सफलता हेतु हंसना जरूरी है

सफलता हेतु हंसना जरूरी है | Prerna poem in Hindi

सफलता हेतु हंसना जरूरी है

( Safalta hetu hasna zaroori hai )

कठिन परिश्रम से तू ना मुंह मोड़,
हंसना भी न छोड़ तू बंदे, हंसना भी ना छोड़।
मेहनत करो जी तोड़,बंद राहों को खोल,
नफा नुकसान न तोल।
टेढ़े-मेढ़े रास्तों को छोड-
सीधी सच्ची राह तू पकड़,
छोड़ दें अपनी सारी तू अकड़;
मंजिल पर हो केवल तेरी नज़र।
बिना मंजिल तक पहुंचे प्रयास न छोड़,
रास्ते की बाधाओं से तू हाथ जोड़।
हंसना न छोड़ हंसना न छोड़!
आएंगी राहों में बाधाएं,
घेरेंगी तुझको घनघोर घटाएं।
विचलित न होना,चिंतित न होना,
बरस कर उसे है छूटना ।
तू इन अवरोधों के आगे-
कभी घुटने न टेकना;
न कभी तू झुकना ।
कुछ संगी साथी प्रिय संबंधी-
भी कर सकते हैं तुझसे तकरार,
राह में डाल सकते हैं रोड़े हजार।
शांत चित्त तू रहना,
मुंह से कभी कुछ उन्हें न कहना।
वक्त उनका करेगा हिसाब,
चेहरा खुद-ब-खुद हो जाएगा उनका बेनकाब।
धीरे धीरे हो जाएगा तेरा बेड़ा पार,
हंसना कभी न तू छोड़ना मेरे यार;
बिना मंजिल तक पहुंचे रूकना न दिलदार।
जब मंजिल पा जाओगे-
दुनिया नई दिखेगी,
नफ़रत करने वाले भी –
गुलदस्ता लिए खड़ी मिलेगी।
अपने व्यवहार पर वो शर्मिंदा होंगे
बेमन से ही सही-
तेरे जीत का जश्न मना रहे होंगे।
मन ही मन तू भी मुस्कुराना,
सपने में भी कभी उनका दिल ना दुखाना;
सदा सर्वदा तू हंसना और मुस्कुराना।
जीत का यही फलसफा है,
विरोधियों की भी यही दवा है।

 

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

हिन्दी | Kavita on Hindi

Similar Posts

  • चलिए तो तीरथ | Chaliye to Tirath

    चलिए तो तीरथ ( Chaliye to Tirath )   एक पल तू- गीत उर गुनगुनाले संग अपंग होले रंग मायूस चढ़ाले खुशियां गुरबे बांट ले खामोशियां वक्त की छट जाएगी एक पल तू- मीत मन बिठाले गले हंसके लगाले प्रेम ह्रदय बसाले दुख जन हरले खाइयां ताउम्र मिट जाएगी एक पल तू- प्रीत जग जगाले…

  • कितनी मजबूर बेटियां | Beti par Kavita in Hindi

    कितनी मजबूर बेटियां ( Kitni majboor betiyaan )   कितनी !मजबूर बेटियां दंरिदगी को झेलती शर्मिंदगी से गुजरती लहूलुहान होती हैं ये बेटियां करके निर्वस्त्र नोचते हैं छातियां देते हैं गालियां कितनी! बेबस लाचार बेटियां रोती बिलखती हाथ जोड़ती देकर दुहाई इंसानियत की चीखती हैं बेटियां जिस्म ही नहीं रुह भी घायल दंश हैवानियत के…

  • मोहब्बत नाजुक सा एहसास | Kavita Mohabbat

    मोहब्बत नाजुक सा एहसास ( Mohabbat nazuk sa ehsaas )    मोहब्बत नाजुक सा एहसास बेपनाह इश्क है ये मेरे यार दर्द भरी दास्तां कह दो या दिलों का उमड़ता सा प्यार धड़कनों से होकर उतरता है दिल की गहराइयों को जाता तार दिलों के जुड़े होते अटूट हर कोई शिद्दत से निभाता दिलवालों की…

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • खता | Khata

    खता ( Khata )    वफादारी भी जरूरी है हर किसी के साथ किंतु,हो उसी के साथ ,जो करे कद्र उसकी देख लिया है ,करके भी उनकी इज्जत हमने सिवा बदनामी के ,कुछ न मिला उनसे हमे रिश्ता है उनका ,सिर्फ उनके मतलब भर से उनकी फितरत ही नही, सगा होने की कभी न समझे…

  • गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

    गूंज उठी रणभेरी ( Gunj uthi ranbheri )    गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला आन बान शान रक्षा, दृढ़ प्रण दृष्टि श्रृंगार । शक्ति भक्ति धार धर, हिय भर सूरता आगार। अजेय पथ गमन कर, सर्वत्र बैठी घात लगा बला । गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला ।। स्मरण कर स्वप्न माला,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *