हम न झेल पाएंगे

हम न झेल पाएंगे | Hum na Jhel Payenge

हम न झेल पाएंगे

( Hum na Jhel Payenge )

हर एक रंग ज़माने के आजमाएंगे I
कही सुनी की धनक हम न झेल पाएंगे II

हज़ार बात हज़ारों जुबान से होगी I
कहाँ हरेक जुबाँ से वफ़ा निभाएंगे II

सुरूर इश्क उन्हें झूठ से हुई जब से I
यकीं न होगा अगर दर्द हम सुनाएंगे II

बने हकीम, मगर तल्ख़ियां पिलाते जो I
कभी उन्ही की दवा ही उन्हें पिलायेंगें II

दिया नज़र तो नज़ारे अता करो मालिक I
छत-ए-मकान से दुनिया न देख पायेंगें II

ग़ुरूब हो गए सूरज गुरूर के कितने I
तिरे गुमान के तारे भी डूब जाएंगे II

दरख़्त सींच अज़ाओं की आज अश्कों से I
यकीन छाँव ग़मों से यहीं दिलाएंगे II

तमाम खार लिए भो गुलाब मुस्काता I
यही हुजूर मुहब्बत हमें सिखाएंगे II

न घोल ज़ह्र सियासी,अदब कहे याशी I
अमन सुकून चलो आज बाँट आयेंगें II

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द
तल्ख़= कड़वाहट
अज़ा= दर्द
ग़ुरूब = सूरज का अस्त होना
तल्ख़= कड़वाहट
धनक= इंद्रधनुष
अता= प्रदान

यह भी पढ़ें :-

आजमाने लगे हैं | Aazamane Lage Hain

Similar Posts

  • बहुत कम दिन हुए यारों | Kam Din Hue

    बहुत कम दिन हुए यारों ( Bahut kam din hue yaron )    अभी उनको भुलाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों मुहब्बत आजमाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों। जरा सी है ख़लिश बाकी ज़रा बाकी निशां उनके उन्हें दिल से हटाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों। परिंदा सीख लेगा जल्द ही उड़ना…

  • बहाने कितने | Bahane Kitne

    बहाने कितने ( Bahane Kitne )    मुस्कुराने के बहाने कितने फर्क क्या,आएं रुलाने कितने ॥ अब यकीं रूठ किधर जा बैठा रंग बदले हैं ज़माने कितने ॥ बेअसर ख़ार भी है अब उसको सह लिया तल्ख़ व ताने कितने ॥ होती उस सम्त निगाहें सबकी कह गईं, उसके दिवाने कितने ॥ उसकी गैरहाज़िरी में…

  • जो ज़ख़्म बेनिशां थे वो नासूर हो गए

    जो ज़ख़्म बेनिशां थे वो नासूर हो गए हम क्या ह़रीमे-नाज़ से कुछ दूर हो गए।जो ज़ख़्म बेनिशां थे वो नासूर हो गए। सब इ़ज्ज़ो-इन्किसार ही काफ़ूर हो गए।मसनंद नशीं वो क्या हुए मग़रूर हो गए। बेचैन उनके इ़श्क़ ने इतना किया के बस।हम उनसे बात करने को मजबूर हो गए। वो संग थे यूं…

  • मिली जब से मुहब्बत

    मिली जब से मुहब्बत मिली जब से मुहब्बत हम सफ़र की बात करते हैंहुईं पूरी मुरादें , रहगुज़र की बात करते हैं बड़े नादान है अब पूछते दिल में हमारे क्याये दिल हम हार बैठे अब जिगर की बात करते हैं सफ़ीना आज मेरा जब फँसा है इस भँवर में तोकरें हम याद रब को…

  • बहुत सुन चुके

    बहुत सुन चुके बहुत सुन चुके है कि घाटा नहीं हैबहीखाता फिर क्यों दिखाता नहीं है चलो दूर कुछ और भी तुम हमारेअभी प्यार का मुझको नश्शा नहीं है तुम्हारी जुबाँ अब तुम्हें हो मुबारककभी थूक कर हमने चाटा नहीं है न देखो ज़रा तुम मेरी सिम्त मुड़करअभी तक ये दिल मेरा टूटा नहीं है…

  • छुपा कर रक्खें

    छुपा कर रक्खें हो न जाए कहीं रुसवाई छुपा कर रक्खेंइन अमीरों से शनासाई छुपा कर रक्खें फ़ायदा कुछ नहीं चतुराई छुपा कर रक्खेंमूर्ख के सामने दानाई छुपा कर रक्खें कौन करता है यक़ीं आपकी इन बातों परइसलिए अपनी ये सच्चाई छुपा कर रक्खें लालची कोई भ्रमर इसको चुरा ले न कहींफूल कलियाँ सभी अँगड़ाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *