हमने देखा है

हमने देखा है | Humne Dekha Hai

हमने देखा है

मुस्कुराते गुलाब की मानिंद।
हर ख़ुशी है शराब की मानिंद।

हमने देखा है ग़ौर से इसको।
ज़िन्दगी है ह़बाब की मानिंद।

धुन है गर आसमान छूने की।
बनिए ज़िद्दी उ़क़ाब की मानिंद।

कैसे ढालूं मैं हाय रे ख़ुद को।
चश्मे-जानां के ख़्वाब की मानिंद।

कोई सानी ही जब नहीं उनका।
किसको लिक्खूं जनाब की मानिंद।

मिल न पाएगा आपको कोई।
हम से ख़ाना ख़राब की मानिंद।

उनको देखा जो साथ ग़ैरों के।
जल गया दिल कबाब की मानिंद।

क्या कोई शय फ़राज़ है जग में।
उनके ह़स्न-ओ-शबाब के मानिंद।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हुस्न का गुलाब | Husn ka Gulab

    हुस्न का गुलाब ( Husn ka gulab )    हुस्न का है गुलाब वो आज़म शक्ल से लाज़वाब वो आज़म फ़ूल लेता नहीं वहीं मेरा दें निगाहों में आब वो आज़म चाहता हूँ अपना बनाना वो एक खिलता शबाब वो आज़म दीद हो किस तरह भला उसका ओढ़े है जो नक़ाब वो आज़म शक्ल से…

  • जाने क्यों इतराते हैं लोग…?

    जाने क्यों इतराते हैं लोग…? खुद को समझदार समझकर जाने क्यों इतराते हैं लोग,प्रश्नों के जाल में आकर खुद ब खुद फँस जाते हैं लोग। सच की परछाई से डरकर नज़रें क्यों चुराते हैं लोग,झूठ के सहारे दुनिया में मेले क्यों सजाते हैं लोग। रिश्तों की सौदागरी में दिल का वज़न भुला बैठे,फ़ायदे की ख़ातिर…

  • यह भी कोई बात हुई | Yeh Bhi koi Baat Hui

    यह भी कोई बात हुई ( Yeh Bhi koi Baat Hui ) कुछ तो बोलो जान-ए-राह़त यह भी कोई बात हुई।तोड़ गए तुम अ़ह़्द-ए-उल्फ़त यह भी कोई बात हुई। एक ज़रा सा दिल क्या टूटा राहे मुह़ब्बत में दिलबर।भूल गए तुम नाज़ो नज़ाकत यह भी कोई बात हुई। मिलते तो हो हम से लेकिन दिल…

  • मुफलिसी मुफलिसी नहीं होती | Muflisi Muflisi Nahi Hoti

    मुफलिसी मुफलिसी नहीं होती ( Muflisi Muflisi Nahi Hoti ) बज़्म महफ़िल हसीं नहीं होती Iजब तलक तू कहीं नही होती II इश्क दौलत अजीब है जिसमे Iमुफ़लिसी मुफलिसी नहीं होती II फायदा देख जब किया जाए Iवो कभी दोस्ती नहीं होती II हुस्न उम्मीद तिश्नगी धोखा Iफलसफा इश्क की नहीं होती II लफ्ज़-जज़्बात है…

  • देख लो | Dekh Lo

    देख लो जश्न अपनी हार का इन महफ़िलों में देख लोज़ाम टकराते हुए इन अफ़सरों में देख लो चीख कितना यह रहे अधिकार को तेरे लिएअब ठहर कर आप इनकी नीतियों में देख लो ये उपासक प्रेम के कितने बड़े है क्या कहूँआज इनपे आप उठती उँगलियों में देख लो लूटकर ये अस्मते खूँ की…

  • इस इश्क़ का | Iss Ishq Ka

    इस इश्क़ का ( Iss Ishq Ka ) इस इश्क़ का कोई भी फ़साना तो है नहींऔर गर हो कोई हमको सुनाना तो है नहीं पैग़ाम मिलता ही नहीं हमको ख़ुशी का यूँऔर ग़म मिले हैं कितने गिनाना तो है नहीं इस ज़िंदगी ने साथ हमारा नहीं दियाहम मुफ़लिसों का कोई ठिकाना तो है नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *