हिन्दी

हिन्दी | Kavita on Hindi

हिन्दी ( Hindi ) 

भारत की शान है हिन्दी
भारत की पहचान है हिन्दी।
संस्कृत की संतान हैं हिन्दी ,
हमारी संस्कृति की शान है हिन्दी।
भारत के भाल की है बिन्दी,
हम सब का अभिमान है हिन्दी।
हिन्दी से है हिन्दुस्तान,
जग में है इसका नाम।
ज्ञान का भंडार है हिन्दी ,
कई भाषाओं को दी हैं जिंदगी;
जी हां जी हां हमारी हिन्दी।
हमारी राष्ट्र भाषा , मातृभाषा भी है,
विश्व के प्रमुख भाषाओं में इसकी गिनती है,
लाखों करोड़ों जनता जिसे बोलती है।
जानती समझती अपनाती है,
सबसे स्नेह दुलार यह पाती है;
विदेशों में भी खुल रही हिन्दी यूनिवर्सिटी है।
हमारे अस्तित्व का है सूचक ,
है गुरू और शिक्षक ।
सीखने सिखाने में है सहायक,
वार्तालाप में यह आनंददायक।
निर्णय लेने में है निर्णायक,
पग पग पर खड़ा पथप्रदर्शक;
इसकी अवहेलना है निरर्थक।
इसी से है आशा,
जन जन की है भाषा।
हमारी राष्ट्र भाषा/मातृभाषा हिन्दी,
बदल रही लाखों की जिंदगी।
है प्रगतिपथ पर अग्रसर,
चीन जापान में भी बोली जा रही है धड़ाधड़।
सबके होंठों की बन रही है मुस्कान,
भारत को मिली है इससे विशेष पहचान।
स्वतंत्रता आंदोलनों में है जिसका योगदान,
मानव सभ्यता पर भी है इसका एहसान ।
इसी ने सही मायने में दी जिंदगी है,
हम-सब का अभिमान हिन्दी है;
हमारी और देश की पहचान हिन्दी है।

 

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

न्यूज़ के नाम पर कुछ भी | News par kavita

Similar Posts

  • मैं अछूत हूं | Main Achut Hoon

    मैं अछूत हूं ( Main achut hoon )   गरीब हूं तो क्या हुआ ! इमानदारी से कमाता हूं दो रोटी ही सही मेहनत की कमाई खाता हूं। मुझे कष्ट नहीं है न अफसोश है कि मैं गरीब हूं, दुख है ! कि लोग मुझे कहते हैं कि मैं अछूत हूं! एहसास करो गरीबी खराब…

  • छत्रपति शाहू महाराज | Chhatrapati Shahu Maharaj

    छत्रपति शाहू महाराज ( Chhatrapati Shahu Maharaj )   दीन-दुखियों का शाहू महाराज आधार थे, आधुनिक महाराष्ट्र के शिल्पकार थे। तब समाज में फैली थी बड़ी विषमता, सही रूप से अछूतों के तारणहार थे। दलितों और शोषितों को दिए अधिकार, उन सबकी रक्षा- कवच की दीवार थे। हरेक की पढ़ाई का किये थे बन्दोबस्त, जो…

  • Kavita on Republic Day | गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस ( Republic Day )   भाल भारत का सजाओ रे, दिवस गणतंत्र का है आयो रे। जनतंत्र का जो ग्रंथ २६.११.१९४९ को हुआ तैयार, अपनाने को जिसे थे हम बेकरार। जनवरी २६,१९५० को हुआ लागू, निर्माता थे प्यारे अम्बेडकर बाबू। यह संविधान भारत का,कहलायो रे, विश्व में कई कीर्तिमान जिसने बनायो रे। अध्यक्ष…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

  • चक्षुजल | Chakshujal par kavita

    चक्षुजल ( Chakshujal )    बुभुक्षित कम्पित अधर का सार है यह। चक्षुजल है प्रलय है अंगार है यह।। तुंग सिंधु तरंग अमृत छीर है यह, प्रस्तरों को को पिघला दे वो नीर है यह, लक्ष्य विशिख कमान तूणीर है यह, मीरा तुलसी सूर संत कबीर है यह, प्रकृति है यह पुरुष है संसार है…

  • मौसम ने | Mausam Ne

    मौसम ने ( Mausam Ne ) बदलते मौसम का अंदाज बहुत रंग ला रहा। वायू मंडल में घटाओं को जो बिखेर रहा। पेड़ पौधे फूल पत्ती आदि लहरा रहे है। और मंद मंद हवाओं से खुशबू को बिखर रहा।। नजारा देख ये जन्नत का किसी की याद दिला रहा। नदी तालाब बाग बगीचा भी अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *