Jawani ka Mausam

जवानी का मौसम | Jawani ka Mausam

जवानी का मौसम!

( Jawani ka mausam ) 

 

कटेगा सुकूँ से सफर धीरे -धीरे,
होगी खबर उसको मगर धीरे-धीरे।
मोहब्बत है जग की देखो जरुरत,
उगने लगे हैं वो पर धीरे-धीरे।

उबलने लगा अब अंदर का पानी,
चलाएगी खंजर मगर धीरे-धीरे।
आठों पहर मेरे दिल में वो रहती,
लड़ेगी नजर वो मगर धीरे-धीरे।

जवानी का मौसम टिकता नहीं है,
चढ़ेगा जहर वो मगर धीरे-धीरे।
कलेज़े को थामे कुदरत भी देखे,
लुटाएगी अपना जिगर धीरे-धीरे।

पड़ने न दूँगा मैं कभी आग ठंडी,
होगा असर ये मगर धीरे-धीरे।
चलती है जैसे जमीं पे न चलती,
खुलेगा दरीचा मगर धीरे-धीरे।

उसकी अदाएँ भी परदानशीन हैं,
चलाएगी जादू मगर धीरे-धीरे।
उसकी हया का हर कोई कायल,
चढ़ेगी लहर वो मगर धीरे-धीरे।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

मुंशी प्रेमचंद | Munshi Premchand par Kavita

Similar Posts

  • साल के बारह माह | Kavita Saal ke Barah Maah

    साल के बारह माह ( Saal ke Barah Maah ) चमके सूरज चैत मे, ताप बढ़े वैशाख जेठ तपन धरती जरे, बरे पेड़ सब राख। गरमी से राहत मिले, बरसे जब आषाढ़ सावन रिमझिम मेघ से,भादो लागे बाढ़ । क्वार द्वार सूखन लगे,मौसम की नव आस गर्मी में नरमी आए, शीतल कार्तिक मास । अगहन…

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • Kavita | चित आदित्य

    चित आदित्य  ( Chit Aditya ) देखो ! उसकी सादगी, गीली मिट्टी से ईंट जो पाथ रही। लिए दूधमुंहे को गोद में, विचलित नहीं तनिक भी धूप में। आंचल से ढंक बच्चे को बचा रही है, रखी है चिपकाकर देह से- ताकि लगे भूख प्यास तो सुकुन से पी सके! खुद पाथे जा रही है।…

  • चुनावी दंगल | Kavita Chunavi Dangal

    चुनावी दंगल ( Chunavi dangal ) देश चुनावी दंगल की चपेट में भाषणों,वायदों,कसमों के लपेट में मग्न हैं नेतागण लहरदार । जनता सुन रही मनभावन सम्बोधन टकटकी लगाए बैठे स्वप्नदर्शी की तरहा चुनावी हलचल की दलदल से आहत कराहते एक कुत्ता हुआ बेचैन भीड चीर कर लपका मंच को कुत्ते ने नेता को कोसा काटा…

  • दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

    1.दिव्य भूमि   दिव्य भूमि साकेत जहाँ पर, राम ने जन्म लिया था। कलयुग में वो भाग्य पे अपने, जार जार रोया था।   सृष्टि के साथ ही उदित हुआ,उस नगर का नाम था काशी। नराधमों ने काशी की महिमा को बना दिया दासी।   नाम बदल दी धर्म बदल दी, इतिहास मिटा दी सारी।…

  • संवेदना व यथार्थ : ‘अंतर्मन की यात्रा’

    संवेदना व यथार्थ हाँ, ‘दया’ मेरे कवि-हृदय का,एक महान तथा विशेष गुण है |सरलता,धैर्य तथा करुणा का धनी हूँ |‘दया’ मेरा सबसे बड़ा धर्म है |निर्मल मन को,असाधारण रूप से,शांत, स्थिर होना चाहिए |अनमोल जीवन को समझने के लिए |कवि की आवश्यकता से अधिकसम्वेदनशीलता नुकसानदायक है |मानवता, प्रेम, एकता, दया, करुणा,परोपकार, सहानुभूति, सदभावना,तथा उदारता का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *