Idhar Udhar ki Baatein

इधर उधर की बातें छोडों | Idhar Udhar ki Baatein

इधर उधर की बातें छोडों

( Idhar udhar ki baatein chhodo ) 

 

इधर उधर की बातें छोडों, मुद्दे पर बस आने दो।
राजनीति पर बहस नही अब,राष्ट्र उदय हो जाने दो।
चर्चा ही करनी है यदि तो, भूख गरीबी पर कर लो,
शिक्षा स्वास्थ्य जो मूल विषय है,बात हमे बतलाने दो।

कन्या भ्रूण की हत्या से, कन्या शिक्षा संमवर्धन तक।
आत्म सुरक्षा,आत्म निर्भरता,आत्मसम्मान से जीने तक।
चर्चा क्यो अब चिन्तन हो, अन्तिम मानव खुशहाल रहे,
संविधान के नीति निदेशक, तत्व के पूरा होने तक।

चिन्तन हो कृषकों का जीवन, कैसे भी खुशहाल रहे।
वो व्यापारी भी उन्नत हो, जिनका जीवन बदहाल रहे।
भारत का हर इक बालक, उत्तम यौवन को प्राप्त करे,
विस्थापन का दंश ना झेले, जहाँ रहे रोजगार मिले।

जाति धर्म की मर्यादा हो, जिसका सब सम्मान करे।
मन निर्मल हो त्याग क्रूरता, ईश्वर का गुणगान करे।
चर्चा ही करना है तो फिर, भारत जय की बात करे,
सीमाओं के रक्षक है जो परमवीर सम्मान मिले।

बहस ही करनी है तो आओ, स्वच्छ हृदय से बात करे।
तेरा मेरा स्वार्थ त्याग कर, बात करे इतिहास गढे।
तोड फोड हडताल बन्द, यह राह नही दिखलाएगा,
चिन्तन कर हुंकार हृदय से, राह निकल कर आएगा।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

ऐ दर्द | E- Dard

Similar Posts

  • कही अनकही | Kahi Unkahi

    कही अनकही ( Kahi Unkahi )   बीत जाता है वक्त रह जाती है सिर्फ उनकी यादें धुंधलाते से चेहरे और कहीं अनकही बातें तब होता नहीं महसूस कुछ प्रेम ,क्रोध या नाराजगी तड़पाती हैं वे ही बहुत जब बीत जाता है वक्त रह जाती है एहसास की बातें न आता है फिर वह वक्त…

  • माँ की यादें | Kavita Maa ki Yaadein

    माँ की यादें ( Maa ki Yaadein ) ( 3 ) जिनकी मां स्वयं, वृद्धाश्रम की चौखट पर, बेटे को याद करते हुए, जीवन गुजार दिया था । देख रहीं थीं मां अपलक, बेटे को दूर और दूर जाते, मां को यू अकेले ही छोड़ते, ‌‌बेटे को थोड़ी दया नहीं आई। आज उसके बेटे ने,…

  • नयी रोशनी

    नयी रोशनी अंधेरों की बाहों से छूटकर आई है,एक उम्मीद की किरन जो जगमगाई है।थमी थी जो राहें, अब चल पड़ी हैं,दिलों में नयी रोशनी जो घर बसाई है। खामोशियों की परतें अब पिघलने लगीं,अधूरी सी कहानियां अब संवरने लगीं।हर कोना जो सूना था, वो चमक गया,नयी सुबह की आहट दिल को छूने लगी। दिकु,…

  • गृहिणी जीवन | Kavita Grhinee Jeevan

    गृहिणी जीवन ( Grhinee Jeevan )   प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र,गृहिणी जीवन से स्वस्थ स्वच्छ घर द्वार , अथक श्रम अठखेलियां । अनूप निर्वहन विविध भूमिका, ताकत नजाकत अबूझ पहेलियां । परिवार सम्मान अभिरक्षा ध्येय, सदा मंगल स्तुति चितवन से । प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र, गृहिणी जीवन से ।। हर सदस्य रूचि ध्यान, पोशाक खान…

  • घर की इज्जत, बनी खिलौना | Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत, बनी खिलौना ( Ghar ki izzat, bani khilauna )    अब कहां कोई खेलता है, खिलौनों से साहब?? अब तो नारी की अस्मिता से खेला जाता है। यत्र पूज्यंते नार्याः, रमंते तत्र देवता, बस श्लोकों में ही देखा जाता है। तार तार होती हैं घर की इज्जत, बड़ी शिद्दत से खेल सियासत…

  • हिन्दी दिवस है | Hindi Diwas Hai

    हिन्दी दिवस है ( Hindi Diwas Hai ) हिंदी दिवस है क्यों हिंदी विबस हैअपने ही लोगों का मन परबस है । अपने ही लोग सब अपने ही भाईअंग्रेजी में जमकर करे सब पढ़ाई। अपने ही लोग करे जब उपेक्षाबढ़े कैसे हिन्दी बढ़े कैसे शिक्षा। हिंदी में सोते सब हिंदी में जागेफिर भी अंग्रेजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *