Swarnjit Savi

स्वर्णजीत सवी की सात मूल पंजाबी कविताओं का हिंदी अनुवाद | अनुवादक : डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक

भरतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता (2023) स्वर्णजीत सवी पंजाबी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं। उनकी बहु चर्चित कविताओं की विशेषता यह है उनकी कविताओं में अहसास की धूप, उदासी की धुंध, जुदाई की तपिश और मिलन की बर्फ़ जैसी ठंडक भी है।

वो अपनी कविता के माध्यम से ज़िन्दगी के दिल पे लगे हुए ज़ख़्मों को उजागर करते हैं।
उनकी कविताएँ मानस पटल पर सीधा असर करती हैं, कल्पनाओं के द्वार खोलती हैं।हिन्दी के पाठकों के समक्ष उनकी यह अनुवादित कविताएँ रखती हूँ।
मूल पंजाबी कविताएँ : सवर्णजीत सवी
अनुवाद : डॉ. जसप्रीत कौर फ़लक ( लुधियाना )

1. दहलीज़

तेरे सरोवर में
उतरने से पहले
दहलीज़ पर रुकता हूँ

तन-मन धोता हूँ
कि मेरी प्रार्थना का
प्रत्येक शब्द
मेरे शुभ विचारों की ध्वनि
फैल जाये
तेरी राहों में
तेरी साँसों में
बन कर ख़ुशबू…।

2. वो पल

कितना मासूम होता
वो पल
जब वह अपने नर्म हाथों से
मेरी गर्दन को कस कर पकड़ती
एक लम्बे चुम्बन के बाद
काँधों से मेरी क़मीज़ पकड़
कोमल होंठों को पोछती

जैसे पंछी
साफ़ करते हैं चोंच
पेट भर दाना चुनने के बाद।

3. शाहकार

भर दूँ
तेरे मन के पानियों में
सम्पूर्ण संसार का मधुरम संगीत
तेरे जिस्म पर
कायनात में फैले
अनन्त रंगों को भर कर
लगा दूँ ब्रश की छुअन
छिड़क दूँ
तेरी देह पर
गुलाबों की ख़ुशबू
तू बन जाये
संसार का प्रेम से भरा शाहकार
कि तेरी झलक के साथ ही
दुःख – दर्द चिन्ताएँ ख़त्म हो जाएँ
ख़त्म हो जाए
नफ़रत और दरिन्दगी का नृत्य।

4. देही नाद

तुझ से मिलते ही
मुक्त होता हूँ
मैं सभी
योनियों से

तेरे भीतर सिमट जाता है
मेरा सम्पूर्ण संसार
और मैं पाता हूँ
अपनी इच्छा का स्वरूप
कि तू
मेरी शक्ति
मुक्ति दाती
मेरी सन्तुष्टि का समन्दर है।

5. फिर तेरे पास

मैं जब भी मिलता हूँ
तुम से
आख़िरी बार ही मिलता हूँ
परम् आनन्द शिख़र पर

मृत्यु की भाँति
पलट आता हूँ
स्तब्ध
किसी बच्चे की भाँति
फिर तेरे पास आने के लिए
आख़िरी बार
मृत्यु की भाँति…।

6. तू समझ बैठी

मैंने मुहब्बत की
तू समझ बैठी
अपनी अहम् के पल्लू से
बन्धा ग़ुलाम
जो सदैव कहता
” हुक्म मेरी आक़ा “

मैंने उड़ान भरी
तेरे सरोवरों के
पवित्र पानियों में नहा कर
तू देखने लगी
मेरे पंखों को काटकर
नाडियों से बहते रक्त में
मुहब्बत की कांति
मैंने होंठ छुए

अविच्छिन्न
बहती धुन की तरह
तू साँसों को पीने का
रास्ता खोजने लगी।

7. तू नहीं जानती

तुझे लगता है
मैं तुझे नहीं
जिस्म को करता हूँ प्यार
तू नहीं जानती
दरगाह ए मुहब्बत की
सीढ़ियाँ चढ़ते
साँस – साँस
तेरा नाम जपता हूँ

तुझे
वो जिस्म लगता है
मेरे लिये तो
रोम-रोम
तेरे तक पहुँचने के लिये
ध्यान में जाने से पहले
आकाश में चमकते
सप्त ॠषि ( सात महान ऋषि) हैं।

Aurat Samarpan Hai

हिंदी अनुवाद : डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

स्वागत है नववर्ष तुम्हारा | Swagat hai Nav Varsh

Similar Posts

  • 21 वीं सदी का यथार्थ

    21 वीं सदी का यथार्थ देव संस्कृति देव भाषा देव लोक की विदाई मानव का प्रौद्योगिकीकरण जड-चेतन का निशचेतन छायावाद का प्रचलन चार्वाक का अनुकरण कृत्रिम इच्छा का सृजन कृत्रिम मेधा का उत्पादन बाजारों के बंजारें आत्ममुग्धता की उपभोक्तायें मानवता का स्खलन सभ्यता का यांत्रिकरण बिलगेटस,मस्क का खगोलीकरण अंबानी,अडानी का आरोहण मूल्यों-नीतियों का मर्दन रक्तबीजों…

  • संगीत बिना गीत सुना | Sangeet par Kavita

    संगीत बिना गीत सुना ( Sangeet bina geet suna )    संगीत बिना हर गीत यह सूना, ढोलक और बांसुरी यह वीणा। चेहरे पर आ जाती है खुशियां, बजती है जब प्यारी यह वीणा।। माता शारदे का रहता आशीष, कण्ठ में विराजे बनकर संगीत। होंठों पर लाती मिट्ठी मुस्कान, गीतों के साथ जब बजे संगीत।।…

  • kisan shayari -kisan shayari in hindi -किसानों का दर्द

    किसानों का दर्द  ( Kisano Ka dard )     जो फ़सल बोता है, वह इसे काटना भी जानता है; ये किसान है अपना हक़ लेना भी बख़ूबी जानता है ।   ना जाने, वक़्त भी अकसर कैसे-कैसे रंग दिखाता है; सबका पेट भरने वाला आजकल सड़कों पर भूखा सो जाता है ।   उस…

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • श्रमिक | Shramik

    श्रमिक ( Shramik )  पाँव में घाव सिर पर बोझ कुछ ऐसी गिरानी लिख। पसीने में डुबोकर लेखनी मेरी कहानी लिख।। उदर में मुझको रख के माँ ईंट गारे उठाती थी, जरा सी देर होने में मालकिन कहर ढाती थी, लगी जो चोट गिरने से अभी तक है निशानी लिख। पसीने ० ग़रीबी ने कहर…

  • कर्जदार | Karjdar | Kavita

    कर्जदार ( Karjdar)   धरती अंबर पर्वत नदियां सांसे हमने पाई है। पेड़ पौधे मस्त बहारें सब दे रहे हमें दुहाई है।   मातपिता का कर्ज हम पर प्रेम बरसाते। कर्जदार जन्मभूमि के पावन रिश्ते नाते।   देशभक्त मतवाले रहते जो अटल सीना तान। कर्जदार हम उनके लुटा गए वतन पर जान।   रात दिन…

One Comment

  1. ਖੂਬਸੂਰਤ ਕਵਿਤਾ
    ਖੂਬਸੂਰਤ ਉਲੱਥਾ

Leave a Reply to ਕੇ ਸਾਧੂ ਸਿੰਘ Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *