Janmashtami ke geet

श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे | Janmashtami ke geet

श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे

( Shyam ki bansuri mujhe pukare )

 

धूम मची जमुना किनारे, श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे।
राधा के घनश्याम प्यारे, मीरा के प्रिय मोहन दुलारे।
जय गोविंदा जय गोविंदा -2

 

केशव माधव नटवर नागर, अधरो पे मुरली साजे।
रुनक झुनक बाजे पैजनिया, मोहक धुन बंसी बाजे।
गोवर्धनधारी की लीला प्यारी, लगती हमको नंदा।
यशोदा के राज दुलारे, गोकुल मोर मुकुट चंदा।
जय गोविंदा जय गोविंदा -2

 

नटखट श्याम बिहारी देखूं ,छवि तिहारी मनमोहक।
कृष्ण कन्हैया दौड़े आजा, हृदय फुलवारी रही महक।
सारी दुनिया का रखवाला, पूजन करती है नित वृंदा।
खुशियों का खजाना कान्हा, गिरधर गोपाला गोविंदा।
जय गोविंदा जय गोविंदा-2

 

श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे, राधा दौड़ी यमुना किनारे।
आ गए अब घनश्याम हमारे, खुल गए हैं भाग्य हमारे।
सांवली सूरत मोहनी मूरत, नयन दमक रहे ज्यो चंदा।
चक्र सुदर्शन धारी माधव, नटखट जग करता आनन्दा।
जय गोविंदा जय गोविंदा-2

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Kavita

Similar Posts

  • अब लगेगा स्टार तुम्हारे | Ab Lagega Star Tumhare

    अब लगेगा स्टार तुम्हारे ( Ab Lagega Star Tumhare ) रख हौंसला वीर जवान ग़म के दिन गुज़र जाएंगे,ख़तरो के मंडराते हुए यह बादल भी टल जाएंगे। पसीना बहाना रक्त बचाना अच्छे दिन भी आएंगे,जब लगेगा स्टार तुम्हारे लोग तालियां बजाएंगे।। इन ऑंसुओं को पीते पीते तुमने वर्षों गुज़ार दिए,बस बहुत हो गयी नौकरी फिर…

  • जलयान

    जलयान समुद्र के किनारे उस छोर परखड़ा हुआ है एक जलयान…किसी प्रवासी के इंतजार मेंअनुमान है वह प्रवासी वहाँ पहुंचकर वापस लौटकर चला गया है..या अभी वह उस गंतव्य तक पहूँचा ही नहीं है …समंदर के किनारे उस छोर पर खड़ा हुआ है एक जलयान चौहान शुभांगी मगनसिंहलातूर महाराष्ट्र यह भी पढ़ें:-

  • दिमागी खेल | Dimagi Khel

    दिमागी खेल ( Dimagi khel )    हम चाहते हैं पाना सब बस मेहनत नही चाहते चाहते हैं ऊंचाई नभ की बस ,चढ़ाई नही चाहते… मंजिल दूर हो भले कितनी तलाशते हैं शॉर्टकट रास्ते झुंके क्यों किसी के सामने रखें क्यों किसी से वास्ते… कोई कमी ही क्या है हममें कुछ खास भी क्या उसमे…

  • मतलबी | Kavita Matlabi

    मतलबी ( Matlabi ) मतलबी म+तलबी मत+लबी मतल+बी म त ल बी । म=मैं त=तुम ल=लगन बी=बीतना अर्थात मेरा या तुम्हारा किसी लगन में बीत जाना खरच हो जाना क्या ग़लत है किसी का मतलबी हो जाना।। डॉ. जगदीप शर्मा राही नरवाणा, हरियाणा। यह भी पढ़ें :- गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki…

  • पुलिस स्मृति दिवस

    पुलिस स्मृति दिवस मुॅंह से आज भी बोलती है उन वीरों की तस्वीरें,देश के लिए अपनी जान गंवाए वो ऐसे थें हीरे।कोई शब्द नही है उन वीरों के लिए पास हमारे,फिर भी कविता-लिखता हूॅं मैं उदय धीरे-धीरे।। २१ अक्टूब‌र दिन था वो १९५९ की काली-रात,तीसरी बटा की कंपनी हाॅट स्प्रिंग मे थी तैनात।सीमा सुरक्षा जिम्मेदारी…

  • तीज का त्यौहार | Teej ka Tyohar

    तीज का त्यौहार ( Teej ka tyohar )    तीज का आया यह प्यारा त्यौहार, बादलों से बरस रही हल्की फुहार। सातरंग में रंगा है प्यारा आसमान, चारों और छाया यह बसन्त बहार।। हरा भरा हो गया यह सारा जहान, झूलें का मौसम में खास परिधान। हरें पत्तों- लताओं से झूला सजाते, झूला झूलकर जैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *