Atal

अटल | Atal

अटल

( Atal )

 

बन गये अटल ऐसी मिसाल
स्तम्भित देखे उन्हें काल !
ऊॅंचा भारति का किया भाल
यह देश हुआ उनसे निहाल !!

परमाणु परीक्षण किया और
भारत रक्षा का बुना जाल !
पौरुष से उनके हुई शान्त
आगत की उठती कठिन ज्वाल !!

बान्धा जो स्वर्ण चतुर्भुज तो
ऐसा कुछ कर डाला कमाल !
जैसे हाथों से बान्ध लिया
भारत का यह भूतल विशाल !!

था शान्त धीर कविह्रदय किन्तु
दिखता था अरि को वह कराल !
वह नीर क्षीर का सद् विवेक
मानस का था वह शुभ मराल !!

कर्त्तव्यों से तोड़ा उनने
था राजनीति का मकड़जाल !
उनकी अंजलि में समा गये
कितने ही छोटे नदी ताल !!

गौरव मण्डित है अस्ताचल
सूरज का मुख हो गया लाल !
भारत जन सागर हुआ विकल
उद्वेलित है लहरें उछाल !!

दिखता अब उनका मानस सुत
इस भारत को लेगा संभाल !
सम्भावित जग संघर्षों से
लगता भी है लेगा निकाल !!

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

Similar Posts

  • जीवन के रंग

    आवा-गमन जो आया जग में अंत जाना है,जो जाया जग में अंत जाना है। प्रकृति की रचना प्रबल आवा-गमन अडिग,चौरासी लाख योनियों का उत्पन्न पतन अडिग। चार खानें चित्त अजर अमर कोई नहीं,सबके अंदर सांसें अता पता कोई नहीं। काम क्रोध लोभ मोह अहंकार पांच प्रमुख,भिन्न-भिन्न रंग रूप तीन ताप संताप सुख। दस इन्द्रियां सबका…

  • बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

    बालिका दिवस ( Balika Divas )    बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को पुनीत कर तन मन, निहार रहीं धरा गगन । सौम्य सी मुस्कान लिए, निज ही निज सह मगन । दृढ़ संकल्पित होने लगीं, मंजिल अपनी पाने को । बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को ।। खोज रही है…

  • मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Kavita

    मुस्कुराना चाहिए ( Muskurana chahiye )   गीत कोई प्यारा लगे तो गुनगुनाना चाहिए। देख कोई अपना लगे तो मुस्कुराना चाहिए।   प्यार में शर्ते नहीं संबंध निभाना चाहिए। हंसकर सबसे मिले प्रेम जताना चाहिए।   अपनापन अनमोल मोती खूब लूटाना चाहिए। पल दो पल हमको भी सदा मुस्कुराना चाहिए।   आंधी तूफान आते जाते…

  • Gurudev | शिक्षक

    शिक्षक ( Shikshak )    जो तुम्हें तुमसे मिला दे तुम्हें आईना दिखा दे मन में जुनून बसा दे हारने पर तुम्हें फिर उठ खड़ा होना सिखा दे खुद दीपक जैसे जलकर तुझे रोशन होना सिखा दे राष्ट्रभक्ति राष्ट्र प्रेम सिखाए सही गलत का भेद बताएं उसकी दी सिखों को तू जीवन भर भूल न…

  • माँ की ममता | Maa ki mamta poem

    माँ की ममता ( Maa ki mamta ) ( 4 )  माँ की ममता दिव्य है,माँ से है पहचान। माँ की कृपा-कटाक्ष से,बनता पुत्र महान।।1।। ममता के ऑंचल तले, मिलती ठंडी छाँव। जब तक माँ का साथ है, नहीं जलेगा पाँव।।2।। धरती की भगवान है, माँ का रूप अनूप। मातृ-चरण में स्वर्ग है, देवी का…

  • एक कप चाय | Ek Cup Chai

    एक कप चाय ( Ek cup chai )   एक कप चाय को कभी कम मत आंकना। बड़े-बड़े मसले हल हो जाते सब चाय में। जरिया मेल मिलाप का बुला लेना चाय पे। रिश्तो में मिश्री सी घुल सी जाती है चाय में। एक कप चाय में खुल जाते हैं दिल के द्वार‌। भीनी सी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *