Janam din par kavita

जन्म दिन | Janam din par kavita

जन्म दिन

( Janam din )

 

आज जन्मदिन के अवसर पर

हम दे क्या उपहार,

सबसे बढ़कर आपको

करते हैं हम प्यार।

 

मृदुल कोमल सरल है

उत्तम नेक विचार,

आप सुगंधित पुष्प सा

फैलें जग संसार।

 

हृदय से है आपका

वंदन बारंबार,

क्या दे दे हम आपको

दूजा और उपहार।

 

स्नेह प्यार ही आपको

करते भेंट हजार,

प्यारी प्यारी मैम हमारी

कर लो यह स्वीकार।

 

ममता करूणा आप में

भरी है अपरंपार,

शिक्षा तो है आपका

सपनों का संसार।

 

सदा रहेगा जन्मदिन

याद हमें सौ बार,

इसी में आपका प्यार भरा है

इसी में हमारा प्यार।

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सबके संग रम जाते कृष्ण

    सबके संग रम जाते कृष्ण अँखियन मिचत रोवत आवे कृष्ण, नटखट कन्हा खूब ही भावे कृष्ण । माँ पुकार से जियरा हरसाये कृष्ण, घुटुरन बकैया-बकैया मनभावे कृष्ण ।। माटी मुंह, रज चंदन देह में लपेटे कृष्ण, क्रीड़ा करत मित्र ब्रज वीर समेटे कृष्ण । मुग्ध गोपियन, मुग्ध मैया, बाबा है, कृष्ण, पशु पक्षी मुग्ध हो…

  • जय मां भारती | Jai Maa Bharti

    जय मां भारती ( Jai maa bharti )   शत शत बार नमन वंदन कोटि कोटि बार प्रणाम कर गए आजाद गुलामी से लाखों लाखों बार उन्हें सलाम लेकिन,अब बारी हमारी है यदि,देश की माटी प्यारी है देश बचाना होगा सत्ता लोभी से छली,कपटी, टुच्चे और भोगी से नव भारत का निर्माण करें आओ मत…

  • कौन किसका | Kavita Kon Kiska

    कौन किसका ( Kon Kiska ) रिश्तों का अर्थ देखो कैसे लोग भूल गये है। होते क्या थे रिश्तें क्या समझाए अब उनको। कितनी आत्मीयता होती थी सभी के दिलों में। मिलने जुलने की तो छोड़ों आँखें मिलाने से डरते है।। कौन किस का क्या है किसको सोचने का वक्त है। मैं बीबी बच्चें बस…

  • लोग | Kavita Log

    लोग ( Log )   टेढ़ा मेढ़ा कटाक्ष, लिखा फिर भी, समझें लोग, सीधा सीधा मर्म, लिखा ही लिखा, जरा न समझें लोग। वक्तव्यों मे अपने, सुलझे सुलझे, रहते लोग, मगर हकीकत मे, उलझे उलझे, रहते लोग, खातिरदारी खूब कराते, मेहमानी के, शौकीन लोग, खातिरदारी जरा न करते, मेजबानी से, डरते लोग, अपना समझें और…

  • हवलदार है हम | Havaldar par kavita

     हवलदार है हम  ( Havaldar hai ham )    कई कहानियों का किरदार है हम, और पेशे से एक हवलदार है हम। भारतीय सेना की  पतवार है हम, चार्ज होल्डर एवं चौकीदार है हम।।   सेना पुलिस या पैरामिलिट्री फोर्स, अहम् स्तम्भ सबका होता ये रैंक। हेड़-कांस्टेबल दीवान एवं सार्जेंट, हवलदार भी  कहते  है यहीं …

  • ज़ख़्म हुए नासूर | Zakhm Hue Nasoor

    ज़ख़्म हुए नासूर ( zakhm hue nasoor ) बिखरी यादें टूटे सपने, क्या तुमको दे पाऊंगी। ज़ख़्म मेरे नासूर हुए हैं, कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी।। हक था तुम्हारा मेरे यौवन की, खिलती फुलवारी पर। पर तुम माली बन न पाए, मैं पतझड़ बन जाऊंगी।। ज़ख्म मेरे नासूर हुएं हैं कैसे ग़ज़ल सुनाऊंगी। मेरी मुस्काने और खुशियां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *