Hindi romantic geet

हर पल दिल बस तुझको देखे | Hindi romantic geet

हर पल दिल बस तुझको देखे

(Har pal dil bas tujhko dekhe )

 

हवाओं में फिजाओं में, धड़कनों सदाओं में।
मौसम की बहारों में, सावन की घटाओं में।
महकती वादियों में, दिल के जो अरमान रखें।
सलोनी सूरत वो प्यारी, ख्वाबों में तुझको देखे।
हर पल दिल बस तुझको देखे-2

 

चाल निराली लगे तेरी, हर अदा मनभावन सी।
प्रेम की सरिता बहती, काली घटाएं सावन सी।
गीतों के तराने प्यारे, लबों पे गीत हमने रखे।
बैठे इंतजार में हम, तेरी राहों में तुझको देखे।
हर पल दिल बस तुझको देखे-2

 

माला के मोतियों सी, पावन श्रद्धा विश्वास तुम हो।
दिल की धड़कन प्यारी, दुनिया में खास तुम हो।
मनमंदिर में दीप जला, घट घट जोत जलाए रखें।
पावन गंगा धारा सी, धवल चांदनी तुझको देखे।
हर पल दिल बस तुझको देखे-2

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

मांँ की याद | Maa ki yaad | Chhand

Similar Posts

  • मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

    मां नवदुर्गा ( Maa Navdurga )  ( 1 )   नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना, जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना। समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा, न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना। हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली, पूरी कर…

  • मित्र दिवस | Kavita Mitra Divas

    मित्र दिवस ( Mitra Divas ) चेहरा भूल जाओगे तो, शिकायत नहीं करेंगे। नाम भूल जाओगे तो, गिला नहीं करेंगे। और मेरे दोस्त, दोस्ती कि कसम है तुझे। जो दोस्ती भूल जाओगे, तो कभी माफ नहीं करेंगे। खुशी से दिल, आबाद करना मेरे दोस्त। और गम को दिल से आज़ाद करना। हमारी बस इतनी, गुजारिश…

  • सुशांत केस की जांच सीबीआई को | Kavita

    सुशांत केस की जांच सीबीआई को ********** सुशांत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश सही पाया है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसपर हो रही थी रस्साकसी, न्यायालय के फैसले के बाद सुशांत के घरवालों में दिखी खुशी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने फैसले में कहा…

  • राजनीति की हठधर्मिता | Rajneeti ki Hathdharmita

    हम बेहद आहत हैं राजनीति की इस हठधर्मिता से   देश की राजनीति तय करती है सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था और राजनीतिक सोच लेकिन धार्मिक , बौद्धिक सोच तय नहीं करती यदि तय करती है तो यह उसकी फासिस्टवादी सोच है लेकिन कुरीतियाँ , अन्धविश्वास और रूढ़िवादिता को रोकना सजग राजनीति का हिस्सा है बौद्धिकता…

  • दीवाली का राम राम

    दीवाली का राम राम दीवाली के पावन पर्व पर मेरा सबको राम राम,टूटे रिश्ते भी जोड़ देती है अदृश्य इसका काम।नही लगता ख़र्चा इसमे कुछ भी न लगता दाम,दूरियां पल-भर में मिटाती बस करलो प्रणाम।। गले-मिलों वफादार-बनों समाज में बढ़ेगी शान,अमावसी अंधेरा दूर करलो खोलों ऑंख कान।हॅंसता खेलता घर लगता है तभी मन्दिर समान,खील बताशे…

  • हम चले साथ में | Hum Chale Saath mein

    हम चले साथ में ( Hum chale saath mein )   दिन दोपहरी और शाम में, चाहें काली अंधेरी इस रात में। सर्दी, गर्मी और बरसात में, आओ हम चलें एक साथ में।। सुख-दुःख सबके ही साथ है, कभी धूप और कभी छाँव है। हाथों में अपनें यही हाथ है, सात जन्मो का अपना साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *