Holi Geet

होली गीत | Holi Geet

होली गीत

( Holi Geet )

 

सुनों राधा होली में

करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।

उसकी सुरतिया पे जान मेरा अटका,
नन्द -यशोदा का नटखट वो लड़का।
सीधी नहीं उसकी है चाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।
करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।

मुरली-मनोहर की बात निराली,
देवकी ने जाया,यशोदा है पाली।
तन-मन उड़ाएगा गुलाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।
करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।

डुबायेंगे रंग में उसे पारा -पारी,
नहीं चुप बैठेगा बाँके- बिहारी।
अरे! हम भी तो होंगे निहाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।
करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।

कहीं अगर छिपा तो छिपने न देंगें,
उस अविनाशी से बदला हम लेंगे।
हम भी तो होंगे मलामाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।
करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।

गोविन्द-गोपाल घट -घट का बसिया,
घर -घर चुराता है माखन वो रसिया।
थोड़ा- थोड़ा होगा बावाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।
करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।

सुनो -सुनो देखो वो बृज का उजाला,
काम, क्रोध, मद की जलायेंगे ज्वाला।
मचाएगा वो भी धमाल,
सुनों राधा होली में।
लहंगा जरा तू संभाल,
सुनों राधा होली में।
करना न कृष्ण से सवाल,
सुनों राधा होली में।

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

Similar Posts

  • यही हाल इधर भी है | Geet Yahi Haal Idhar Bhi Hai

    यही हाल इधर भी है ( Yahi Haal Idhar Bhi Hai )   बेताबी बेचैनी होती, धड़कनों में धक-धक सी है। घबराहट सी होती दिल में, यही हाल इधर भी है। दिल में धक-धक सी है इंतजार की वो घड़ियां, गीतों की सजती है कड़ियां। मन का सागर ले हिलोरें, सावन की बरसे झड़िया। प्रीत…

  • राम ही राम सब | Geet Ram hi Ram Sab

    राम ही राम सब ( Ram hi Ram Sab ) राम ही राम सब नित्य रटते रहे । राम सबके हृदय नित्य बसते रहे ।। राम ही राम सब … राम से कौन है देख जग में बड़ा । कौन सम्मुख उनके हुआ है खड़ा ।। आज विपदा वही हर भगत की हरे । आज…

  • नव दीप जला लो | Nav Deep Jala lo

    नव दीप जला लो ( Nav deep jala lo )   आ रही दीवाली की बेला आ रही दीवाली की बेला, हर्ष उल्लास और खुशियों का अब लगेगा रेला, नव दीप जला लो… निराशा उदासी और अंधकार का हो जाएगा खात्मा, प्रफुल्लित मन से पुलकित हो जाएंगी हर आत्मा, नव दीप जला लो… इस बेला…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • भीम मंगलगान | Bhim Mangalgaan

    जय भीम ( Jai Bhim )    जय भीम जय भीम, जय मंगल मूर्ति, जय भीम जय भीम, जय कामना पूर्ति। जय भीम…।।1।।   राष्ट्र निर्माण कर तूने संवारा,       दिया संविधान तेरा उपकारा। दीन-दुःखी सारे तेरे गुण गाए,       धन्य हुए सब हरदम मुस्काएं। जय भीम…।।2।।   तू मन मंदिर मेरे सदा बसा है,…

  • पाती पढ़ी जो प्रेम की

    पाती पढ़ी जो प्रेम की   हिरनी सी कुलांचे भरती बल्लियो मै उछलती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दिन महीने सा लगे पाती के इंतजार में दिखती द्वारे पर खड़े पाती के इंतजार में हाथ में पाती जो आती अँखियां पहले मुस्कुराती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दबे पाँव सम्हल चलती पाती पढ़ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *