इंसान स्वयं को तू पहचान!

इंसान स्वयं को तू पहचान | Insan par kavita

इंसान स्वयं को तू पहचान!

( Insan swayam ko to pehchaan ) 

ऐ इंसान स्वयं को तू पहचान!
जन्म हुआ किस हेतु तुम्हारा ?
इस दुनिया जहान में,
मानव खुद को तू पहचान रे।
पेश करो तू मानवता की मिशाल,
टिकते वही धरा पर जिनके होते हृदय विशाल।
ऐ इंसान स्वयं को तू पहचान,
विनम्रता क्षमा सहनशीलता है मानव की पहचान।
हृदय में जिनके करूणा दया है-
जग में वहीं महान ,
ऐ इंसान स्वयं को तू पहचान।
दुखियों की जो करता सेवा,
मिलता उसको सदा ही मेवा।
पीड़ितों को जो दे साहस संबल,
सच में मानव वही असल।
भेद न करे जो मानव मानव में,
जानो उसे सच्चा इंसान रे ।
जग में होती उसी की पूजा,
मानवता से बढ़कर काम न दूजा।
ऐसा करें व्यवहार सभी से,
झगड़ा बैर कभी न किसी से।
दान पुण्य भी करें खुशी से,
आशा रखते लोग उसी से।
सुन बात किसी की, कहो न कभी किसी से,
रहो मिलजुलकर सदा तू खुशी से।
इंसानियत की खूबी तू जान,
करो कुछ जग में ऐसा हो जाए तेरा भी नाम;
इंसान खुद को तू पहचान।

 

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

सफलता हेतु हंसना जरूरी है | Prerna poem in Hindi

Similar Posts

  • याद नहीं अब तो कुछ भी | Yaad Nahi

    याद नहीं अब तो कुछ भी ( Yaad nahi ab to kuch bhi )    याद नहीं अब तो कुछ भी बदली है तस्वीर यहां। जो मुखोटे पल-पल बदले बदली है तकदीर यहां। विश्वास प्रेम की धाराएं या बदल गई जीवन धारा। झूठ कपट ईर्ष्या मे मानव लोभ मोह में पड़ा सारा। याद नहीं अब…

  • दीवानगी | Deewangee

    दीवानगी ( Deewangee )   शराब तो नहीं पीता मैं पर रहता हूं उसके नशे में चूर हरदम वह ऐसी चीज ही लाजवाब है कि नशा उतरता ही नहीं बड़ी हसीन तो नहीं पर दीवानगी का आलम यह कि सर से पांव तक भरी मादकता से उतरती ही नहीं सोच से पूरी कायनात भी फीकी…

  • धीरे धीरे | Dheere Dheere

    धीरे धीरे ( Dheere dheere )    होता है प्यार ,मगर धीरे धीरे उठती है नजर,मगर धीरे धीरे चढ़ता है खुमार,मगर धीरे धीरे होता है इजहार,मगर धीरे धीरे…. खिलती है कली,मगर धीरे धीरे आते हैं भंवरे ,मगर धीरे धीरे होती है बेकरारी ,मगर धीरे धीरे बढ़ता है इंतजार ,मगर धीरे धीरे…. लरजते हैं होठ,मगर धीरे…

  • पहला मिलन | Kavita Pahla Milan

    पहला मिलन ( Pahla milan )    मेंरे जीवन की अजीब कहानी मैं सपनों का राजा वह मेरी रानी आज भी याद मुझको वह आती वो भोली सी सूरत जो थी पुरानी याद आता मुझे उनसे पहला मिलन प्यारी-प्यारी वह सुहानी छुअन।। चोरी छुपके जब कभी हम मिलते बोल दो प्यार के वह होल्ले से…

  • आस्था का पर्व छठ पूजा | Chhath puja par kavita

    आस्था का पर्व छठ पूजा ( Aastha ka parv chhath puja )   यह वैदिक काल से चलता आ रहा अनुपम लोकपर्व, बिहार झारखंड में मनाया जाता धूम-धाम से ये पर्व। उषा प्रकृति जल वायु एवं सूर्य को विशेषकर‌ पूजता, सबसे बड़ा और अनोखा छठ मईया का यें महा पर्व।।   पर्व का अनुष्ठान कठोर…

  • किसी के प्यार में | Pyaar mein kavita

    किसी के प्यार में ( Kisi ke pyaar mein )   जब हम किसी के प्यार में होते हैं तो…… बहुत से अपनों को खो देते हैं सबसे कतराते रहते हैं एक डर सा बना रहता है चेहरे की हवाइयां उड़ी रहती है मन में भी एक खटका रहता है।   जब हम किसी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *