गणतंत्र दिवस | Republic Day

गणतंत्र दिवस

( Republic Day )

( 2 ) 

प्यारा भारत देश हमारा,मन से खुशी मनाऍंगे।
आया है गणतंत्र दिवस यह, विजय ध्वजा लहराऍंगे।

भारत धरती कहती सबसे,बालक मेरे न्यारे हो।
मेरी रक्षा खातिर तुमने, अपना सब कुछ वारे हो।
युगों-युगों तक नाम तुम्हारा,धुन आजादी गाऍंगे।
आया है गणतंत्र दिवस यह,विजय ध्वजा लहराऍंगे।

भारत माॅ॑ के वीर सिपाही,गढ़ते नव प्रतिमानों को।
नमन करें हम वीर भगत सिंह,शूली चढ़े जवानों को।
करके याद शहीद शहादत ,श्रद्धा सुमन चढ़ाऍंगे।
आया है गणतंत्र दिवस यह, विजय ध्वजा लहराऍंगे।

करे तरक्की देश हमारा, सबसे प्रेमिल नाता है।
भाई चारा भाव भरा मन,हर दिल जन गण गाता है।
नीला अंबर उड़े तिरंगा, शांति दूत बन जाऍंगे।
आया है गणतंत्र दिवस यह, विजय ध्वजा लहराऍंगे।।

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

( 1 ) 

राम लखन की रामायण का, हर पद सभी को याद है।
फिर क्यों अपनी वसुंधरा पर, होता रहता विवाद है ।।
🎖️
क्षण-क्षण वसुधा पर मँडराते, अब विनाश के बादल हैं ।
एक दूसरे से लड़ने को ,पढ़े लिखे भी पागल हैं ।
दुराग्रहों के धनुषवाण से, मन भीतर तक घायल है।
शतरंजी चालों में उलझा ,लगता समय जल्लाद है ।।
राम लखन की—-
🥉
कहीं सुलगता काश्मीर तो, कहीं असम के छाले हैं।
देश द्रोहियों ने छुप-छुप कर,नाग विषैले पाले हैं ।
इनके कृत्यों से जननी के , चुभे हदय पर भाले हैं
मंदिर-मस्जिद से भी उठता ,
क्यों सरफिरा उन्माद है।।
राम लखन की—–
🥈
नगर ग्राम सीमाओं पर है ,विस्फोटों का धुआँ-धुआँ।
भय घातों से काँप रहा है ,मानवता का रुआँ-रुआँ ।
कुछ दूरी पर गहरी खाई , कुछ दूरी पर खुदा कुआँ।
भ्रष्ट आचरण दुराचार से , फैला यह सब विषाद है।।
राम लखन की—–
🏅
राम लखन की भाँति जवानों ,निशाचरों का नाश करो।
भय शंकित जनमानस में, निज पौरुष से विश्वास भरो ।
सीनों में अंगारे भर कर ,साग़र अब संत्रास हरो ।
इस युग का अब वीर सपूतों ,
हर ओर यही निनाद है ।।
राम लखन की—
फिर क्यों अपनी—

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

उनका किरदार | Unka Kirdar

Similar Posts

  • धनतेरस का त्योहार आया

    धनतेरस का त्योहार आया जगमग जगमग चांद सितारेमाता लक्ष्मी के चरण पधारे। व्यापारियों के भाग्य संवारेधनतेरस पर बज रहे नगाड़े। हो रहा दीपावली का शुभारंभनव वर्ष का सफल प्रारंभ। सभी खुशी-खुशी गाये मल्हारधनतेरस का आया है त्यौहार। आज झालर दिपों से सजी सभी की गेहमन के नभ से बरसे माधुरीम नेह। पुजे कुबेर संग धनवंतरी…

  • ज़िन्दगी कविता | Zindagi Kavita in Hindi

    ज़िन्दगी कविता ( Zindagi Kavita )  महज सांसों का खेल ही नही जिंदगी महज जीने का नाम ही नहीं जिंदगी जिंदगी तो एक वृहद विस्तार है सृष्टि का महज सीमित दृष्टि का ही नाम नही जिंदगी जिंदगी आकाश है तो पताल भी है जिंदगी किसी के दायरे मे कभी कैद नही जिंदगी मौसम की तरह…

  • वैदिक श्रेय श्री वंदन | Vaidik Shrey Shree Vandan

    वैदिक श्रेय श्री वंदन ( Vaidik shrey shree vandan )   विज्ञान के आधार में, वैदिक श्रेय श्री वंदन श्रुति ग्रंथ अप्रतिम महत्ता, ब्रह्म आलोक आगार । कारण प्रयोग प्रभाव तथ्य, स्वप्न प्रभा यथार्थ आकार । भौतिकी रसायन गणित संग, चिकित्सा सूत्र मर्म स्पंदन । विज्ञान के आधार में,वैदिक श्रेय श्री वंदन ।। विज्ञानी तपन…

  • रक्षा-बन्धन | Raksha bandhan kavita

    “रक्षा-बन्धन”   –>लो आ गई राखी…….|| बाजार खुल गया राखी का, चमचम चमके राखी | कोई खरीदे खेल-खिलौने, कोई खरीदे राखी | कहीं पे मम्मी कही पे बहना, कर रही हैं शॉपिंग | कहीं पे मुरली लेकर बच्चे, कर रहे हैं पंपिंग | –>लो आ गई राखी …….|| मम्मी घर पर तरह-तरह के, बना रही…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • राज अपने भी हमसे छुपाने चले हैं | Raaz Apne

    राज अपने भी हमसे छुपाने चले हैं   लीक से हमको हटाने चले हैं, रीत नई वो निभाने चले हैं। मिटा ना सकेंगे निशां वो हमारे, दिलों में दूरियां बनाने चले हैं। महफिल जमाकर भुलाने चले हैं, यादों से अपनी मिटाने चले हैं। लेखनी का जादू भुला ना सकेंगे, तेवर यूं रूखा सा दिखाने चले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *