Jeevan Thoda hi Sahi

जीवन थोड़ा ही सही | Jeevan Thoda hi Sahi

जीवन थोड़ा ही सही

( Jeevan thoda hi sahi )

 

जीवन थोड़ा ही सही लेकिन महान होना चाहिए,
ख़ुद को बेहतर बनाने हेतु लड़ाई लड़नी चाहिए।
पाखण्ड अन्धविश्वास को अब त्याग देना चाहिए,
पथ मुसीबतों का हो चाहें घबराना नही चाहिए।।

समय रहते अपने आपको बदल ही लेना चाहिए,
मानव है हम मानव-धर्मों को भूलना ना चाहिए।
ज़रुरत पड़े तो सेवक बनकर सेवाएं देनी चाहिए,
कभी किसी का कैसा अहित करना ना चाहिए।।

नफरत की इन दीवारों को अब तोड़ देना चाहिए,
ये रिश्ते बनाएं रखने खातिर झुक जाना चाहिए।
अच्छे अच्छे काज करके पहचान बढ़ानी चाहिए,
प्रेम की अनुपम रंगोली सबको सजानी चाहिए।।

यह धैर्य एवं संतोष हमेशा सबको रखना चाहिए,
पुरखों की ये अमानते संभालकर रखनी चाहिए।
काम-क्रोध मद मोह व लोभ से दूर रहना चाहिए,
स्वयं अपने आपकी तारीफ़ नही करनी चाहिए।।

जीवन में नेक काज लगातार करते रहना चाहिए,
विश्वास न हो तो आजमा-कर देख लेना चाहिए।
कर्मो से महामानव बनें है इतिहास पढ़ना चाहिए,
अपने ‌भले हेतु कोई दूजे को सताना न चाहिए।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • दो दिन की जिंदगानी | Do Din ki Zindagani

    दो दिन की जिंदगानी ( Do din ki zindagani )    दो दिन की जिंदगानी प्यारे झूठा यह संसार है। तन बदन है माटी का प्यारे सांसे सभी उधार है। चंद सांसों का खेल सारा पंछी को उड़ जाना है। ये दुनिया है आनी जानी आगे और ठिकाना है। माटी के पुतले को फिर माटी…

  • स्त्री मन सदा कुंवारा

    स्त्री मन सदा कुंवारा कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर अनंत मंगल धार । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, धैर्य संघर्ष जीवन सार । सृजन अठखेलियों संग, अनामिक अविरल धारा । स्त्री मन सदा कुंवारा ।। अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि पटल, स्नेहगार दया उद्गम स्थल । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि सजल । आत्मसात नित्य यथार्थ बिंदु,…

  • जवाबदारी | Javabdari

    जवाबदारी ( Javabdari )    बूंद, बूंद से बन जाती है नदी और सागर से महासागर तक भी हस्ती कोई भी हो ,छोटी नही होती बूंद मे समाया रहता है महासागर भी… एक ध्रुव तारा ही बदल देता है पंचांग को एक इंद्र धनुष ही करा देता है पहचान रंगों का एक ,कभी भी एक…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • आज़ादी | Hindi Poem Azadi

    आज़ादी ( Azadi ) है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ मंहगाई,बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से, भूखमरी, अल्प पगारी, मिलावट और मक्कारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ पूंजीवाद, जमाखोरी, भ्रम और भ्रष्टाचारी से, घृणा,अपमान, छूआछूत की बिमारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों…

  • पूस की ठंड | Poos ki thand par kavita

    पूस की ठंड ( Poos ki thand )    पूस की ठंडी ठिठुरन में तन मन जा रहा है कांप। आसमान तक फैली है सर्दी सूरज गया लंका दिशि चाप।।   बीती रात जब हुआ सवेरा धरती को कोहरे ने घेरा। दिन का है कुछ पता नहीं चारों तरफ बस धुआं अंधेरा।।   ठंड से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *