Dashanan

दशानन | Dashanan

दशानन

( Dashanan ) 

( 2) 

जली थी दशानन की नगरी कभी
कभी हुआ था वध रावण के तन का
जला लो भले आज पुतले रावण के
उसने चुन लिया है घर आपके मन का..

मर गया हो भले वह शरीर के रूप मे
किंतु कर रहा रमन विभिन्न स्वरूप मे
बसा ,हुआ खिल खिला रहा हर तन मे
कहीं इंद्रिय संग ,कहीं पर हर नयन मे..

खत्म हुआ नही रावण द्वापर के युग मे
है वही बोलबाला आज भी कलयुग मे
पहले तो था केवल वह पुरुष के भेष मे
आज है नर्तन हर नर नारी के वेश मे..

कहां कौन चल रहा धर्म की ले ध्वजा
कौन संतुष्ट है यहां की राजा या प्रजा
हर और बढ़ रहा अत्याचार आतंक का
सत्य कर्म को ही मिल रही केवल सजा…

चाहते हो जलाना यदि दशानन को तब
जलालो अब भीतर के रावण को सभी
बचा लो लाज बहन बेटियों की अपने
राम की धरा पर क्यों रहे रावण कभी..

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

(1 )

दशानन मरा नही है, आज सामने पुनः खड़ा है।
मार सकता ना कोई, रक्तबीज सा रूप धरा है।

बदलता हर युग में बस रूप,छद्म धारण कर लेता,
सभी देवों ने मारा फिर भी जिन्दा,आज खडा है।

यही महिषासुर था अरू हरिण्यकश्यप भी ये ही था।
भवानी चण्डी बन गयी हरि,नरसिंह का रूप धरा था।

अधर्मी धर्म परायण हो ना सकता,कल भी आज भी,
कालनैमी सा रूप बदलता है वो, आज भी वैसा।

दशानन त्रेता का पाखंड लिए, अदभुद अभिलाषी।
हृदय में काम क्रोध प्रतिशोध लिए सम्पूर्ण विकारी।

भावना विकल हुई, हर मानव में वो आज भी रहता,
खड़ा हो जाता है वो रौद्र रूप ले, बन कर कामी।

दशानन ही खर दूषण, शिशुपाल और कंस बना था।
यही वो कालयवन था हर युग में जो रक्त चखा था।

मार लो जितना भी हर साल, उभर कर आ जाता है,
दशानन पुनः जन्म ले आया,राम से जो की मरा था।

भरों हुंकार सनातन मान, विर्धमी बन कर रावण।
करे संघार बनो विकराल, उठा लो शिव का काँवण।

जन्म ले जब जब रावण, तब तब तुममे राम समाए,
उभर कर अग्नि पुंज बिखरे ऐसे की जैसे श्रावण।

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

नारी क्यों | Nari Kyon

Similar Posts

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

  • हे हृदय प्रिया | Hriday Priya

    हे हृदय प्रिया ( He hriday priya )    सुंदरता में भी सुंदरतम कृति हो तुम आई हुई स्वर्ग की अनुपम छवि हो तुम ऋतुओं मे सावन सी मन भावन हो तुम प्राकृतिक सौंदर्य मे भी सर्वोत्तम हो तुम गंगा सी निर्मल,चांदनी सी धवल हो तुम मानसरोवर में जैसे खिला कमल हो तुम सुंदरता की…

  • कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

    कौन बुझाये! ( Kaun bujhaye )    दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये, पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।   माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का, मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।   कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए, जब दूजा ही बाँह को…

  • ज़मीर | Poem zameer

    ज़मीर ( Zameer )   आज फिर से ज़मीर का इक सवाल उठाती हूं मंचासीन के कानों तक ये आवाज़ पहुंचाती हूं   उनके स्वार्थ से बुझ गए हैं कुछ दीप खुशियों के ज़रा ठहरो कि पहले उनकी ज्योत जलाती हूं।   बना कर कुटुम्ब विशाल फिर क्यूँ आपस में लड़ते हो जिम्मेदारियाँ निभाने की…

  • दिल तो करता है कि | Dil to Karta Hai Ki

    दिल तो करता है कि ( Dil to Karta Hai Ki ) धूप को बांध एक गठरी मेंहवा का रुख मोड़ दूं … सहरा की तपती रेत मेंपानियों की बौछार कर दूं… दिल को भींच हाथों मेंलहू हलक में उसके उतार दूं… उधड़ती बुनती ज़िंदगी कोऊन का गोला सा बना उछाल दूं… क्या कहेगा कोई,…

  • नूतन वर्ष मंगलमय हो | Nutan Varsh Mangalmay ho

    नूतन वर्ष मंगलमय हो ( Nutan Varsh Mangalmay ho )   नूतन वर्ष मंगलमय हो, सारा जहां यूंही रोशन रहे। दिन दुनी रात चौगुनी हो, सदा खुशियों की सौगात रहे।। नूतन वर्ष…।।1।। पुलकित मन सबका हो, ऐसा मन में विश्वास रहे। खुशियों भरा जीवन हो, भाईचारे का विस्तार रहे।। नूतन वर्ष…।।2।। इच्छाओं की स्व-पूर्ति हो,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *