Insaniyat ka Rath

इंसानियत का रथ | Insaniyat ka Rath

इंसानियत का रथ

( Insaniyat ka rath )

 

शर्मिंदा किस कदर है इंसानियत का रथ
बढ़ता ही जा रहा है हैवानियत का रथ

वाइज़ बिछा रहे हैं बस अपनी गोटियाँ
रोकेगा कौन देखो शैतानियत का रथ

हो जायें बंद अब यह फिरक़ापरस्तियां
आयेगा शहर में कब इंसानियत का रथ

निकला हूँ फूल लेके उस की तलाश में
शायद क़ुबूल कर ले रूमानियत का रथ

देता है अम्न का यह पैग़ाम इस तरह
चमकेगा भीड़ में भी वहदानियत का रथ

अब सांस सांस तेरी महकेंगी ख़ुशबुएं
लेकर के आ गया हूँ रूहानियत का रथ

हर शख़्स जल रहा है यहाँ अपनी आग में
साग़र जहां को चाहिए रूहानियत का रथ

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

रूमानियत -प्रएम से भरपूर, रोमांटिक
वहदानियत -एकता एकत्व,
रूहानियत -आध्यात्मिक

यह भी पढ़ें:-

गणतंत्र दिवस | Republic Day

Similar Posts

  • बेवफ़ाई किसलिए | Bewafai Shayari

    बेवफ़ाई किसलिए ( Bewafai kis Liye )    बेवज़ह ये बेवफ़ाई किसलिए इश्क़ की शम्मा बुझाई किसलिए। दिल हमारा कैद में जब रख लिया दे रहे हो फ़िर रिहाई किसलिए। जानते हैं असलियत हम आपकी हमसे आख़िर पारसाई किसलिए। हिज़्र ही हासिल फ़कत इसमें हुआ कर रहे हम आशनाई किसलिए। याख़ुदा बेख़ौफ़ हैं मुजरिम यहां…

  • जज़्बात से | Jazbaat pe Ghazal

    जज़्बात से ( Jazbaat se )    ज़िंदगी चलती नहीं है आज़कल जज़्बात से जूझना पड़ता सभी को रात दिन हालात से। गीत ग़ज़लें और नज़्में भूल जाता आदमी ज़िंदगी जब रूबरू होती है अख़राजात से। क्यूं चलाते गोलियां क्यूं लड़ रहे सब इस क़दर रंजिशों के मामले अक्सर हुए हल बात से। अब के…

  • छोड़ो गुस्सा प्यार से भी मुस्कुराया कीजिए | Attitude Shayari

    छोड़ो गुस्सा प्यार से भी मुस्कुराया कीजिए ( Chhodo gussa pyar se bhi muskuraya kijiye ) छोड़ो गुस्सा प्यार से भी मुस्कुराया कीजिए रोज़ होठों पे ग़ज़ल भी गुनगुनाया कीजिए प्यार बढ़ता है दिलों में पूछने से देखो भी हाल दिल का भी कभी तो ये सुनाया  कीजिए दोस्ती में प्यार की ख़ुशबू हमेशा रहती…

  • करवाचौथ का | Karwa Chauth Ka

    करवाचौथ का दिख रहा दीवाना जन-जन तुमको करवा चौथ काभरना होगा आज दामन तुमको. करवा चौथ का हाथ खाली आ गये लाये नहीं उपहार कुछध्यान तो रखना था साजन तुमको करवा चौथ का कर दिया क्या क्या निछावर मैंने तुम पर प्यार सेयाद दिलवायेगा दर्पन तुमको करवा चौथ का प्यार से पानी पिलाना खोलूँगी उपवास…

  • जब इश्क का फूल खिलता है

    जब इश्क का फूल खिलता है   दिल के गुलशन जब इश्क का फूल खिलता है, बदन का अंग-अंग, रोम-रोम हिलने लगता है ! भटकता जब मन बैचेन होकर इधर उधर तब, महबूब की बांहो में जन्नत का सुकून मिलता है ! मुहब्बत की दुनिया के जलवे ही होते है निराले, इसकी आग में दिन…

  • हो सब्ज़ा शाख हर | Ho Sabza Shaakh Har

    हो सब्ज़ा शाख हर ( Ho Sabza Shaakh Har ) हो सब्ज़ा शाख हर अपने चमन की इनायत चाहिए हमको गगन की नज़र दुश्मन की टेढी दिख रही है हिफ़ाज़त करनी है सबको वतन की जवानों आज माता भारती को ज़रूरत है तुम्हारे बाँकपन की ज़माना जानता है किस तरह से कमर तोड़ी है हमने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *