जिन्दगी का सफर

जिन्दगी का सफर | Zindagi ka safar kavita

 “जिन्दगी का सफर” 

( Zindagi ka safar )

सफर जिन्दगी का कठिन है, “नामुमकिन”नहीं ||

राह-नई मंजिल-नई, हम भी नए जमाने में |
जाने कब कहाँ पहुँचेंगे, जाने किस ठिकाने में |
जब से जीना सीखा हमने, दिन-रात चुनौती रहती है |
सफर हमारा जारी है, स्वीकर हर चुनौती रहती है |

 

सफर जिन्दगी का कठिन है, “नामुमकिन”नहीं ||

जिन्दगी के इस सफर में, अनेकों मुश्किल आती हैं |
डट कर सामना करने पर, हल भी होती जाती हैं |
जो होती जटिल समस्या, तब मन घबडा जाता है |
उठा-पटक कर ठीक करें, तो बडा सुकून आता है |

 

सफर जिन्दगी का कठिन है, “नामुमकिन”नहीं ||

कोई घबराता-कोई सरमाता, कोई राह बदलता है |
कोई असफल हो त्यागता जीवन, तब मन दहलता है |
सोचे जान गंवा कर मेरी, मुश्किलें खतम हो जाएंगी |
तुम तो चले जाओगे पर, घर में तकलीफें बढ जाएंगी |

 

सफर जिन्दगी का कठिन है, “नामुमकिन”नहीं ||

किस्मत् से मिलता है जीवन, वो भी मानव काया मे |
सब कुछ कर सकता है, फिर भी पीछे भागे माया मे |
भाग्य से राई घटे न तिल बढे, काहे को मनवा ईश करे |
जिसे जहाँ जितना मिला है, उसी मे जीवन व्यतीत करे |

 

सफर जिन्दगी का कठिन है, “नामुमकिन”नहीं ||

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : –

सुनहरी सुबह  | Kavita

Similar Posts

  • जय तुलसी मैय्या | Kavita Tulsi Maiya

    जय तुलसी मैय्या ( Jay Tulsi Maiya )   बड़ा ही सुन्दर बड़ा ही पावन है यह त्योंहार, माॅं लक्ष्मी धरा पधारी लेकर तुलसी अवतार। कार्तिक शुक्ल‌-पक्ष एकादशी दिन शानदार, आशीष भक्तों पर बरसता इसरोज भरमार।। मंगल कार्यों का इस-रोज से होता शुरुआत, तुलसी-द्वार सालिगराम पधारे लेकर बारात। भक्ति की पावन प्रथा नाचते गाते सारी…

  • दिवाली | Diwali ke upar poem

    दिवाली ( Diwali )   तेरी भी दिवाली है, मेरी भी दिवाली है, जब दीप जले मन का, तब सबकी दिवाली है।   सरहद पे दिवाली है, पर्वत पे दिवाली है, जिस-जिस ने लुटाया लहू उन सबकी दिवाली है।   खेतों में दिवाली है, खलिहान में दिवाली है, गुजरे जिस राह कृषक, उस राह दिवाली…

  • नव वर्ष की डायरी | Nav Varsh ki Diary

    नव वर्ष की डायरी ( Nav varsh ki diary )   जब इस नव वर्ष की डायरी लिखना तो पहले पृष्ठ पर सिर्फ़ ‘मुहब्बत’ लिख कर छोड़ देना कुछ पृष्ठ पर अपने ख़्वाब, अपनी ख़्वाहिशें लिखना बीच के पृष्ठ को हृदयस्पर्शी कविताओं के लिए रखना भावुकता के लिए रखना कुछ पृष्ठ सिर्फ़ अपने लिए रखना…

  • ख्वाहिशें | Kavita Khwahishen

    ख्वाहिशें ( Khwahishen ) ख्वाहिशों को जरूरत न बनाइये अपनी बन भी जाए अगर, तो उसे कभी अपनी लत न होने दीजिये, हो भि जाए लत यदि तो उसे न बनाइये कभी मजबूरी अपनी मजबूरी भी बना देती है मजबूर इतना कि हाथ सेंकने को घर अपना हि जला देती है ऐसे हालात में भुला…

  • चॉकलेट डे

    चॉकलेट डे तेरी यादों की मिठास से, हर लम्हा गुलजार है, तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही सरोकार है।हर एहसास, हर ख्वाब बस तुझसे है जुड़ा,जैसे चॉकलेट की खुशबू में लिपटा दिकुप्रेम का प्यार है। आज चॉकलेट डे पर तेरा एहसास पास लगे,तेरी मुस्कान ही मेरे प्यार की मिठास लगे।हर लफ़्ज़, हर धड़कन बस…

  • शाबाश अनन्या | Anannya par kavita

    शाबाश अनन्या ( Shabash Anannya ) ***** तुने हिम्मत दिखाई, खुद के लिए ‘राजधानी’ चलवाई। रेल प्रशासन को झुकाई, गया गोमो होते हुए ट्रेन रांची ले आई। तुम बहादुर हो, प्रेरणा हो; शेरनी हो । अकेली हो इतनी हिम्मत दिखाई! वरना 930 यात्रियों ने तो डाल्टेनगंज में ही ट्रेन ही छोड़ दी, आवाज उठाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *