दिवाली बधाई हो बधाई | Hindi Diwali Kavita

दिवाली : बधाई हो बधाई

 

बधाई हो बधाई,
दिवाली की शुभ घड़ी आई।
बधाई हो बधाई,
मेरे घर आंगन खुशियां लाई।
बधाई हो…।।1।।

फूलों की माला लेकर,
नवरंग की रंगोली बनाई।
फूलों से सज गए घर,
लड्डू और मिठाई खाई।
बधाई हो…।।2।।

प्रकाश का यह त्यौहार,
खुशियों की सौगात है आई।
शुभ लाभ का वास मेरे द्वार,
घर में सुख समृद्धि जो लाई।
बधाई हो…।।3।।

नए-नए कपड़े पहनकर,
घर परिवार में धूम मचाई।
छोटे बड़े नाचे झूमकर,
पटाखों की लड़ी भी जलाई।
बधाई हो…।।4।।

खुश हो गए सब देखकर,
घर में अक्षय लक्ष्मी जी आई।
मेरा सौभाग्य बनकर,
मेरे नवजीवन को चमकाई।
बधाई हो…।।5।।

घर में रहे खुशीयां अपार,
सदा हमपर कृपा है बरसाई।
जीवन में आनंद का भंडार,
धन कुबेर लक्ष्मी की परछाई।
बधाई हो…।।6।।

 

रचनाकार – हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’
शिक्षक/कवि/लेखक/लोकगायक/समाजसेवक
शहर-आमला, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

भीम मंगलगान | Bhim Mangalgaan

Similar Posts

  • वक्त की आवाज | Samay Geet

    वक्त की आवाज ( Waqt ki awaz hai ye : Geet )   वक्त  की  आवाज है ये, समय की पुकार भी। तोड़े नियम सृष्टि के, नर कर लो स्वीकार भी।   चीरकर पर्वत सुरंगे, सड़के बिछा दी सारी। वृक्ष विहिन धरा हुई, बरसी भीषण बीमारी।   कहर कुदरत का बरसा, तिरोहित हुआ प्यार भी।…

  • दो पहलू वाला | Kavita Do Pahlu Wala

    दो पहलू वाला ( Do Pahlu Wala ) मैं हूं उजाला काला दो पहलू वाला बिन आनन कानन वाला l मैं सीधा सदा भोला भाला l अजब गजब मेरा ठाठ निराला l हूं भरी गगरिया गुण अवगुण की मतवाला छैला रंग रंगीला l मेरी अदाओं पर सब घायल मेरे गुणों के सब कायल l जिसका…

  • जरूरत-मन्द -hindi poetry || jaroorat mand

    जरूरत-मन्द   –>नकली के सम्मुख, असली फीका पड़ जाता है ||   1.नकली जेवर की चमक मे, असली सोना फीका पड गया | नकली नगीनों की चमक मे, असली हीरा फीका पड गया | दिखावटी लोगो की चमक मे, असली इंसान फीका पड गया | मतलबी दोस्तों की धमक मे, सच्चा दोस्त फीका पड गया…

  • पिता | Pita par kavita in Hindi

    पिता ( Pita )   वह तो नहीं है पर याद बहुत आती है आगे बढ़ो खुश रहो हर पल जियो यह मेरे कानों में आवाज आती है गूंजते है शब्द उनके पापा जैसे पास खड़े पलक बंद करूं तो छवि मुस्कुराती है कितने दिन हो गए बरसो ही गुजर गए आज भी मुझे मेरे…

  • कारें कजरारे नैना | Kare kajrare naina | Kavita

    कारें कजरारे नैना ( Kare kajrare naina )   काली आंखें तिरछे नैना दमक रहा आनन सारा प्रीत भरी इन आंखों में झलक रही प्रेम रसधारा   झील सी आंखें गहरी गहरी डूब न जाना नैनों में मादकता भरे ये लोचन अंदाज मस्ताना नैनों में   नैन कटीले काले कजरारे चले नैना तीर कटार मृगनयनी…

  • नेह | Neh

    नेह ( Neh )   अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *