Yahan wahan bikhre pannon per

यहाँ वहाँ बिखरे पन्नों पर | Hunkar poetry

यहाँ वहाँ बिखरे पन्नों पर

( Yahan wahan bikhre pannon per )

 

1.

यहाँ वहाँ बिखरे पन्नों पर, नाम लिखा हैं मेरा।
धुधंली सी यादों में शायद, नाम लिखा हैं तेरा।
शब्द शब्द को जोड़ रहा हूँ, मन मंथन बाकी है,
याद नही कि कौन था दिल पे,नाम लिख दिया तेरा।

 

2.

उड़ा दो लाल गुलाल के संग, दिलों से नफरत बेगाने।
फिंजा में प्यार के रंग भरो, बुझा के जलते अंगारे।
फाग का रंग अनंग के संग, मना लो मस्ती में प्यारे,
यही है जीवन का सबरंग,रंगों हर दिल को अन्जाने।

 

3.

किससे मन की बात कहे हम,मन का मीत मिला ना।
प्रेम अगन में दहके तन मन ,प्रीति से रीत मिला ना।
तपती धरती हृदय बनी, अम्बर मैं मेघ नही है,
नयन कोर आँसू से भींगे, मुझको प्रीत मिला ना।

 

4.

जगती सी आँखों में मेरे, नींद कहाँ है बोलों।
सारे सपने यही कही है,खोल के इसे टटोलों।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

ईश्वर की मर्जी | Kavita Ishwar Ki Marzi

Similar Posts

  • हिन्दी कविता मजदूर | Poem by Roshan Sonkar

    हिन्दी कविता मजदूर ( Hindi Kavita Majdoor )    मजदूर का न कोई नेता न मजदूर की कोई सरकार । किसे सुनाए दुखड़ा अपनी किसकी करे पुकार । एक मजदूर गया मजदूरी को काम हुआ,पच्चास का मालिक ने दिया तीस बुदबुदा के बोला अब नही आऊंगा, है मालिक तानाशाह घर आकर देखा पत्नी लिए चारपाई…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • श्री कृष्ण प्रेम | Shri Krishna Prem 

    श्री कृष्ण प्रेम ( Shri Krishna Prem )   श्री कृष्ण प्रेम सुगंधि,श्री मद्भागवत में ********** तीन सौ पैंतीस दिव्य अध्याय, बारह प्रेरणा पुंज स्कंध । अठारह हजार श्लोक अनुपमा, शब्द आभा आनंद बंध । कथा श्रवण परम सुअवसर , सुषुप्त सौभाग्य जगावत में । श्री कृष्ण प्रेम सुगंधि,श्री मद्भागवत में ।। हिंद वांग्मय मुकुटमणि…

  • बसंत ऋतु | Basant Ritu

    बसंत ऋतु ( Basant Ritu )    आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा, सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा। मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता, ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता। बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ, ठंडी पवन…

  • जीवन का लक्ष्य

    जीवन का लक्ष्य (कुछ प्रेरणादायक बातें जो मैं स्वयं से कहता हूँ..) अपने लिए जीना सीखो कब तक औरों के लिए तुम ऐसे जीते रहोगे,अपनी खुशी के लिए करना सीखो कब तक औरों को खुश करते रहोगे। नापसंद को मना करना सीखो कब तक यूँ झिझक महसूस करते रहोगे,जब तुम सच्चे हो अपने जीवन में…

  • घुटन | Ghutan

    घुटन ( Ghutan )    भीतर की घुटन जला देती है जिंदा शरीर किताब के पन्नों में लगे दीमक की तरह खामोश जबान को शब्द ही नहीं मिलते शिकायत के लिए अपनों से मिले दर्द दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *