छीनों न अमराइयों को, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? रोते हैं पेड़ देखो कुल्हाड़ियों से, हम सब बँधे उसकी साँसों की डोर से। हरियाली का प्याला कैसे पिएंगे, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? सौदा परिंदों का… बित्ताभर…

  • विवाह संस्कार

    विवाह संस्कार सात फेरे लेकर हम दोनों मिले,एक दूसरे के साथ जीवन का संगम बनाएं,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकले। विवाह के बंधन में बंधने से ना डरें,एक दूसरे के साथ जीवन की यात्रा पर चलने का वचन दें,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकलने का वचन दें। सात फेरे लेकर हम…

  • एक प्रेम कविता | Prem ki poem

    एक प्रेम कविता ( Ek prem kavita )    जब जब साथ तुम्हारा मिले यह ह्रदय मेरा प्रेम से खिले, फूलों से महक जाए हर खुशी भावनाओं में जैसे ये मन वहे ।। मैं एक प्रेम कविता बन जाऊं तू लिखे मुझे अपनी चाहत से , खाली समय में बस सोचे मुझे, तेरी ही एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *